logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंच पर डॉ. हेडगेवार का दिखाया संघर्ष, दर्शकों में उमड़ा राष्ट्रप्रेम पांढुर्णा:-लोधीखेड़ा में शताब्दी वर्ष पर ‘युगप्रवर्तक’ नाटक का प्रभावशाली मंचन, सराहना की लहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लोधीखेड़ा स्थित श्री स.ना. बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम में ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस आयोजन ने दर्शकों के मन में राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना को और प्रबल कर दिया। नाटक में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहद सजीव और मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया गया। उनके ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, त्याग और संगठन निर्माण के संघर्ष को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्यजनों ने नाटक की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आयोजन के अंत में सभी कलाकारों और आयोजकों का अभिनंदन किया गया।

17 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

मंच पर डॉ. हेडगेवार का दिखाया संघर्ष, दर्शकों में उमड़ा राष्ट्रप्रेम पांढुर्णा:-लोधीखेड़ा में शताब्दी वर्ष पर ‘युगप्रवर्तक’ नाटक का प्रभावशाली मंचन, सराहना की लहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लोधीखेड़ा स्थित श्री स.ना. बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम में ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस आयोजन ने दर्शकों के मन में राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना को और प्रबल कर दिया। नाटक में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहद सजीव और मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया गया। उनके ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, त्याग और संगठन निर्माण के संघर्ष को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्यजनों ने नाटक की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आयोजन के अंत में सभी कलाकारों और आयोजकों का अभिनंदन किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पांढुर्णा में ई-विकास प्रणाली का प्रशिक्षण संपन्न कलेक्टर ने दिए बिना ई-टोकन खाद बेचने पर कार्रवाई के निर्देश, अटल प्रगति जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा निलेश कलसकर/8966053452 पांढुर्णा। किसान कल्याण वर्ष के तहत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर ई-विकास प्रणाली का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि 1 अप्रैल 2026 से बिना ई-टोकन के खाद बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई निजी विक्रेता या सरकारी समिति बिना टोकन खाद बेचते पाई गई तो उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के ई-टोकन बुक कर उन्हें समय से खाद उपलब्ध कराएं ताकि सीजन के दौरान भीड़ और अव्यवस्था न हो। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशिक्षण के दौरान कृषि उप संचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों और किसानों को सिस्टम चलाने की जानकारी दी। मौके पर लाइव डेमो देकर दिखाया गया कि कैसे हेक्टेयर और एकड़ के हिसाब से खाद की मात्रा तय कर टोकन बुक किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से खाद की कालाबाजारी रुकेगी और किसानों का समय बचेगा। अब केवल वही किसान खाद ले सकेंगे जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, एसडीएम अलका एक्का सहित कृषि विभाग और समितियों के प्रबंधक व ऑपरेटर मौजूद रहे।
    4
    पांढुर्णा में ई-विकास प्रणाली का प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्टर ने दिए बिना ई-टोकन खाद बेचने पर कार्रवाई के निर्देश, 
अटल प्रगति जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा निलेश कलसकर/8966053452
पांढुर्णा। किसान कल्याण वर्ष के तहत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर ई-विकास प्रणाली का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।
कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि 1 अप्रैल 2026 से बिना ई-टोकन के खाद बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई निजी विक्रेता या सरकारी समिति बिना टोकन खाद बेचते पाई गई तो उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के ई-टोकन बुक कर उन्हें समय से खाद उपलब्ध कराएं ताकि सीजन के दौरान भीड़ और अव्यवस्था न हो। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि उप संचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों और किसानों को सिस्टम चलाने की जानकारी दी। मौके पर लाइव डेमो देकर दिखाया गया कि कैसे हेक्टेयर और एकड़ के हिसाब से खाद की मात्रा तय कर टोकन बुक किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से खाद की कालाबाजारी रुकेगी और किसानों का समय बचेगा। अब केवल वही किसान खाद ले सकेंगे जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, एसडीएम अलका एक्का सहित कृषि विभाग और समितियों के प्रबंधक व ऑपरेटर मौजूद रहे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पांढुर्णा:-किसानों की समस्याओं और क्षेत्र की विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देते हुए किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर को महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी, सहकारी समितियों में ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी मांगें शामिल रहीं। जतन उईके ने कहा कि किसानों को लगातार कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन स्तर पर उनका समय पर निराकरण नहीं हो रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
