logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑटो हटाने को लेकर बवाल—50-60 लोगों का हमला, घर में तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद आगरा के थाना एकता क्षेत्र के द्वारिका पुरी में पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी मां के घर पहुंची थीं, तभी घर के सामने एक ऑटो खड़ा था। ऑटो हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि सैय्यद सलीम पक्ष के करीब 50 से 60 लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर की खिड़कियां, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की, साथ ही हरिओम तोमर के साथ मारपीट की गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि 13 वर्षीय बेटी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

2 hrs ago
user_Braj kishor Sharma Reporter
Braj kishor Sharma Reporter
Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ऑटो हटाने को लेकर बवाल—50-60 लोगों का हमला, घर में तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद आगरा के थाना एकता क्षेत्र के द्वारिका पुरी में पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी मां के घर पहुंची थीं, तभी घर के सामने एक ऑटो खड़ा था। ऑटो हटाने

को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि सैय्यद सलीम पक्ष के करीब 50 से 60 लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर की खिड़कियां, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की, साथ ही हरिओम तोमर के साथ मारपीट की गई। तहरीर में यह

भी आरोप लगाया गया है कि 13 वर्षीय बेटी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *उप-शीर्षक:* बभनौली गांव की घटना, सास के इलाज के लिए दिल्ली गए थे परिजन, फॉरेंसिक टीम ने की जांच *बलिया,।* बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक के दिल्ली में होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के मेन गेट समेत तीन कमरों और चार अलमारियों के ताले तोड़ डाले और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित के साले *रोहित कुमार चौबे*, निवासी गुलैची बाग, हनुमानपुर, थाना कोतवाली, बलिया ने बताया कि उनकी बहन की शादी बभनौली निवासी *पुनीत कुमार पाण्डेय*, पुत्र श्री अगव कुमार पाण्डेय से हुई है। लगभग 15 दिन पहले पुनीत की मां की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। तभी से घर बंद था। *पड़ोसियों ने दी सूचना* दिनांक 20 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:00 बजे पड़ोसियों ने पुनीत कुमार पाण्डेय, उम्र 38 वर्ष को फोन कर मेन गेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। पुनीत ने तुरंत अपने साले रोहित कुमार चौबे को फोन किया। सूचना पर रोहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहले से जांच कर रही थी। *7 ताले टूटे, सामान बिखरा मिला* मौके का नजारा देख परिजन दंग रह गए। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद घर के अंदर तीनों कमरों के ताले तोड़े। इसके बाद चार अलमारियों के ताले भी तोड़ डाले। पूरा सामान बेड और फर्श पर बिखरा पड़ा था। रोहित कुमार चौबे ने बताया कि उन्होंने ससुर *अशोक कुमार पाण्डेय* से बात की। अशोक पाण्डेय ने बताया कि चोरी गए गहनों व घर में रखी नकदी का आंकलन कर सूची बाद में देंगे। कितना नुकसान हुआ है, यह सूची बनने के बाद ही स्पष्ट होगा। *एफआईआर के लिए तहरीर* घटना को लेकर रोहित कुमार चौबे ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में अज्ञात चोरों को पकड़कर चोरी गया माल बरामद करने का अनुरोध किया गया है।
    1
    *उप-शीर्षक:* बभनौली गांव की घटना, सास के इलाज के लिए दिल्ली गए थे परिजन, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
*बलिया,।* बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक के दिल्ली में होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के मेन गेट समेत तीन कमरों और चार अलमारियों के ताले तोड़ डाले और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित के साले *रोहित कुमार चौबे*, निवासी गुलैची बाग, हनुमानपुर, थाना कोतवाली, बलिया ने बताया कि उनकी बहन की शादी बभनौली निवासी *पुनीत कुमार पाण्डेय*, पुत्र श्री अगव कुमार पाण्डेय से हुई है। लगभग 15 दिन पहले पुनीत की मां की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। तभी से घर बंद था।
*पड़ोसियों ने दी सूचना*  
दिनांक 20 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:00 बजे पड़ोसियों ने पुनीत कुमार पाण्डेय, उम्र 38 वर्ष को फोन कर मेन गेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। पुनीत ने तुरंत अपने साले रोहित कुमार चौबे को फोन किया। सूचना पर रोहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहले से जांच कर रही थी।
*7 ताले टूटे, सामान बिखरा मिला*  
मौके का नजारा देख परिजन दंग रह गए। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद घर के अंदर तीनों कमरों के ताले तोड़े। इसके बाद चार अलमारियों के ताले भी तोड़ डाले। पूरा सामान बेड और फर्श पर बिखरा पड़ा था।
रोहित कुमार चौबे ने बताया कि उन्होंने ससुर *अशोक कुमार पाण्डेय* से बात की। अशोक पाण्डेय ने बताया कि चोरी गए गहनों व घर में रखी नकदी का आंकलन कर सूची बाद में देंगे। कितना नुकसान हुआ है, यह सूची बनने के बाद ही स्पष्ट होगा।
*एफआईआर के लिए तहरीर*  
घटना को लेकर रोहित कुमार चौबे ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में अज्ञात चोरों को पकड़कर चोरी गया माल बरामद करने का अनुरोध किया गया है।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार पलट गई और ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार पलट गई और ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Arun Kumarroy
    1
    Post by Arun Kumarroy
    user_Arun Kumarroy
    Arun Kumarroy
    Local Politician Agra, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अमित और छोटू नाम के युवकों ने घर में जबरन घुसकर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना में तीन युवतियों को बुरी तरह पीटा गया जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का देर रात मेडिकल कराया गया वहीं आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अमित और छोटू नाम के युवकों ने घर में जबरन घुसकर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना में तीन युवतियों को बुरी तरह पीटा गया जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का देर रात मेडिकल कराया गया वहीं आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_कनिष्क मेडिकल
