नावली डैम के 4 गेट खोले गए, बढ़ी पानी की निकासी लगातार हो रही बारिश के चलते नावली डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। अधिक वर्षा होने की स्थिति में डैम के अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं। इंजीनियर अभियंता मनीष साहू के अनुसार, फिलहाल रात के समय डैम से पानी की निकासी कम किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इधर, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला क्राइम रिपोर्टर एवं टीम ने स्थानीय क्षेत्रवासियों से अपील की है कि डैम से पानी की निकासी बढ़ने के चलते नदी के आसपास रहने वाले लोग तथा नदी किनारे मौजूद व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अपील नदी, नाले और पुल-पुलियाओं के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। धन्यवाद #नावलीडैम #NavliDam #DamUpdate #WaterRelease #HeavyRain #बारिश #जलस्तर #नदी #सावधान #सतर्करहें #शिवपुरी #करैरा #मध्यप्रदेश #BreakingNews #LatestNews #MPNews #ShivpuriNews #KareraNews #NewsUpdate #गजेन्द्रसिंहकुशवाह #DistrictCrimeReporter #फॉरयू #Trending #ViralNews
नावली डैम के 4 गेट खोले गए, बढ़ी पानी की निकासी लगातार हो रही बारिश के चलते नावली डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। अधिक वर्षा होने की स्थिति में डैम के अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं। इंजीनियर अभियंता मनीष साहू के अनुसार, फिलहाल रात के समय डैम से पानी की निकासी कम किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इधर, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला क्राइम रिपोर्टर एवं टीम ने स्थानीय क्षेत्रवासियों से अपील की है कि डैम से पानी की निकासी बढ़ने के चलते नदी के आसपास रहने वाले लोग तथा नदी किनारे मौजूद व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अपील नदी, नाले और पुल-पुलियाओं के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। धन्यवाद #नावलीडैम #NavliDam #DamUpdate #WaterRelease #HeavyRain #बारिश #जलस्तर #नदी #सावधान #सतर्करहें #शिवपुरी #करैरा #मध्यप्रदेश #BreakingNews #LatestNews #MPNews #ShivpuriNews #KareraNews #NewsUpdate #गजेन्द्रसिंहकुशवाह #DistrictCrimeReporter #फॉरयू #Trending #ViralNews
- शिवपुरी। पोहरी में दुकान से ढाई लाख रुपये चोरी के मामले में मंन्शा उर्फ मनीष ठाकुर गिरफ्तार, 43 हजार का सामान बरामद पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। शिवपुरी। पोहरी में दुकान से ढाई लाख रुपये चोरी के मामले में मंन्शा उर्फ मनीष ठाकुर गिरफ्तार, 43 हजार का सामान बरामद पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।1
- नावली डैम के 4 गेट खोले गए, बढ़ी पानी की निकासी लगातार हो रही बारिश के चलते नावली डैम के 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। अधिक वर्षा होने की स्थिति में डैम के अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं। इंजीनियर अभियंता मनीष साहू के अनुसार, फिलहाल रात के समय डैम से पानी की निकासी कम किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इधर, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला क्राइम रिपोर्टर एवं टीम ने स्थानीय क्षेत्रवासियों से अपील की है कि डैम से पानी की निकासी बढ़ने के चलते नदी के आसपास रहने वाले लोग तथा नदी किनारे मौजूद व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अपील नदी, नाले और पुल-पुलियाओं के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। धन्यवाद #नावलीडैम #NavliDam #DamUpdate #WaterRelease #HeavyRain #बारिश #जलस्तर #नदी #सावधान #सतर्करहें #शिवपुरी #करैरा #मध्यप्रदेश #BreakingNews #LatestNews #MPNews #ShivpuriNews #KareraNews #NewsUpdate #गजेन्द्रसिंहकुशवाह #DistrictCrimeReporter #फॉरयू #Trending #ViralNews1
- कोलारस में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, चोरी पकड़ी तो दुकान छोड़ भागा सेल्समैन शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के ग्राम मोहरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर ग्रामीणों ने सेल्समैन पर कम तौल और राशन वितरण में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दो महीने का अंगूठा लगवाकर एक महीने का राशन दिया जा रहा था और प्रत्येक 5 किलो पर करीब 250 ग्राम अनाज कम तौला जा रहा था। गड़बड़ी सामने आने के बाद सेल्समैन दुकान बंद कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह, शादी के बाद युवती ने SP से मांगी सुरक्षा दो साल का इश्क, फिर आर्य समाज में शादी… अब प्रेमी जोड़े को सता रहा परिवार का डर शिवपुरी। शहर की शक्ति कॉलोनी निवासी निहासा बघेल और ग्राम कुंवरपुर निवासी मुकेश रजक के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का रूप देते हुए 22 अगस्त 2026 को ग्वालियर स्थित आर्य समाज संस्कृति संस्थान के माध्यम से अपनी इच्छा और स्वेच्छा से विवाह कर लिया। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से जीवनसाथी का चुनाव किया है और अब वह अपने पति के साथ शांतिपूर्वक जीवन बिताना चाहती है। मामले में युवती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। लव लव लव हर कोई कोर्ट मैरिज क1
- नाली की सफाई के बजाय सड़क खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिवपुरी/नरवर। जनपद पंचायत नरवर के ग्राम पंचायत जैतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशीपुर में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर को शिकायत सौंपकर सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम काशीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी नाली को खुलवाकर साफ कराने के बजाय सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के अनुसार नाली का गंदा पानी खेतों में पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली का पानी चौक होकर सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने भी गंदा पानी भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मौके पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव से नाली की सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि नाली की सफाई कराने के बजाय सड़क को खोद दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समस्या का समाधान होने के बजाय स्थिति और खराब हो गई। ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने, बंद नाली को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत जैतपुर की सरपंच ममता सोलंकी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से यह शिकायत 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।1
