Shuru
Apke Nagar Ki App…
BREAKING: 120 मिनट और अपहरण का अंत! प्रयागराज में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लड़की को छुड़ाया"
Afzal pathan patrakaar
BREAKING: 120 मिनट और अपहरण का अंत! प्रयागराज में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लड़की को छुड़ाया"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- Post by Questions News1
- स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह मैं मुख्य अतिथि आदरणीय उप मंत्रीबृजेश पाठक जी दीपावली और सर्व समाज को होली मिलन समारोह की और उन्होंने आश्वासन दिया हमेशा खड़े हैं बलवान उपाध्याय की रिपोर्ट1
- प्रयागराज के यमुनापार मे मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आक्रोषित परिजन हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। छात्रा के पिता मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के समीप ही बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाते हैं। आज शुक्रवार दोपहर उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने छात्रा को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले। यह सब देख छोटी बहन रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा थाने के इंस्पेक्टर अनिल वर्मा मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल भी मौके पर पहुंचे।1
- विश्व शांति व कल्याण के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत। प्रयागराज। प्रयागराज में विश्व शांति व कल्याण के लिए बाघम्बरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज ने पांच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की है। उत्तर दक्षिण के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक अनुष्ठान से श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने शुक्रवार को श्री बड़े हनुमान मंदिर में अष्टद्रव्य गणपति हवन से पूजन की शुरुआत की। बाघम्बरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज की ओर से शुक्रवार को पांच दिवसीय हवन यज्ञ की शुरुआत की गई है। सुबह गणपति मोदक, कई किलो घी इत्यादि के साथ हवन हुआ। बलवीर गिरी जी महाराज ने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान में दो दिवसीय श्री बड़े हनुमान मंदिर में, दो दिवसीय मठ बाघंबरी गद्दी में और एक दिवसीय नैमिषारण्य सीतापुर में अनुष्ठान होगा। महाराज ने बताया कि हनुमान जी और गणपति जी से प्रार्थना की गई है कि कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं, ऐसे में विश्व में शांति स्थापित हो। श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत गणपति अष्टद्रव्य हवन से हुआ। इसमें शुलीनी दुर्गे यंत्र पूजन, रूद्र हवन, तक्षक यंत्र पूजनकर्म, महासुदर्शन यंत्र पूजन कर्म व हवन यंत्र, हनुमान मूल मंत्र हवन, कलश स्थापना एवं अभिषेक हुआ। उन्होंने बताया कि जब विश्व के कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं, भारत के लोग शांति और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।2
- दारागंज दशाश्वमेध घाट पर शाम को गंगा मां की आरती1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- Post by बलवान उपाध्याय1