    कनिष्क मेडिकल
    Pharmacy company Agra, Agra•
    3 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग आगरा के बरहन में दबंगई का खूनी खेल आया सामने , खेत में काम कर रही महिलाओं पर दबंगों का जानलेवा हमला महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया जमीन पर पटक-पटक कर किया गया लहूलुहान घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी थाना बरहन क्षेत्र के नगला वरी गांव का मामला
    3
    आगरा ब्रेकिंग
आगरा के बरहन में दबंगई का खूनी खेल आया सामने ,
खेत में काम कर रही महिलाओं पर दबंगों का जानलेवा हमला
महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया
जमीन पर पटक-पटक कर किया गया लहूलुहान
घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
थाना बरहन क्षेत्र के नगला वरी गांव का मामला
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं। मुख्य अपडेट्स: अयोध्या के नए DM: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रमुख तबादले: अविनाश कुमार को अलीगढ़ और ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य बदलाव: कविता मीणा को हापुड़ और अनुपम शुक्ला को गाजीपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव: अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं।
मुख्य अपडेट्स:
अयोध्या के नए DM: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रमुख तबादले: अविनाश कुमार को अलीगढ़ और ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अन्य बदलाव: कविता मीणा को हापुड़ और अनुपम शुक्ला को गाजीपुर भेजा गया है।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव: अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे।
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    3 hrs ago
  • Post by Ramdeen
    1
    Post by Ramdeen
    user_Ramdeen
    Ramdeen
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस घटनास्थल से एक हथियार और बाइक बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी। समस्तीपुर /बिहार! समस्तीपुर जिले में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है फिल्मी स्टाइल गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां दिन दहाड़े तांडव मचाते हुए अपराधियों ने बाइक सवार दो युवक को गोली मार दी। एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय एवं दहशत कायम है। गोलीबारी की यह घटना तारा चौक से सोमनाहा जाने वाली सड़क पर माधोपुर गांव के समीप हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहा था तभी घात लगाए अपराधियों ने उन ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना में घायल युवक की पहचान कल्याणपुर प्रखंड के जितवारिया गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गई है स्थानीय लोगों की मदद से उसे कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया मृतक की पहचान संवाद संप्रेषण तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से एक हथियार तथा एक बाइक बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। फिलहाल गोलीबारी की घटना के पीछे के कारणो का खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर सदर डीएसपी संजय पांडे ने कहा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप हुई गोलीबारी की घटना एवं घटना में मौके पर मृतक एवं घायल युवक की तस्वीर के साथ ग्रामीणों की भीड़ एवं समस्तीपुर सदर अस्पताल में जख्मी युवक की इलाजरत तस्वीर के साथ सदर डीएसपी संजय पांडे ने इस घटना को लेकर क्या कुछ कहा है हम आपको रूबरू कराते हैं। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना
    1
    पुलिस घटनास्थल से एक हथियार और बाइक बरामद किया है। 
फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी। 
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी। 
समस्तीपुर /बिहार! 
समस्तीपुर जिले में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है फिल्मी स्टाइल गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 
ताजा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां दिन दहाड़े तांडव मचाते हुए अपराधियों ने बाइक सवार दो युवक को गोली मार दी। 
एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 
घटना के बाद पूरे इलाके में भय एवं दहशत कायम है। 
गोलीबारी की यह घटना तारा चौक से सोमनाहा जाने वाली सड़क पर माधोपुर गांव के समीप हुई है। 
बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहा था तभी घात लगाए अपराधियों ने उन ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
गोलियों की आवाज सुनकर  आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 
घटना में घायल युवक की पहचान कल्याणपुर प्रखंड के जितवारिया गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गई है स्थानीय लोगों की मदद से उसे कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया मृतक की पहचान संवाद संप्रेषण तक नहीं हो सकी है। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से एक हथियार तथा एक बाइक बरामद किया है। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए  फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। 
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। 
फिलहाल गोलीबारी की घटना के पीछे के कारणो का खुलासा नहीं हो पाया है। 
इस घटना को लेकर सदर डीएसपी संजय पांडे ने कहा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। 
भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप हुई गोलीबारी की घटना एवं घटना में मौके पर मृतक एवं घायल युवक की तस्वीर के साथ ग्रामीणों की भीड़ एवं समस्तीपुर सदर अस्पताल में जख्मी युवक की इलाजरत तस्वीर के साथ सदर डीएसपी संजय पांडे ने इस घटना को लेकर क्या कुछ कहा है हम आपको रूबरू कराते हैं। 
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.