    1
    पांढुर्णा:-किसानों की समस्याओं और क्षेत्र की विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देते हुए किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
प्रदर्शन के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर को महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी, सहकारी समितियों में ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी मांगें शामिल रहीं।
जतन उईके ने कहा कि किसानों को लगातार कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन स्तर पर उनका समय पर निराकरण नहीं हो रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुलताई पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही से मचा हड़कंप, 6 जगहों से पुलिस नें बड़ी मात्रा मे की अवैध शराब जप्त
    1
    मुलताई पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही से मचा हड़कंप, 6 जगहों से पुलिस नें बड़ी मात्रा मे की अवैध शराब जप्त
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • बैतूल ।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर धारा संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं । 🔹इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में करीब एक वर्ष 02 माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपियो मे से एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा । 🔹 *घटना का सक्षिप्त विवरण* - फरियादी राजेश पिता अतरसिंह विश्वकर्मा एलएफ कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल ने दिनांक 18/01/2025 को आरोपी केदास कुशवाह व आरोपी आशीष कुशवाह द्वारा पैमेन्ट(पैसे ) लेन देन की बात पर से फरियादी राजेश को दोनो के द्वारा लड़ाई झगड़ा विवाद कर आशीष उर्फ गिरिराज द्वारा पिस्टल से जान से मारने की नियत गोली मारना तथा सीने पर गोली न लगकर बांये पैर की जांघ मे लगने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध मे रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट *अप.क्र.33/25 धारा 109(1) ,351(2),3(5) बीएनएस* का पंजीबद्द किया गया था । 🔹 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी के पते व ठिकाने की जानकारी प्राप्त की जा रही थी जो आरोपी बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे । पुलिस ने लगातार प्रयास कर आखिर आरोपी केदार सिंह कुशवाह का ठिकाना खोज निकाला व उसे दिनांक 26 -27/04/26 की दरम्यानी रात को उसके ही भोपाल स्थित नये घर सागर सिल्वर स्प्रिंग कोलोनी से दबिश देकर पकड़ने सफलता प्राप्त की जिसे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है । अन्य 01 आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की जा रही है । 🔹 *जप्ती कार्यवाही –* आरोपी केदार सिहं का लाईसेंसी पिस्टल जिससे आरोपी आशीष कुशवाह ने फरियादी पर गोली चलाई थी को जप्त किया गया है । 🔹 सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे , उपनिरीक्षक सोनम साहू ,सउनि सुनील कैथवास, सउनि ओपी गढवाल, आर .121 विकास मसीह ,आरक्षक 18 शिवेन्द तोमर,आर 400 रोहित मारन,आरक्षक 655 उमेश विश्वकर्मा ,आर 212 प्रमोद बारस्कर थाना शाहपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    2
    बैतूल ।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर धारा संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं ।
🔹इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में करीब एक वर्ष 02 माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपियो मे से एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा । 
🔹 *घटना का सक्षिप्त विवरण* - 
फरियादी राजेश पिता अतरसिंह विश्वकर्मा एलएफ कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल ने दिनांक 18/01/2025 को आरोपी केदास कुशवाह व आरोपी आशीष कुशवाह द्वारा पैमेन्ट(पैसे ) लेन देन की बात पर से फरियादी राजेश को दोनो के द्वारा लड़ाई झगड़ा विवाद कर आशीष उर्फ गिरिराज द्वारा पिस्टल से जान से मारने की नियत गोली मारना तथा सीने पर गोली न लगकर  बांये  पैर की जांघ मे लगने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध मे रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट  *अप.क्र.33/25 धारा 109(1) ,351(2),3(5) बीएनएस* का पंजीबद्द किया गया था । 
