logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Akash Chakarwarti
Akash Chakarwarti
Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Akash Chakarwarti
    1
    Post by Akash Chakarwarti
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Govardhan kushwaha
    1
    Post by Govardhan kushwaha
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • मध्य प्रदेश के विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन! 🚀 मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर और रतलाम को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे एग्री प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन! 🚀
मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर और रतलाम को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे एग्री प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डिंडोरी। जिला मुख्यालय पुल घाट में आज जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों सहित नगर वासियो के द्वारा मिलकर मैया अभियान अन्तर्गत श्रम दान कार्यक्रम आयोजित किया गया बतला दे मैया अभियान का शुभारम्भ तत्कालीन कलेक्टर विकास मिश्रा की उपस्थिति में किया गया था जो वर्षो बाद भी सप्ताह के प्रत्येक रविवार को आयोजित हो रहा है जिसमें वर्तमान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया मार्गदर्शन में स्वछता अभियान चलाया जा रहा है तो वही लगातार कलेक्टर भदौरिया के द्वारा जिले वासियों को स्वछता के प्रति जागरूक किया जा रहा है स्वछता संदेश का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वछता, नगर सुंदरता है जितनी अधिक स्वछता बनाकर रखी जाएगी उतने कम लोग बीमार पड़ेंगे स्वछता से अनेकों फायदे है जिन्हे जानकारों के द्वारा हमसे साझा किया है स्वच्छता से स्वास्थ्य संबंधी फायदे अनेक होते हैं जिसमें बीमारियाँ कम होती हैं कचरा और गंदगी से मलेरिया, डेंगू, हैजा, टाइफाइड, दस्त जैसी बीमारियाँ फैलती हैं। स्वच्छता से मच्छर-मक्खी नहीं पनपते। साथ ही सांस की बीमारी से बचाव कचरा जलाने और धूल से अस्थमा, एलर्जी कम होती है। तो वही बच्चों का स्वास्थ्य साफ माहौल में बच्चे कम बीमार पड़ते हैं, कुपोषण घटता है।बात नेचर पर की जाए तो पर्यावरण संबंधी फायदे तो अनगिनत है जिसमें हवा-पानी साफ कचरे से नालियाँ जाम नहीं होतीं, जलभराव और बदबू नहीं होती। भूजल प्रदूषित नहीं होता। साथ ही स्वच्छता पशु-पक्षीयों के लिए भी महत्वपूर्ण है स्वच्छता रखने से इनके जीवन को अधिकत्तर सुरक्षित रखा जा सकता है फल स्वरूप प्लास्टिक खाने से जानवरों की मौत नहीं होती। निरंतर स्वच्छता पर कार्य करने से नगर का सौंदर्य बढ़ता है पार्क, सड़कें, नदियाँ साफ दिखती हैं। स्वच्छता के आर्थिक फायदे भी है जिससे पर्यटन बढ़ता है इंदौर जैसे साफ शहरों में टूरिस्ट ज्यादा आते हैं, रोजगार बढ़ता है। जानकरों की माने तो स्वास्थ्य पर खर्च बचता है बीमारी कम तो अस्पताल का खर्चा कम। संपत्ति की कीमत साफ कॉलोनी में मकान-दुकान के दाम बढ़ते हैं। केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता की ओर विशेष कर ध्यान दिया जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन पंचायत/नगर निगम को केंद्र से ज्यादा फंड भी मिल रहा है। सामाजिक तौर पर भी स्वच्छता के बहुत फायदे हैं गरिमा और सम्मान खुले में शौच बंद होने से महिलाओं-बच्चों को सुरक्षा और इज्जत मिलती है। नित सफाई आदत में सुधार बच्चे शुरू से सफाई सीखते हैं जिससे पूरे समाज की सोच बदलती है। जिसमें सामुदायिक एकता कि रोशनी का असर सफाई अभियान में सब मिलकर काम करते हैं के रूप में देखने को मिलता है। जानकर बतलाते हैं कि आपदा से बचाव नालियाँ साफ रहने से बारिश में जलभराव नहीं होता, बाढ़ का खतरा कम होता है। कहा जाए तो स्वच्छ नगर स्वस्थ लोग मजबूत अर्थव्यवस्था ।
    1
    डिंडोरी। जिला मुख्यालय पुल घाट में आज जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों सहित नगर वासियो के द्वारा मिलकर मैया अभियान अन्तर्गत श्रम दान कार्यक्रम आयोजित किया गया बतला दे मैया अभियान का शुभारम्भ तत्कालीन कलेक्टर विकास मिश्रा की उपस्थिति में किया गया था जो वर्षो बाद भी सप्ताह के प्रत्येक रविवार को आयोजित हो रहा है जिसमें वर्तमान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया मार्गदर्शन में स्वछता अभियान चलाया जा रहा है तो वही लगातार कलेक्टर भदौरिया के द्वारा जिले वासियों को स्वछता के प्रति जागरूक किया जा रहा है स्वछता संदेश का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वछता, नगर सुंदरता है जितनी अधिक स्वछता बनाकर रखी जाएगी उतने कम लोग बीमार पड़ेंगे स्वछता से अनेकों फायदे है
जिन्हे जानकारों के द्वारा हमसे साझा किया है स्वच्छता से स्वास्थ्य संबंधी फायदे अनेक होते हैं जिसमें
बीमारियाँ कम होती हैं कचरा और गंदगी से मलेरिया, डेंगू, हैजा, टाइफाइड, दस्त जैसी बीमारियाँ फैलती हैं। स्वच्छता से मच्छर-मक्खी नहीं पनपते।