- अमोला थाना क्षेत्र मे राखियों से सजी भाइयों की कलाई, भुजरिया वितरण की परंपरा ने बढ़ाई रौनक शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। सिरसौद में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार की शाम 6 बजे वर्षों पुरानी भुजरिया वितरण की परंपरा भी निभाई गई। महिलाओं और कन्याओं ने भुजरिया तालाब पर पूजा-अर्चना व विसर्जन के बाद काली माता मंदिर पहुंचकर भाइयों को भुजरिया वितरित की। इस दौरान गांव के युवक और पुरुष कतार में खड़े नजर आए। इधर, ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने आदिवासी बस्ती पहुंचकर बहनों से राखियां बंधवाईं और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। रक्षाबंधन और भुजरिया वितरण की परंपरा से गांव में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। अमोला थाना क्षेत्र मे राखियों से सजी भाइयों की कलाई, भुजरिया वितरण की परंपरा ने बढ़ाई रौनक शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। सिरसौद में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार की शाम 6 बजे वर्षों पुरानी भुजरिया वितरण की परंपरा भी निभाई गई। महिलाओं और कन्याओं ने भुजरिया तालाब पर पूजा-अर्चना व विसर्जन के बाद काली माता मंदिर पहुंचकर भाइयों को भुजरिया वितरित की। इस दौरान गांव के युवक और पुरुष कतार में खड़े नजर आए। इधर, ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने आदिवासी बस्ती पहुंचकर बहनों से राखियां बंधवाईं और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। रक्षाबंधन और भुजरिया वितरण की परंपरा से गांव में दिनभर उत्साह का माहौल रहा।1
- अब तो मुझे पक्षियो के इस प्रेम से पता चल रहा है कि इंसान से ज्यादा तो पक्षी समझदार है -इंसानों के जोड़े तो केवल एक दूसरे को मारने पर तुले है अब तो मुझे इंसान प्रजाति से विश्वास उठ गया है अब तो मुझे पक्षियो के इस प्रेम से पता चल रहा है कि इंसान से ज्यादा तो पक्षी समझदार है -इंसानों के जोड़े तो केवल एक दूसरे को मारने पर तुले है अब तो मुझे इंसान प्रजाति से विश्वास उठ गया है1
- नरवर शराब कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या का मामला, हर्षित राय ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन; परिवार को धमकी मिलने का भी लगाया आरोप नरवर शराब कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या का मामला, हर्षित राय ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन; परिवार को धमकी मिलने का भी लगाया आरोप शिवपुरी/नरवर। नरवर शराब कंपनी के कर्मचारी पंकज राय की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के भाई हर्षित राय ने पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन देकर मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हर्षित राय ने अपने आवेदन में बांबी राय और अंकित ठाकुर पर पंकज राय की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए दोनों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के भाई का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच के दौरान वारदात से जुड़े सभी पहलुओं को गंभीरता से देखा जाए और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार एवं वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाए। पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की मांग हर्षित राय ने SP को दिए आवेदन में वारदात में इस्तेमाल की गई कथित पिस्टल और बोलेरो वाहन को जब्त करने की मांग भी रखी है। उनका कहना है कि घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे हथियार और वाहन मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं, इसलिए पुलिस को इन्हें बरामद कर जांच का हिस्सा बनाना चाहिए। परिजनों की ओर से पुलिस से यह भी मांग की गई है कि घटना से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाए, ताकि हत्या की घटना से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदार लोगों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। परिवार को धमकी मिलने का आरोप मृतक के भाई हर्षित राय ने अपने आवेदन में परिवार को धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है। हर्षित राय का कहना है कि पंकज राय की हत्या के बाद परिवार पहले से ही सदमे में है और यदि उन्हें धमकियां मिल रही हैं तो सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य, संभावित आरोपी, हथियार, वाहन और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जानी चाहिए। परिवार की ओर से मांग की गई है कि यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन की बरामदगी कर उन्हें जांच में शामिल किया जाए। SP के सामने रखी गईं प्रमुख मांगें मृतक के भाई द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में मुख्य रूप से— - बांबी राय और अंकित ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग। - वारदात में इस्तेमाल कथित पिस्टल जब्त करने की मांग। - घटना में प्रयुक्त बताई गई बोलेरो वाहन को जब्त करने की मांग। - मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की मांग। - परिवार को कथित रूप से मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग। रखी गई है। पुलिस जांच के बाद साफ होगी स्थिति अब इस मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। पुलिस द्वारा शिकायत एवं आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में किन लोगों की भूमिका थी और वारदात में किस हथियार तथा वाहन का इस्तेमाल हुआ। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई करेगी और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाएगी। नोट: बांबी राय और अंकित ठाकुर के खिलाफ लगाए गए आरोप मृतक के भाई हर्षित राय द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। मामले में दोष या निर्दोषता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा। #Shivpuri #Narwar #PankajRai #PankajRaiMurderCase #MurderCase #CrimeNews #BreakingNews #ShivpuriNews #NarwarNews #Police #SPShivpuri #MadhyaPradeshNews2