आईटीआई तारापुर में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, तकनीकी शिक्षा की दी गई जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर में प्रखंड के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप प्राचार्य सुमन कुमारी ने छात्राओं को आईटीआई के बाद डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्य अनुदेशक विनय कुमार तथा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को कार्यशालाओं का भ्रमण कराया और मशीनों व उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

- तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रणगांव में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एएसआई किरण देवी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक ध्रुव कुमार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तथा आगे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए गए मेडिकल जांच में युवक के शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान रणगांव निवासी ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1
- भागलपुर: भागलपुर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुलतानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुलतानगंज थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BhagalpurPolice #Sultanganj #BhagalpurNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #Bhagalpur प्रवेश कुमार, सुलतानगंज से ग्राउंड रिपोर्ट।1
- मुंगेर नगर निगम वार्ड नंबर 10 शास्त्री चौक मोहल्ले में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है की 4 साल पूर्व कनेक्शन किया गया लेकिन शुरू में ही पानी टेस्टिंग के नाम पर जो सप्लाई हुई उसके बाद से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और यहां तक की जो कनेक्शन किए गए उसमें नल नहीं लगाए गए। कोई स्थानीय मनीष सिंह ने बताया कि जिनके घर में समरसेबल है उनके घर से लोग ₹1000 प्रतिमा देकर पानी अपने घर में भरते हैं। अगर पानी की सप्लाई नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरेंगे3
- Post by N.k.choudhary1
- क्रीडा गोगा3
- बक्सर में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में भारी परेशानी, खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर भटकने को मजबूर1
- पटना में गैस की कमी1
- तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। मामले में 24 फरवरी को नयाटोला धोबई निवासी किरण देवी ने अपनी पुत्री श्वेता कुमारी (19) और भतीजी कोमल कुमारी (20) के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। युवतियों ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को बांका जिले के ढाकामोड़ स्थित युगेश्वर शिव मंदिर में उन्होंने विवाह किया है। दोनों ने नोटरी से सत्यापित विवाह हलफनामा भी प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by सज्जाद1