विद्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार विद्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार इटावा। जनपद के विभिन्न प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान, चोरी में प्रयुक्त औजार व अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात लॉयन सफारी रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से चारों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को निशाना बनाते थे और छुट्टियों के दौरान चोरी करते थे, ताकि घटना की जानकारी देर से हो। गिरोह के सदस्य पहले विद्यालयों की रेकी करते थे, फिर वारदात को अंजाम देकर इनवर्टर, टीवी, कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर व मिड-डे-मिल का सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल से ले जाकर छिपा दिया जाता था और बाद में एक साथ बेचकर आपस में बांट लेते थे।

- बड़ी खबर - मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत्या, हत्या का लाइव वीडियो मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की दिन दहाड़े हत्या !1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा द्वारा गाली गलौज व अशोभनीय शब्दों के बोलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे के एवं पूर्व अध्यक्ष मलखान यादव के नेतृत्व आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने नगर पालिका चौराहे पर भाजपा सरकार के व असम के मुख्यमंत्री हेमंता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिमंत बिस्वा का पुतला फूंककर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी व हिमंत बिस्वा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों में संघर्ष करने की हिम्मत है।1
- Post by Shivam Yadav1
- Post by Kanhaiya lal1
- *(RY) SDM का योगासन.....!!* PCS संगीता राघव 2018 OSD LDA चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप, 2026 में उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से पहली बार किसी महिला मैजिस्ट्रेट ने अपनी भागीदारी किया, उनके द्वारा वहाँ किये गये योगासन को ख़ूब सराहना मिली।1
- Post by Urvashi singh1