*ग्रामीण जिला कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई* भिण्ड । ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले जी के छायाचित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर साल 11 अप्रैल को मनाई जाती है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक,विचारक और लेखक थे,जिन्होंने महिला शिक्षा और जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया ने कहा कि फुले जी ने 1848 में पुणे में अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला था। उन्होंने निम्न जातियों के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए 'सत्यशोधक समाज' (सत्य की खोज करने वाला समाज) की स्थापना की। एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कुलदीप मगरैया ने कहा कि महात्मा फुले का विचार दर्शन केवल ऐतिहासिक नहीं,बल्कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी पूर्णतः प्रासंगिक है,सामाजिक सुधारों के लिए उन्हें 1888 में 'महात्मा' की उपाधि दी गई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल,विधानसभा प्रभारी भिंड अरविंद यादव हैवदपुरा, अजा विभाग जिलाध्यक्ष रूप सिंह खन्ना,एड. दीपचंद तिवारी,नईम खान पठान, आनंद शाक्य,रामसेवक मौर्य, अभिषेक मौर्य,अंकुश खन्ना,सांकेत अटल,जतिन विमल,विनोद गोयल, प्रिंस चौरसिया,आशीष चौरसिया, काजी फखरुद्दीन,नवल सिंह आदि कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे
*ग्रामीण जिला कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई* भिण्ड । ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले जी के छायाचित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर साल 11 अप्रैल को मनाई जाती है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक,विचारक और लेखक थे,जिन्होंने महिला शिक्षा और जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया ने कहा कि फुले जी ने 1848 में पुणे में अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले
के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला था। उन्होंने निम्न जातियों के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए 'सत्यशोधक समाज' (सत्य की खोज करने वाला समाज) की स्थापना की। एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कुलदीप मगरैया ने कहा कि महात्मा फुले का विचार दर्शन केवल ऐतिहासिक नहीं,बल्कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी पूर्णतः प्रासंगिक है,सामाजिक सुधारों के लिए उन्हें 1888 में 'महात्मा' की उपाधि दी गई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल,विधानसभा प्रभारी भिंड अरविंद यादव हैवदपुरा, अजा विभाग जिलाध्यक्ष रूप सिंह खन्ना,एड. दीपचंद तिवारी,नईम खान पठान, आनंद शाक्य,रामसेवक मौर्य, अभिषेक मौर्य,अंकुश खन्ना,सांकेत अटल,जतिन विमल,विनोद गोयल, प्रिंस चौरसिया,आशीष चौरसिया, काजी फखरुद्दीन,नवल सिंह आदि कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे
- पूर्व सैनिक की पत्नी के हत्यारों पर एक साल बाद भी पुलिस मौन 15 अप्रैल को एस पी ऑफिस का होगा घेराव जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपा ज्ञापन आज ग्वालियर में स्टेशन आर्मी कमांडर से होगी मुलाकात पीड़ित सैनिक हुए भावुक आत्मदाह की दी धमकी भिंड , अटेर विधान सभा अंतर्गत ग्राम कल्याण पुरा के भूतपूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया जी की पत्नी की एक साल पहिले डकैतों ने हत्या कर दी और घर के नगदी जेवर लूट लिया एक साल बाद भी पुलिस खाली हाथ है इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन की ओर से आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें ग्वालियर भिंड के सैनिक संघटन केपदाधिकारी शामिल हुए और जिला सैनिक कल्याण. अधिकारी विंग कमांडर ए के उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया पीड़ित सैनिक हरिदास देपुरिया पुलिस द्वारा डाटफटकर मारने कोई भी कार्यवाही नहीं करने को लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान अपनी पत्नी की हत्या को लेकर भावुक हो गए और फफक फफक रो पड़े इस अवसर ग्वालियर से पधारे पूर्व सैनिक कल्याण संघ के जिला ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ कोई कार्यवाही ठोस रिस्पॉन्स नहीं मिला तो 15 अप्रैल के घेराव में 500 सैनिकों के साथ ग्वालियर से हम सभी पहुंचेंगे , इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर ने कहा पूर्व सैनिकों के प्रति पुलिस का व्यवहार निंदनीय भिंड जिला अध्यक्ष शिवबहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि पूरे संभाग से पूर्व सैनिकों को 15 अप्रैल से होने वाले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बुलाया जाएगा ,कल ग्वालियर मुरार कैंट में स्टेशन आर्मी कमांडर से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी मिलेंगे आज प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सैनिक के पुत्र अनिल शर्मा ,समाज सेवी राजीव दीक्षित,सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर,कैप्टनकालीचरण शर्मा जी, सूबेदार रामदत्त शुक्ला,सूबेदार राजेश शर्मा , सूबेदार प्रदीप सिंह राजावत,सूबेदार सिंह परमार कैलाश सिंह भदौरिया सांकरी,सूबेदार रामसागर शर्मा सहित वरिष्ठ संघटन पदाधिकारी शामिल हुए1
- भैंस बेचने के पैसे को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प के बाद हुआ था पथराव मामले की सूचना पर पुलिस ने संभाली थी स्थिति,36 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ केस पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार,अन्य उपद्रवियों की की जा रही पहचान कस्बे में शांतिपूर्ण स्थिति, कोई तनाव नहीं-DCP थाना कागारौल कस्बा का मामला1
- बड़ी खबर - मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत्या, हत्या का लाइव वीडियो मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की दिन दहाड़े हत्या !1
- लखना (इटावा)। विकास खंड महेवा क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर, नया नहर पुल लखना पर श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में करीब पांच से सात हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भंडारे की सबसे खास बात यह है कि यहां आधुनिक गैस सिलेंडरों की जगह पूरी तरह पारंपरिक तरीकों को अपनाया जा रहा है। जमीन में विशेष रूप से भटिया (चूल्हे) तैयार कर लकड़ियों की आंच पर बड़े-बड़े भगोनों में सब्जी, मालपुआ और खीर बनाई जा रही है। इस पारंपरिक विधि से बनने वाले प्रसाद में ग्रामीण संस्कृति की सोंधी खुशबू साफ महसूस हो रही है। सुबह से ही गांव के लोग और स्वयंसेवकों की टीमें भोजन बनाने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं। आयोजन समिति के अनुसार, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी को सुचारु रूप से प्रसाद मिल सके। इसके साथ ही भंडारे में साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजक पवन तिवारी(गुरु)ने बताया कि गैस की किल्लत को देखते हुए व प्रकृति चूल्हा निर्मित प्रसाद की बात ही कुछ और है । स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।1
- पिनाहट ब्रेकिंग,,,,,, पिनाहट में ओवरलोड गिट्टी से भरा डंपर पलटने से बाल बाल बचा बाल बचे दुकानदार व राहगीर,भागकर बचाई जान डम्फर में ओवर लोड गिट्टी लदी होने के चलते टूटा हुक (नक्का ) क़स्बा बाजार में बीच सडक पर हुआ हादसा,लगा जाम सुबह ही सुबह जाम में फंसे स्कूली वाहन व एम्बुलेंस डम्फर पर नहीं है नंबर ,आधा अधूरा लिखा नंबर,मिटे हुए आधे अधूरे नंबर के साथ दौड़ रहे डम्फर क्षमता से अधिक ओवर लोड गिट्टी लेकर निकल रहे बिना नंबर के डम्फर सडको पर बाँट रहे मौत डम्फर पर नंबर नहीं होने के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश,ग्रामीणों का सांठ के चलते डम्फर निकलने का आरोप रात्रि में रोजाना राजाखेड़ा से मनसुख पुरा की सीमा के रास्ते पिनाहट से होकर निकलते है सैकड़ो डम्फर प्रशासन से अभियान चलाकर ओवर लोड गिट्टी से लदे डम्फरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे ग्रामीण थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेडकर चौराहे का मामला3
- Post by Urvashi singh1
- Post by Neeraj Singh1
- वृंदावन नाव हादसे का वीडियो सामने आया।पंजाब से आए 37 पर्यटक मछली की तरह यमुना नदी में बह रहे हैं। गनीमत ये रही कि वहां मौजूद 2 नाव तुरंत ही रेस्क्यू करने पहुंच गईं। जिसके बाद आधे से ज्यादा लोग सुरक्षित बचा लिए गए।1
- *(RY) SDM का योगासन.....!!* PCS संगीता राघव 2018 OSD LDA चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप, 2026 में उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से पहली बार किसी महिला मैजिस्ट्रेट ने अपनी भागीदारी किया, उनके द्वारा वहाँ किये गये योगासन को ख़ूब सराहना मिली।1