🔹 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी के पते व ठिकाने की जानकारी प्राप्त की जा रही थी जो आरोपी बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे । पुलिस ने लगातार प्रयास कर आखिर आरोपी केदार सिंह कुशवाह का ठिकाना खोज निकाला व उसे दिनांक 26 -27/04/26 की दरम्यानी रात को उसके ही भोपाल स्थित नये घर सागर सिल्वर स्प्रिंग कोलोनी से दबिश देकर पकड़ने सफलता प्राप्त की जिसे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है । अन्य 01 आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की जा रही है । 
🔹 *जप्ती कार्यवाही –* आरोपी केदार सिहं का लाईसेंसी पिस्टल जिससे आरोपी आशीष कुशवाह ने फरियादी पर  गोली चलाई थी को जप्त किया गया है ।  
🔹 सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे , उपनिरीक्षक सोनम साहू ,सउनि सुनील कैथवास, सउनि ओपी गढवाल, आर .121 विकास मसीह ,आरक्षक 18 शिवेन्द तोमर,आर 400 रोहित मारन,आरक्षक 655 उमेश विश्वकर्मा ,आर 212 प्रमोद बारस्कर थाना शाहपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उमरानाला में भयंकर सड़क हादसा 3 की मौत 3 घायल छिंदवाड़ा के अस्पताल में भारती छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के 4-5 बजे नागपुर से सिंगोड़ी लौट रही कार एमपी 13 aj 4859 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हज यात्रियों को छोड़ने के बाद लौट रही इस कार में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल। स्थानीय पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक महिला की हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक और एक अन्य ने छिंदवाड़ा अस्पताल में दम तोड़ा। फिलहाल निजी अस्पताल में बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
    1
    उमरानाला में भयंकर सड़क हादसा 3 की मौत 3 घायल छिंदवाड़ा के अस्पताल में भारती 
छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के 4-5 बजे नागपुर से सिंगोड़ी लौट रही कार एमपी 13 aj 4859 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हज यात्रियों को छोड़ने के बाद लौट रही इस कार में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल।
स्थानीय पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक महिला की हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक और एक अन्य ने छिंदवाड़ा अस्पताल में दम तोड़ा। फिलहाल निजी अस्पताल में बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद बांदा में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में जिला
    1
    जनपद बांदा में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में जिला
    user_भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पांढुर्णा:-एमएसपी, बिजली, खाद, ऋण और औद्योगिक प्रदूषण जैसे मुद्दों पर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा — समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी । किसानों और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा अध्यक्ष जतन उईके, विधायक विजय रेवनाथ चौरे, तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र यमदे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं, बिजली, खाद, ऋण व्यवस्था और औद्योगिक प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर को महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की फसलों की MSP पर तत्काल खरीदी, सहकारी समितियों में ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, जबरन काटी जा रही शेयर राशि बंद करने, खाद की पर्याप्त उपलब्धता, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। इसके अलावा सांदीपनि विद्यालय में सीट बढ़ाने, एचपी गैस वितरण व्यवस्था सुधारने, औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण रोकने, जनपद पंचायत की जांच कराने तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    पांढुर्णा:-एमएसपी, बिजली, खाद, ऋण और औद्योगिक प्रदूषण जैसे मुद्दों पर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा — समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ।
किसानों और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा अध्यक्ष जतन उईके, विधायक विजय रेवनाथ चौरे, तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र यमदे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं, बिजली, खाद, ऋण व्यवस्था और औद्योगिक प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर को महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में किसानों की फसलों की MSP पर तत्काल खरीदी, सहकारी समितियों में ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, जबरन काटी जा रही शेयर राशि बंद करने, खाद की पर्याप्त उपलब्धता, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।
इसके अलावा सांदीपनि विद्यालय में सीट बढ़ाने, एचपी गैस वितरण व्यवस्था सुधारने, औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण रोकने, जनपद पंचायत की जांच कराने तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.