Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज पटना यातायात पुलिस के लिए एक विशेष और गौरवशाली दिन है। दानापुर क्षेत्र के अंतर्गत नया सगुना यातायात थाना का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ इस गरिमामयी अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पटना एवं यातायात पुलिस अधीक्षक सहित समस्त यातायात उपाधीक्षक, पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। • बेहतर कार्य वातावरण: हमारे पुलिस कर्मियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त माहौल मिलेगा। • त्वरित निवारण: आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का अब और भी तेजी से समाधान होगा। • सुरक्षित सड़कें: सगुना और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन अब और भी सुदृढ़ होगा। हम पटना की सड़कों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। #PatnaPolice #TrafficPolice #BiharPolice #SagunaTrafficThane #PatnaCity
Abhay Kumar Press
आज पटना यातायात पुलिस के लिए एक विशेष और गौरवशाली दिन है। दानापुर क्षेत्र के अंतर्गत नया सगुना यातायात थाना का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ इस गरिमामयी अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पटना एवं यातायात पुलिस अधीक्षक सहित समस्त यातायात उपाधीक्षक, पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। • बेहतर कार्य वातावरण: हमारे पुलिस कर्मियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त माहौल मिलेगा। • त्वरित निवारण: आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का अब और भी तेजी से समाधान होगा। • सुरक्षित सड़कें: सगुना और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन अब और भी सुदृढ़ होगा। हम पटना की सड़कों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। #PatnaPolice #TrafficPolice #BiharPolice #SagunaTrafficThane #PatnaCity
More news from बिहार and nearby areas
- आठवें स्थापना दिवस पर मुंगेर विश्वविद्यालय में सजी उपलब्धियों की झलक, भूमि अधिग्रहण पर भी उठे सवाल1
- औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, दंपति व बच्चे समेत छह घायल औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। राजनाथ भगत ने बताया कि उनका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था, जिस पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे, तभी अशोक भगत और गोपाल भगत ने काम को रुकवा दिया और मारपीट की। बाद में आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर भेजी और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है।1
- पौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, चार महिलाएं घायल गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना क्षेत्र के पौरा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार की शाम करीब आठ बजे तक उनका उपचार जारी रहा। घायल महिला की पहचान अनीता देवी पति वकील यादव उम्र 50 वर्ष, सोनी देवी पति दिलखुश यादव उम्र 30 वर्ष, रिमझिम देवी पति सोभन कुमार उम्र 25 वर्ष, शिवानी कुमारी पति सुरेंद्र यादव उम्र 25 वर्ष, यह चारों घायल महिलाओं की पहचान पौरा पंचायत के रबड़ी गांव निवासी के रूप में की गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि घटना को लेकर पौरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानगंज थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में सभी समुदाय के लोगों को बुलाकर त्योहार को शांति से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और उपसभापति नीलम देवी समेत कई लोग मौजूद रहे। 👉 प्रशासन ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान DJ बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। 👉 मंदिरों के लाइसेंस को लेकर भी निर्देश दिया गया कि सभी लोग समय पर लाइसेंस रिन्यूअल कराएं। इसके अलावा अजगैविनाथ धाम और शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी। 👉 पुलिस, महिला पुलिस और अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।1
- Post by Chandan Kumar1
- Post by Sathila Khatun1
- कृषि और कल्याण संबंधित अनुदानों की मांगों को लेकर माननीय सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी ( रा. ) की ओर से अपना पक्ष रखा Rajesh Verma1
- मुंगेर में CM नीतीश के सामने खूब गरजे डिप्टी CM सम्राट चौधरी, समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का किया स्वागत बोले1
- गोगरी जमालपुर शाखा में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वज पूजन कर भारतीय नव वर्ष का उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सुबह नौ बजे तक एकत्रित हुए और विधि-विधान से भगवा ध्वज का पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रार्थना और ध्वज वंदन के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवक शैलेन्द्र अंबष्ट एवं विनोद झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है, जिसे हमें पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नव वर्ष हमें नई ऊर्जा, संकल्प और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से समाज हित में निरंतर कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आपसी सौहार्द पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1