हरसूद के आनंद लभानिया बने नायब तहसीलदार, UPPSC में सफलता से क्षेत्र गौरवान्वित अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि श्री जुगलकिशोर जी लभानिया के सुपुत्र श्री आनंद लभानिया का चयन UPSC के माध्यम से नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आनंद लभानिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। इस उपलब्धि पर समस्त नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि आनंद की यह सफलता न केवल परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। सभी ने उनके उज्ज्वल, सफल और गौरवशाली भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि वे इसी तरह समाज और राष्ट्र की सेवा करते हुए नई ऊँचाइयाँ हासिल करते रहेंगे।

- Post by Jagtapal Yadav g1
- https://youtu.be/qo8FXTP1HLg?si=uPCncwDinViLqMQe #Narsinghpur हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली1
- Post by Dharmendra sahu1
- बनखेड़ी। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने के उद्देश्य से तहसील के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बनखेड़ी तहसील के ग्राम खरसली में रात्रि 08 बजे एवं कामती में रात्रि 09 बजे विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई। ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे भूमि के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम कामती में आयोजित चौपाल में कृषक सुजय चौकसे ने नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती पर विशिष्ट जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को जलाए बिना उन्हें खाद के रूप में परिवर्तित कर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। खरसली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, ललित पटवा, देवेन्द्र वर्मा, गोविन्द परधान ग्राम कोटवार साहब सिंह मेहरा तथा कामती की चौपाल में भी किसानों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ नरवाई न जलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा, बसंत यादव, कन्हैया साहू, राजेंद्र चौकसे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना मित्र कीटों और जमीन की नमी को खत्म करता है। इसके बजाय किसान हैप्पी सीडर, मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें या अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद बनाएँ।1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट करेली पुलिस ने एक महिला से मगलसूत्र की लूट के दो आरोपी को चन्द घण्टो में किया गिरफ्तार1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by Jagtapal Yadav g1