Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम वार्ड नंबर- 10 शास्त्री चौक मोहल्ले में नहीं मिल रहा नल- जल योजना का लाभ, लोगों में आक्रोश मुंगेर नगर निगम वार्ड नंबर 10 शास्त्री चौक मोहल्ले में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है की 4 साल पूर्व कनेक्शन किया गया लेकिन शुरू में ही पानी टेस्टिंग के नाम पर जो सप्लाई हुई उसके बाद से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और यहां तक की जो कनेक्शन किए गए उसमें नल नहीं लगाए गए। कोई स्थानीय मनीष सिंह ने बताया कि जिनके घर में समरसेबल है उनके घर से लोग ₹1000 प्रतिमा देकर पानी अपने घर में भरते हैं। अगर पानी की सप्लाई नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरेंगे
Gaurav Kumar Mishra
नगर निगम वार्ड नंबर- 10 शास्त्री चौक मोहल्ले में नहीं मिल रहा नल- जल योजना का लाभ, लोगों में आक्रोश मुंगेर नगर निगम वार्ड नंबर 10 शास्त्री चौक मोहल्ले में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है की 4 साल पूर्व कनेक्शन किया गया लेकिन शुरू में ही पानी टेस्टिंग के नाम पर जो सप्लाई हुई उसके बाद से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और यहां तक की जो कनेक्शन किए गए उसमें नल नहीं लगाए गए। कोई स्थानीय मनीष सिंह ने बताया कि जिनके घर में समरसेबल है उनके घर से लोग ₹1000 प्रतिमा देकर पानी अपने घर में भरते हैं। अगर पानी की सप्लाई नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरेंगे
More news from बिहार and nearby areas
- गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टोल से एक मास्केट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया1
- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar आगामी 13 मार्च को क्रिया पहुंचेंगे। समृद्धि यात्रा में 328 करोड़ की 301 योजनाओं का होगा शिलान्यास खगड़िया शहर के संसारपुर खेल मैदान में तैयारियां जोरों #Khagaria #BiharPolitics1
- Post by THE LIVE1
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर में प्रखंड के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप प्राचार्य सुमन कुमारी ने छात्राओं को आईटीआई के बाद डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्य अनुदेशक विनय कुमार तथा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को कार्यशालाओं का भ्रमण कराया और मशीनों व उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1