logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, दंपति व बच्चे समेत छह घायल औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, दंपति व बच्चे समेत छह घायल औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। राजनाथ भगत ने बताया कि उनका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था, जिस पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे, तभी अशोक भगत और गोपाल भगत ने काम को रुकवा दिया और मारपीट की। बाद में आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर भेजी और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है।

3 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
3 hrs ago

औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, दंपति व बच्चे समेत छह घायल औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, दंपति व बच्चे समेत छह घायल औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। राजनाथ भगत ने बताया कि उनका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था, जिस पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे, तभी अशोक भगत और गोपाल भगत ने काम को रुकवा दिया और मारपीट की। बाद में आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर भेजी और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • रोशनियों से जगमगा रहा अनुमंडल परिसर गोगरी एवं प्रखंड सह अंचल परिसर गोगरी आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस है।
    1
    रोशनियों से जगमगा रहा अनुमंडल परिसर गोगरी एवं प्रखंड सह अंचल परिसर गोगरी आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस है।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    48 min ago
  • मटिहानी प्रखंड गोदरगमा आजाद चौक स्थित नमूना किराना स्टोर पर सब किराना का समान कम से कम दामों पर मिलता है यहां थोक और खुदरा में सभी समान मिलता है डिलीवरी का भी व्यवस्था उपलब्ध है
    1
    मटिहानी प्रखंड गोदरगमा आजाद चौक स्थित नमूना किराना स्टोर पर सब किराना का समान कम से कम दामों पर मिलता है यहां थोक और खुदरा में सभी समान मिलता है डिलीवरी का भी व्यवस्था उपलब्ध है
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस केंद्र, भागलपुर में दंगा नियंत्रण यानी रायट कंट्रोल का विशेष अभ्यास आयोजित किया गया। यह मॉक ड्रिल नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस बल को संभावित आपात स्थितियों से निपटने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। भागलपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 👉 कैमरा मैन के साथ, प्रवेश रिपोर्टर, भागलपुर
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस केंद्र, भागलपुर में दंगा नियंत्रण यानी रायट कंट्रोल का विशेष अभ्यास आयोजित किया गया।
यह मॉक ड्रिल नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस बल को संभावित आपात स्थितियों से निपटने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
भागलपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 
👉 कैमरा मैन के साथ, प्रवेश रिपोर्टर, भागलपुर
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Focus Bihar News
    1
    Post by Focus Bihar News
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • मुंगेर में करिश्मा कपूर का जलवा, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़
    1
    मुंगेर में करिश्मा कपूर का जलवा, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • 24 मार्च 2026 को दिल्ली रैली की तैयारी में आज सीपीआईएम बिहार राज्य केन्द्र का जन आक्रोश जत्था पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार के नेतृत्व में जमुई जिला होते हुए लखीसराय पहुँचा।जन आक्रोश जत्था का सबसे पहले हलसी प्रखंड परिसर में अभिनंदन किया गया और बाद में प्रखंड परिसर में ही सभा की गई।जिसके बाद दूसरा मोहद्दीनगर मोड़ के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।सभा को राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार, डीवाईएफआई के राज्य सचिव रजनीश कुमार,लखीसराय जिला सचिव शंकर राम, मोती साव,खगड़िया के सीपीआईएम नेता कुन्दन मेहता और संजीव कुमार, लखीसराय पार्टी के नेता दीपक वर्मा,अजित कुमार,दिनकर कुमार,सुधीर कुमार यादव,रणधीर कुमार,नरेश सिंह ने सम्बोधित किया,जबकि अध्यक्षता शिवदानी सिंह बच्चन ने किया। मौके पर सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया,जिसमें एक मत दिल्ली रैली में लखीसराय से 200 लोग हिस्सा लेने के निर्णय लिया। जिसके बाद जनाक्रोश जत्था लखीसराय जेल के पीछे मेन रोड दामोदरपुर चौराहा पहुंचा।जहां पार्टी जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी जिला प्रभारी राज्य सचिव मण्डल सदस्य संजय कुमार ने फीता काटकर किया मौके जिला सचिव शंकर राम,मोती साव,दीपक वर्मा,दिनकर कुमार, सुधीर यादव,शिवदानी सिंह बच्चन,योगी यादव,मुकेश पासवान, मनोज पासवान, अनुज कुमार, डब्लू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    1
    24 मार्च 2026 को दिल्ली रैली की तैयारी में आज सीपीआईएम बिहार राज्य केन्द्र का जन आक्रोश जत्था पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार के नेतृत्व में जमुई जिला होते हुए लखीसराय पहुँचा।जन आक्रोश जत्था का सबसे पहले हलसी प्रखंड परिसर में अभिनंदन किया गया और बाद में प्रखंड परिसर में ही सभा की गई।जिसके बाद दूसरा मोहद्दीनगर मोड़ के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।सभा को राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार, डीवाईएफआई के राज्य सचिव रजनीश कुमार,लखीसराय जिला सचिव शंकर राम, मोती साव,खगड़िया के सीपीआईएम नेता कुन्दन मेहता और संजीव कुमार, लखीसराय पार्टी के नेता दीपक वर्मा,अजित कुमार,दिनकर कुमार,सुधीर कुमार यादव,रणधीर कुमार,नरेश सिंह ने सम्बोधित किया,जबकि अध्यक्षता शिवदानी सिंह बच्चन ने किया।
मौके पर सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया,जिसमें एक मत दिल्ली रैली में लखीसराय से 200 लोग हिस्सा लेने के निर्णय लिया।
जिसके बाद जनाक्रोश जत्था लखीसराय जेल के पीछे मेन रोड दामोदरपुर चौराहा पहुंचा।जहां पार्टी जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी जिला प्रभारी राज्य सचिव मण्डल सदस्य संजय कुमार ने फीता काटकर किया मौके जिला सचिव शंकर राम,मोती साव,दीपक वर्मा,दिनकर कुमार, सुधीर यादव,शिवदानी सिंह बच्चन,योगी यादव,मुकेश पासवान, मनोज पासवान, अनुज कुमार, डब्लू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.