गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

- खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG1
- बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Wakil Mistry4
- आज हम देखते हैं क्या बताता है जो कि हां जांच करने के बाद 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾2
- खगड़िया शहर के राज कौशल रिसोर्ट में आयोजित होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह में खगड़िया जिला की जदयू के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला अध्यक्ष के पद पर हम कार्य करेंगे एवं कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे ।1
- साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साहेेबपुुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मीनू माया के द्वारा सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया है1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले एक महीने से अधिक समय से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इसी कड़ी में आज मुंगेर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। वहीं अगर मांग पूरी नहीं होती है तो यह धरना जारी रहेगा। दरअसल बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 11 फरवरी 2026 से राज्य के करीब 3500 राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले भी सरकार के साथ लिखित सहमति बनी थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से पूर्व में हुए लिखित समझौते को भी नजरअंदाज किया जा रहा है और केवल मौखिक आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिसे कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक ग्रेड पे 2800, पदनाम परिवर्तन, गृह जिला में पदस्थापन समेत अन्य मांगों पर सरकार विधिवत आदेश जारी नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण राज्य भर में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कई राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹5000 जुर्माना बसूला गया1