Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोशनियों से जगमगा रहा अनुमंडल परिसर गोगरी एवं प्रखंड सह अंचल परिसर गोगरी आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस है।
Abhay Kumar Press
रोशनियों से जगमगा रहा अनुमंडल परिसर गोगरी एवं प्रखंड सह अंचल परिसर गोगरी आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस है।
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया जिला के मड़ैया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को बुधवार की सुबह में सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है घटना की जानकारी के बाद मड़ैया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है3
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- समृद्धि यात्रा: आज हेलिकॉप्टर से मुंगेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारियां पूरी1
- गोगरी थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तक गोगरी थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। अभियान के तहत वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की जा रही है। वहीं संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- सुल्तानगंज। आगामी रामनवमी और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में 18 मार्च को शाम 4:30 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी सुल्तानगंज थाना के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार द्वारा दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थाना अध्यक्ष सयाम रजा करेंगे, जबकि इस अवसर पर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं नमाज के समय व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। थाना प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बैठक में भाग लेकर अपने सुझाव दें, ताकि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में संपन्न हो सकें।1
- तारापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्मैक और गांजा बरामद करते हुए एक महिला सहित दो पुरुष और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित पानी टंकी के पास धर्मवीर लाइन होटल में दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन लोग भागने लगे, जिनमें से दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज साह (32 वर्ष) और विशाल कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से 2.32 ग्राम स्मैक तथा पंकज साह के पास से 1.22 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही नशा सेवन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लखनपुर में ही राजीव साव के घर पर छापेमारी की, जहां से अनिता देवी और एक 12 वर्षीय बालक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बालक के पास से 1.52 ग्राम तथा घर से 5.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार कुल 10.21 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद। शराब माफिया गोदरेज , फ्रिज और वाशिंग मशीन ,फनीचर का ढांचा बनाकर ट्रक से लायी थी शराब।1
- गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के गोगरी में बुधवार की दोपहर में जलावन निकालने के दौरान एक महिला को सर्प ने डंस लिया। जिसके बाद महिला बेहोश होकर गिर गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला की पहचान गोगरी निवासी महिदा खातून के रूप में हुई है। महिला के पति ने बताया कि महिदा खातून जलावन निकालने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान सर्प ने डंस लिया। फिलहाल महिला का इलाज बुधवार की दोपहर दो पक्षों बजे तक जारी था। अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।1