Shuru
Apke Nagar Ki App…
रसुखदारो की दादागिरी फोंख नदी को पाटकर समतल और साथ ही बेशकीमती पे़डों की कटाई ll Kawardha Bemetra News कवर्धा और बेमेतरा जिला के बिच में बसे गांव चुचरूंगपुर में अनोखा मामला।।रसुखदारो की दादागिरी फोंख नदी को पाटकर समतल और साथ ही बेशकीमती पे़डों की कटाई जैसे सैगोन अकवहा,इमली पुरा मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र का है।। Kawardha Bemetra Chhattisgarh News #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram
KT CHHATTISGARH NEWS
रसुखदारो की दादागिरी फोंख नदी को पाटकर समतल और साथ ही बेशकीमती पे़डों की कटाई ll Kawardha Bemetra News कवर्धा और बेमेतरा जिला के बिच में बसे गांव चुचरूंगपुर में अनोखा मामला।।रसुखदारो की दादागिरी फोंख नदी को पाटकर समतल और साथ ही बेशकीमती पे़डों की कटाई जैसे सैगोन अकवहा,इमली पुरा मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र का है।। Kawardha Bemetra Chhattisgarh News #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram
More news from Bilaspur and nearby areas
- पेण्ड्रीड़ी के चौक में लंबे समय से चल रहे एक ढाबे अवैध शराब की बिक्री पर आज ग्रामीणों का फूट पड़ा गुस्सा आज रविवार कि साम 6:30 पर पेण्ड्रीड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि संजय परस्ते द्वारा संचालित इस ढाबे में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी, जिससे गांव के लोग काफी परेशान थे। लगातार शिकायत और मना करने के बावजूद जब शराब की बिक्री नहीं रुकी, तो आज रविवार को गांव के सभी लोग एकजुट हो गए और ढाबे पर कार्रवाई कर दी। इस दौरान करीब 15 से 20 पाव शराब की बोतलें बरामद की गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शराब की बोतलों को जब्त करते हुए संजय परस्ते को हिरासत में लेकर थाने ले गई। गांव के सरपंच दाऊ राम केवट और समाजसेवक रवि यादव ने बताया कि यहां लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार समझाने के बाद भी जब स्थिति नहीं बदली, तब ग्रामीणों ने मिलकर यह कदम उठाया। आसपास की दुकानों में भी दबिश दी गई परन्तु मौके में शराब नहीं मिलने के कारण चेतावनी दी गई है1
- बिल्हा पुलिस के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार जनगणना में लगे शिक्षक को घोघरा निवासी निर्मल कांत ने जनगणना करने के दौरान मारपीट किया1
- बिलासपुर में मोपका चौक पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिषेक यादव नामक युवक की हत्या एक युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों ने अभिषेक पर बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by News4u361
- सुशासन तिहार में रेत माफियाओं पर तहसीलदार की ताबडतोड कार्रवाई, RTO-खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल.! गोबरा नवापारा। महानदी का सीना छलनी कर शासन के राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे रेत माफियाओं पर राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुशासन तिहार के दौरान बेखौफ होकर अवैध रेत परिवहन कर रहे दर्जनों हाइवा तहसीलदार की टीम ने धर दबोचे। लेकिन इस कार्रवाई ने RTO और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर एक्शन मोड में थे। सूचना मिलते ही टीम ने मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत लेकर भाग रहे दर्जनों हाइवा पकड़े। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोड रेत हाइवा नेशनल हाईवे और शहर से गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार RTO और खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। न तो नियमित जांच होती है, न ही नाकेबंदी। विभाग की इसी ढिलाई के चलते रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान भी अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन संभव ही नहीं है। महानदी से अवैध खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है और शासन को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल जब्त हाइवा पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।2
- घोटवानी में फिर धधकी आग: दो पैरावट जलकर खाक, 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटवानी में एक बार फिर आगजनी की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो किसानों के पैरावट जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग की लपटें पास में रखे सुरेश वर्मा के पैरावट तक पहुंच गईं। कुछ ही देर में आग ने दोनों पैरावट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।1
- ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास अनियंत्रित बाइक चालक ने कार को ठोकर मार कर किया क्षतिग्रस्त बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - अविनाश निषाद पिता रामसागर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 6.39 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण - मैं ग्राम परसदा में रहता हूं ड्राइवरी का काम करता हूं कि दिनांक 30/04/2026 को पेण्डरवा मे अपने वाहन के बुकिंग के लोगो को छोडा और अपने वाहन आर्टिगा क्रमांक सी जी 10 बी डब्ल्यू 8412 से घर वापस जाते समय रात्रि करीबन 10/00 बजे जैसे ही ग्राम पेण्डरवा, निपनिया रोड में शमशान घाट मोड पास पहुचे थे कि सामने निपनिया की ओर से आ रहा वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए सी 2979 का चालक के द्वारा अपने वाहन मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रॉग साईड मेरे तरफ लाकर वाहन आर्टिगा को ठोकर मार दिया जिससे मेरा आर्टिगा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मेरे सीना मे दर्द हो रहा था फिर मै अपने भाई पीयन पोर्ते को फोन कर बुलाया तब वह आकर मुझे घर ले गया घटना के बारे मे मनोज राजपूत को बताया हॅू, परिवार से सलाह लेने के उपरांत शनिवार दिनांक 02/05/2026 को रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 281,125ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- भारी वाहनों ने राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की सूरत बिगाड़ी पुल के जॉइंट पर बाहर निकला सरिया दे रहा दुर्घटना को न्योता राजिम। गरियाबंद जिले को धमतरी जिले से जोड़ने वाले राजिम–परसवानी चौबेबांधा पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पुल के जॉइंट से सरिया बाहर निकल आई है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। करीब 550 मीटर लंबा यह पुल कई जगहों पर उखड़ा हुआ नजर आ रहा है। कहीं जॉइंट उभरे हुए हैं तो कहीं गहरे गड्ढे बन चुके हैं। एक जॉइंट ऐसा भी है, जहां हर छह महीने में सरिया बाहर निकल आती है। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर गिट्टी और सीमेंट डालकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। न तो उचित तरीके से पानी डाला जाता है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, जिससे कुछ ही दिनों में फिर से सरिया दिखाई देने लगती है। कई बार बाहर निकली सरिया को काटकर ऊपर से सीमेंट और गिट्टी डाल दी जाती है, लेकिन इस बार सरिया बड़े आकार में बाहर दिख रही है, जो धीरे-धीरे गड्ढे का रूप ले रही है। पुल के कई हिस्सों में गिट्टी और डामर उखड़ चुके हैं, जिससे नुकीले पत्थर साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है—बिना जूते-चप्पल के चलना तो लगभग असंभव है। राहगीरों का कहना है कि पुल की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड की सहायता से इस पुल का निर्माण कराया गया था, ताकि धमतरी जिले को राजिम से जोड़ा जा सकें। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल द्वारा इसका भूमि पूजन किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री (वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष) डॉ. रमन सिंह ने इसका शिलान्यास कर इसे जनता को समर्पित किया। निर्माण के लगभग 21 वर्षों में ही पुल की जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। पुल के समीप नया मेला ग्राउंड भी स्थित है, जहां पिछले दो वर्षों से प्रसिद्ध कुंभ कल्प मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व और बढ़ गया है तथा यहां चौबिसों घंटे आवागमन बना रहता है। बावजूद इसके, पुल की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मेलों के दौरान सड़कों और पुलों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में उदासीन बना हुआ है। यदि समय रहते पुल की स्थायी मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में ब्रिज एसडीओ संतोष कुमार पेंडोले से संपर्क किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर से संदेश प्राप्त हुआ कि इस नंबर पर इनकमिंग कॉल रिसीव नहीं हो रही है।2
- Post by Akash Chakarwarti1