logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुना में स्टीमर डूबा, 10 पर्यटकों की मौत:वृंदावन में हादसा, DM ने सेना से मदद मांगी; सभी पंजाब के रहने वाले जय भगवान बघेल. मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है। स्थानीय 50 गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका फ्री इलाज होगा। गाजियाबाद से NDRF की टीम भी वृंदावन आ गई है। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया, पर्यटक 2 स्टीमर में सवार थे। एक पलट गया, जिस पर 25 से 27 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हुई है। 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं। पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि पंजाब के श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आया था। दो नावों में करीब 33 लोग सवार थे। एक नाव में 25-27 लोग थे। वह नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 10 डेड बॉडी रिकवर की गई हैं। 12 लोग सकुशल हैं। मिसिंग 3 से 5 संख्या हो सकती हैं। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिलान किया जा रहा है कि वो बाहर हैं या उनके फंसे होने की आशंका है।

7 hrs ago
user_Rohit Kumar
Rohit Kumar
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

यमुना में स्टीमर डूबा, 10 पर्यटकों की मौत:वृंदावन में हादसा, DM ने सेना से मदद मांगी; सभी पंजाब के रहने वाले जय भगवान बघेल. मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है। स्थानीय 50 गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका फ्री इलाज होगा। गाजियाबाद से NDRF की टीम भी वृंदावन आ गई है। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया, पर्यटक 2 स्टीमर में सवार थे। एक पलट गया, जिस पर 25 से 27 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हुई है। 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं। पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि पंजाब के श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आया था। दो नावों में करीब 33 लोग सवार थे। एक नाव में 25-27 लोग थे। वह नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 10 डेड बॉडी रिकवर की गई हैं। 12 लोग सकुशल हैं। मिसिंग 3 से 5 संख्या हो सकती हैं। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिलान किया जा रहा है कि वो बाहर हैं या उनके फंसे होने की आशंका है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा द्वारा गाली गलौज व अशोभनीय शब्दों के बोलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे के एवं पूर्व अध्यक्ष मलखान यादव के नेतृत्व आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने नगर पालिका चौराहे पर भाजपा सरकार के व असम के मुख्यमंत्री हेमंता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिमंत बिस्वा का पुतला फूंककर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी व हिमंत बिस्वा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों में संघर्ष करने की हिम्मत है।
    1
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा द्वारा गाली गलौज व अशोभनीय शब्दों के बोलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे के एवं पूर्व अध्यक्ष मलखान यादव के नेतृत्व आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने नगर पालिका चौराहे पर भाजपा सरकार के व असम के मुख्यमंत्री हेमंता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिमंत बिस्वा  का पुतला फूंककर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी व हिमंत बिस्वा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों में संघर्ष करने की हिम्मत है।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विद्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार इटावा। जनपद के विभिन्न प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान, चोरी में प्रयुक्त औजार व अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात लॉयन सफारी रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से चारों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को निशाना बनाते थे और छुट्टियों के दौरान चोरी करते थे, ताकि घटना की जानकारी देर से हो। गिरोह के सदस्य पहले विद्यालयों की रेकी करते थे, फिर वारदात को अंजाम देकर इनवर्टर, टीवी, कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर व मिड-डे-मिल का सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल से ले जाकर छिपा दिया जाता था और बाद में एक साथ बेचकर आपस में बांट लेते थे।
    1
    विद्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
इटावा। जनपद के विभिन्न प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान, चोरी में प्रयुक्त औजार व अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात लॉयन सफारी रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से चारों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चोरी की योजना बना रहे थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को निशाना बनाते थे और छुट्टियों के दौरान चोरी करते थे, ताकि घटना की जानकारी देर से हो। गिरोह के सदस्य पहले विद्यालयों की रेकी करते थे, फिर वारदात को अंजाम देकर इनवर्टर, टीवी, कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर व मिड-डे-मिल का सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल से ले जाकर छिपा दिया जाता था और बाद में एक साथ बेचकर आपस में बांट लेते थे।
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तमेरा में बरातघर निर्माण का शुभारंभ, विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ कार्य जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम तमेरा में लंबे समय से प्रतीक्षित बरातघर निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव ‘मोंटी’ ने पूजा संपन्न कराकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस बरातघर से गांव के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। बरातघर की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान शरन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें उदयवीर सिंह, रामबाबू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सौरभ दुबे, अजीत नारायण चौधरी, यादवेंद्र, जोनी यादव, दाताराम कुशवाहा, बदले प्रजापति, प्रेम सिंह कुशवाहा, ऋषि गौतम, राजेश कुमार और बंटी कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे। बरातघर निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    1
    तमेरा में बरातघर निर्माण का शुभारंभ, विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ कार्य
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम तमेरा में लंबे समय से प्रतीक्षित बरातघर निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव ‘मोंटी’ ने पूजा संपन्न कराकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस बरातघर से गांव के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। बरातघर की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान शरन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें उदयवीर सिंह, रामबाबू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सौरभ दुबे, अजीत नारायण चौधरी, यादवेंद्र, जोनी यादव, दाताराम कुशवाहा, बदले प्रजापति, प्रेम सिंह कुशवाहा, ऋषि गौतम, राजेश कुमार और बंटी कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बरातघर निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *(RY) SDM का योगासन.....!!* PCS संगीता राघव 2018 OSD LDA चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप, 2026 में उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से पहली बार किसी महिला मैजिस्ट्रेट ने अपनी भागीदारी किया, उनके द्वारा वहाँ किये गये योगासन को ख़ूब सराहना मिली।
    1
    *(RY) SDM का योगासन.....!!*
PCS संगीता राघव 2018 OSD LDA
चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप, 2026 में
उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से पहली बार किसी महिला मैजिस्ट्रेट ने अपनी भागीदारी किया, उनके द्वारा वहाँ किये गये योगासन को ख़ूब सराहना मिली।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.