जनपद एटा में सड़क हादसे पर बवाल: घायल की मौत के बाद जाम, मामले में नया मोड़ आया शीतलपुर ब्लॉक उर्वशी रोहित कुमार एटा। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत वाहनपुर गांव में हुए सड़क हादसे ने नया मोड़ ले लिया है। हादसे में घायल मेघ सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व मेघ सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में जाम खुलवाया जा सका। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया जब जिस कार पर हादसे का आरोप लगाया गया था, उसके मालिक ने घटना से इनकार कर दिया। सीओ सिटी कृतिका सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी द्वारा भी प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें घटना से इंकार किया गया है। वहीं वाहन स्वामिनी, जो कि एक शिक्षिका हैं, का कहना है कि घटना वाले दिन न तो वह विद्यालय गई थीं और न ही उनकी गाड़ी कहीं बाहर निकली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

- *जिला अस्पताल में सर्जन डॉ मंगल सिंह द्वारा दलालों के माध्यम से आपरेशन कराने के नाम पर खुलकर मरीजों से रिश्वत ली जा रही है।* जिला अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ मंगल सिंह द्वारा पीड़ित मरीजों से आपरेशन कराने के नाम पर अस्पताल के वार्ड बॉय द्वारा खुलेआम रिश्वत लेकर आपरेशन किया जा रहा जहां सी एम एस व सीएमओ भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मूल दर्शक बने हुए हैं। तथा जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट दवा वितरण व आपरेशन कराने के नाम पर खुलकर दलालों के माध्यम से पैसा लिया जाता है।1
- जिला अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ मंगल सिंह द्वारा पीड़ित मरीजों से आपरेशन कराने के नाम पर अस्पताल के वार्ड बॉय द्वारा खुलेआम रिश्वत लेकर आपरेशन किया जा रहा जहां सी एम एस व सीएमओ भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मूल दर्शक बने हुए हैं। तथा जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट दवा वितरण व आपरेशन कराने के नाम पर खुलकर दलालों के माध्यम से पैसा लिया जाता है। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- इटावा में पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग लॉयन सफारी रोड पर निर्माणाधीन मकान में चोरी की योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे सुनसान क्षेत्रों के स्कूलों को निशाना बनाते थे और छुट्टियों के दौरान चोरी करते थे। अभियुक्तों के पास से तमंचा, तलवार, छुरा सहित एलईडी टीवी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, बर्तन और अन्य सामान बरामद हुआ है। यह गिरोह जनपद के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में शामिल था। इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।3
- yah ghatna ka mahatva ke pass Ki Hai Jo Etawah ke pass se Gaon ke bhai khudkushi karne ja raha hai अभी-अभी pyar mein fir se ek Majnu ja raha hai 🤔🙏❤️😔1
- बड़ी खबर - मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत्या, हत्या का लाइव वीडियो मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की दिन दहाड़े हत्या !1