साथ ही सांस की बीमारी से बचाव कचरा जलाने और धूल से अस्थमा, एलर्जी कम होती है। तो वही बच्चों का स्वास्थ्य साफ माहौल में बच्चे कम बीमार पड़ते हैं, कुपोषण घटता है।बात नेचर पर की जाए तो पर्यावरण संबंधी फायदे तो अनगिनत है जिसमें हवा-पानी साफ कचरे से नालियाँ जाम नहीं होतीं, जलभराव और बदबू नहीं होती। भूजल प्रदूषित नहीं होता।
साथ ही स्वच्छता पशु-पक्षीयों के लिए भी महत्वपूर्ण है स्वच्छता रखने से इनके जीवन को अधिकत्तर सुरक्षित रखा जा सकता है फल स्वरूप प्लास्टिक खाने से जानवरों की मौत नहीं होती। निरंतर स्वच्छता पर कार्य करने से नगर का
सौंदर्य बढ़ता है पार्क, सड़कें, नदियाँ साफ दिखती हैं। स्वच्छता के आर्थिक फायदे भी है जिससे पर्यटन बढ़ता है  इंदौर जैसे साफ शहरों में टूरिस्ट ज्यादा आते हैं, रोजगार बढ़ता है। जानकरों की माने तो स्वास्थ्य पर खर्च बचता है बीमारी कम तो अस्पताल का खर्चा कम। संपत्ति की कीमत साफ कॉलोनी में मकान-दुकान के दाम बढ़ते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता की ओर विशेष कर ध्यान दिया जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन पंचायत/नगर निगम को केंद्र से ज्यादा फंड भी मिल रहा है।
सामाजिक तौर पर भी स्वच्छता के बहुत फायदे हैं गरिमा और सम्मान खुले में शौच बंद होने से महिलाओं-बच्चों को सुरक्षा और इज्जत मिलती है। नित सफाई आदत में सुधार बच्चे शुरू से सफाई सीखते हैं जिससे पूरे समाज की सोच बदलती है।
जिसमें सामुदायिक एकता कि रोशनी का असर सफाई अभियान में सब मिलकर काम करते हैं के रूप में देखने को मिलता है। जानकर बतलाते हैं कि आपदा से बचाव नालियाँ साफ रहने से बारिश में जलभराव नहीं होता, बाढ़ का खतरा कम होता है। कहा जाए तो स्वच्छ नगर स्वस्थ लोग मजबूत अर्थव्यवस्था ।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डिंडोरी में नर्मदा सफाई अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। रविवार को शंकर घाट के पास “मैया अभियान” के तहत अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रमदान किया। घाट पर बड़ी संख्या में लोग सफाई में जुटे नजर आए। कोई कचरा उठा रहा था, कोई झाड़ू लगा रहा था, तो कुछ लोग नदी के अंदर जाकर गंदगी निकाल रहे थे। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया भी खुद टोकरी में कचरा उठाते दिखाई दीं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी समय मिले, शहर और गांव की सफाई में सहयोग करें और प्रदूषण कम करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि नर्मदा नदी हमेशा स्वच्छ और निर्मल बनी रहे। अभियान में एसडीएम राम बाबू देवांगन, संयुक्त कलेक्टर भारती मरावी, सीएमओ अमित तिवारी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी मौजूद रहे।
    1
    डिंडोरी में नर्मदा सफाई अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। रविवार को शंकर घाट के पास “मैया अभियान” के तहत अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रमदान किया।
घाट पर बड़ी संख्या में लोग सफाई में जुटे नजर आए। कोई कचरा उठा रहा था, कोई झाड़ू लगा रहा था, तो कुछ लोग नदी के अंदर जाकर गंदगी निकाल रहे थे। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया भी खुद टोकरी में कचरा उठाते दिखाई दीं।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी समय मिले, शहर और गांव की सफाई में सहयोग करें और प्रदूषण कम करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि नर्मदा नदी हमेशा स्वच्छ और निर्मल बनी रहे।
अभियान में एसडीएम राम बाबू देवांगन, संयुक्त कलेक्टर भारती मरावी, सीएमओ अमित तिवारी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी मौजूद रहे।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • घंसौर में आस्था का अनोखा नज़ारा घंसौर। परम पूज्य धरमपुरी महाराज जी अपनी पावन नर्मदा परिक्रमा करते हुए आज 2 मई 2026 को बिनोरी गांव पहुंचे। खास बात यह है कि महाराज जी हाथों के सहारे यह कठिन परिक्रमा कर रहे हैं, जो उनकी अटूट श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण है। गांव पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है और दूर-दूर से लोग उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाराज जी अपनी तपस्या और सादगी से लोगों को धर्म, सेवा और संयम का संदेश दे रहे हैं।
    1
    घंसौर में आस्था का अनोखा नज़ारा
घंसौर। परम पूज्य धरमपुरी महाराज जी अपनी पावन नर्मदा परिक्रमा करते हुए आज 2 मई 2026 को बिनोरी गांव पहुंचे। खास बात यह है कि महाराज जी हाथों के सहारे यह कठिन परिक्रमा कर रहे हैं, जो उनकी अटूट श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण है।
गांव पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है और दूर-दूर से लोग उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
महाराज जी अपनी तपस्या और सादगी से लोगों को धर्म, सेवा और संयम का संदेश दे रहे हैं।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    Animal Protection Organisation सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by Govardhan kushwaha
    1
    Post by Govardhan kushwaha
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.