तारापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार तारापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्मैक और गांजा बरामद करते हुए एक महिला सहित दो पुरुष और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित पानी टंकी के पास धर्मवीर लाइन होटल में दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन लोग भागने लगे, जिनमें से दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज साह (32 वर्ष) और विशाल कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से 2.32 ग्राम स्मैक तथा पंकज साह के पास से 1.22 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही नशा सेवन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लखनपुर में ही राजीव साव के घर पर छापेमारी की, जहां से अनिता देवी और एक 12 वर्षीय बालक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बालक के पास से 1.52 ग्राम तथा घर से 5.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार कुल 10.21 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

- तारापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्मैक और गांजा बरामद करते हुए एक महिला सहित दो पुरुष और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित पानी टंकी के पास धर्मवीर लाइन होटल में दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन लोग भागने लगे, जिनमें से दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज साह (32 वर्ष) और विशाल कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से 2.32 ग्राम स्मैक तथा पंकज साह के पास से 1.22 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही नशा सेवन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लखनपुर में ही राजीव साव के घर पर छापेमारी की, जहां से अनिता देवी और एक 12 वर्षीय बालक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बालक के पास से 1.52 ग्राम तथा घर से 5.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार कुल 10.21 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।1
- Post by THE LIVE1
- VISHAL COMPUTER EDUCATION +2 हाई स्कूल के निकट, बजरंगबली चौक के सामने खेसर, बांका1
- भागलपुर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ,जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान गिरफ्तार महिलाओं के पास से छः हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया हैं।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुगनी देवी एवं अनीता देवी छोटी परबत्ता इस्माईलपुर जिला भागलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला गांजा को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में थीं। जहां संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया।1
- मुंगेर में करिश्मा कपूर का जलवा, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- ये देखिए। यह तस्वीर चौथम थाना क्षेत्र के बोरने घाट की है। जहां बागमती नदी से सटकर जेसीबी से दस दस फीट गहरा किया गया है। आखिर कौन कार्रवाई करेगा?2
- ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी कर सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ठगी गई अंगूठी, पल्सर बाइक और हेलमेट बरामद किया गया है। 12 मार्च को एक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 45 हजार रुपये की अंगूठी खरीदने के बाद आरोपी ने फर्जी UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी की थी। खाते की जांच में भुगतान नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर देवघर से आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि यह सुनियोजित ठगी थी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि डिजिटल भुगतान में केवल स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें, बल्कि बैंक खाते से पुष्टि जरूर करें।1