मुंगेर में रसोई गैस की नहीं है कोई कमी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- DM होम डिलीवरी से ही मिलेगी सिर्फ गैस खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG

- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- गुजरात के केमिकल फैक्ट्री मे बिहारी मजदूरों की मौत पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, nda सरकार को घेरा गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में बिहारी मजदूरों की मौत के मामले में जन सुराज पार्टी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के मजदूरों को रोजी रोजगार के लिए अन्य प्रदेश के लिए पलायन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं लेकिन ऐसी दुखद घटनाओं पर कुछ नहीं बोलते हैं प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा कि चुनाव के बाद अब तक ऐसे हादसों में करीब 50 बिहारी मजदूरों की मौत हो चुकी है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बयान तक नहीं दिया है।1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरियाबरियारपुर राजेश्वरी प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक के साथ विद्यार्थी के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम दिया गया है शिक्षक थाने से न्याय की गुहार लगाया है1
- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar आगामी 13 मार्च को क्रिया पहुंचेंगे। समृद्धि यात्रा में 328 करोड़ की 301 योजनाओं का होगा शिलान्यास खगड़िया शहर के संसारपुर खेल मैदान में तैयारियां जोरों #Khagaria #BiharPolitics1
- Post by Adv Pranav Kumar1