कटिहार: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार कटिहार जिले में होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है, साथ ही दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अपर समाहर्ता के निर्देश पर जिले भर में शराब तस्करों और अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीम को सूचना मिली थी कि लाभा की ओर से एक सफेद रंग की कार में बड़ी खेप लेकर शराब तस्कर कटिहार शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद मौके से शरीफगंज निवासी मो. शादाब और मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सुमन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब की मात्रा और ब्रांड की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जब्त वाहन को भी कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जा सके। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि होली को देखते हुए जिले में शराब की अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मिलन चौक पर मंगलवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां मोबाइल चोरी कर भाग रहा एक युवक नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से न केवल चोर को पकड़ लिया गया बल्कि चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलन चौक के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उसके पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया और तेजी से भागने लगा। मोबाइल निकलते ही पीड़ित व्यक्ति को शक हुआ और उसने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया। भागने के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर चोरी किया गया मोबाइल भी उसके पास से बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया और चेतावनी दिया कि अगर आगे से इस तरह की घटना की तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।3
- बजट पर राजद और कांग्रेस के सारे मुस्लिम नेता खामोश थे विधान परिषद् में. माइनॉरिटी के बजट पर इन्होंने ने क़ौम को धोखा दिया है. सवाल न पूछ कर. आवाज़ न बुलंद कर के. चाहे अब्दुल बारीक सिद्दीकी हो या क़ारी शोएब. जब जब पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का मुद्दा होता है तो मजलिस ही बुलन्दी से खड़ी होती. सवाल पूछिए आप, चाहे रहनुमा किसी भी पार्टी का हो. मजलिस से भी पूछिए. लेकिन और भी पार्टयों से जो मुसलमानों के वोट से जीतते तो हैं लेकिन उनके मुद्दे पर कुछ नहीं करते हैं. सवाल तथ्य के बुनियाद पर पूछिए. ज़िम्मेदारी के साथ पूछिए. ज़िम्मेदारी तय करने को पूछिए.1
- Post by Tawabur Rahman1
- आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिली शिवरात्रि के मौके पर लाखों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में 11 लाख 74 हजार रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं मंदिर समिति के अनुसार नकद राशि के अलावा चांदी के 12 त्रिशूल चांदी का टुकड़ा दो पीस चांदी के नाग नागिन एक पीस भी चढ़ावे में प्राप्त हुए हैं इसके साथ ही नेपाली एवं भूटानी नोट भी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए जो भक्तों की दूर दराज से पहुंची आस्था का प्रतीक है महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मंदिर समिति के सचिव अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में चढ़ावे की राशि की विधिवत गिनती की गई और उसे सार्वजनिक किया गया समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास और धार्मिक आयोजनों में किया जाएगा1
- Mohammad Quran1
- महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित चौथे राष्ट्रीय युवा पर्यावरणीय संसद में तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के छात्र व पीरपैंती निवासी शिवसागर ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें बिहार की समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके समाधान की मांग की देखें वीडियो1
- कटिहार शहर के डीएस कॉलेज और खानकाह मोहल्ला इलाके में इन दिनों चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। कभी एसी की चोरी तो कभी पानी की मोटर पर हाथ साफ किए जाने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्रम में खानकाह मोहल्ला में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े एक शातिर चोर घर में घुस गया और मोटर वाले कमरे का ताला तोड़ने लगा। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की नजर संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी और उसने तुरंत घर मालिक को फोन कर सूचना दी कि उनके घर में कोई अजनबी घुसा हुआ है। सूचना मिलते ही मकान मालिक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़े रखा और तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित मकान मालिक संतोष कुमार ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाया जा सके।3