तमेरा में बरात घर निर्माण का शुभारंभ, विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ कार्य तमेरा में बरातघर निर्माण का शुभारंभ, विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ कार्य जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम तमेरा में लंबे समय से प्रतीक्षित बरातघर निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव ‘मोंटी’ ने पूजा संपन्न कराकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस बरातघर से गांव के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। बरातघर की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान शरन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें उदयवीर सिंह, रामबाबू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सौरभ दुबे, अजीत नारायण चौधरी, यादवेंद्र, जोनी यादव, दाताराम कुशवाहा, बदले प्रजापति, प्रेम सिंह कुशवाहा, ऋषि गौतम, राजेश कुमार और बंटी कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे। बरातघर निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा द्वारा गाली गलौज व अशोभनीय शब्दों के बोलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे के एवं पूर्व अध्यक्ष मलखान यादव के नेतृत्व आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने नगर पालिका चौराहे पर भाजपा सरकार के व असम के मुख्यमंत्री हेमंता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिमंत बिस्वा का पुतला फूंककर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी व हिमंत बिस्वा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों में संघर्ष करने की हिम्मत है।1
- भिंड की सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला कों गोली मारने वाले आरोपी कों मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया हैं.आरोपी के पास से पुलिस ने कट्टा और कारतूस जब्त कर लिया हैं. आरोपी ने 9 अप्रेल कों दिनदहाड़े भीमनगर में सिलाई सेंटर संचालन करने वाली महिला कों गोली मार दी थी. महिला कों इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती किया गया हैं, जहां उसका इलाज जारी हैं।1
- *ग्रामीण जिला कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई* भिण्ड । ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले जी के छायाचित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर साल 11 अप्रैल को मनाई जाती है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक,विचारक और लेखक थे,जिन्होंने महिला शिक्षा और जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया ने कहा कि फुले जी ने 1848 में पुणे में अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला था। उन्होंने निम्न जातियों के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए 'सत्यशोधक समाज' (सत्य की खोज करने वाला समाज) की स्थापना की। एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कुलदीप मगरैया ने कहा कि महात्मा फुले का विचार दर्शन केवल ऐतिहासिक नहीं,बल्कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी पूर्णतः प्रासंगिक है,सामाजिक सुधारों के लिए उन्हें 1888 में 'महात्मा' की उपाधि दी गई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल,विधानसभा प्रभारी भिंड अरविंद यादव हैवदपुरा, अजा विभाग जिलाध्यक्ष रूप सिंह खन्ना,एड. दीपचंद तिवारी,नईम खान पठान, आनंद शाक्य,रामसेवक मौर्य, अभिषेक मौर्य,अंकुश खन्ना,सांकेत अटल,जतिन विमल,विनोद गोयल, प्रिंस चौरसिया,आशीष चौरसिया, काजी फखरुद्दीन,नवल सिंह आदि कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे2
- Post by Kanhaiya lal1
- *(RY) SDM का योगासन.....!!* PCS संगीता राघव 2018 OSD LDA चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप, 2026 में उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से पहली बार किसी महिला मैजिस्ट्रेट ने अपनी भागीदारी किया, उनके द्वारा वहाँ किये गये योगासन को ख़ूब सराहना मिली।1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1