logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम सभापुर में बस कंडक्टर से एजेंट ने की मारपीट, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी

3 hrs ago
user_सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर न्यूज़
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

ग्राम सभापुर में बस कंडक्टर से एजेंट ने की मारपीट, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी
    1
    सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शोभापुर में गुरुवार शाम बस कंडक्टर के साथ एजेंट ने एजेंसी बढ़ाने की बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसका सीसीटीवी वीडियो आज वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस एजेंट द्वारा कंडक्टर से किस प्रकार मारपीट की जा रही है। मामले को लेकर कंडक्टर द्वारा एजेंट के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर-राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन कराए जाते हैं। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग से संचालित हो रहा है, इसमें किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता प्राप्त नहीं हो रही है। इस नेक काम में नगर वासी एवं ग्रामीण वासी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। आज ग्राम जिझबाड़ा निवासी श्री ग्यारसीलाल ब्रह्मवंशी द्वारा अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मिश्रा बाई ब्रह्मवंशी की गंगाजली पूजन के उपरांत यहां पर भी जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन कराए गए।
    1
    सोहागपुर-राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन कराए जाते हैं। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग से संचालित हो रहा है, इसमें किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता प्राप्त नहीं हो रही है। इस नेक काम में नगर वासी एवं ग्रामीण वासी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं।
आज ग्राम जिझबाड़ा निवासी श्री ग्यारसीलाल ब्रह्मवंशी द्वारा अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मिश्रा बाई ब्रह्मवंशी की गंगाजली पूजन के उपरांत यहां पर भी जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन कराए गए।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बनखेड़ी। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने के उद्देश्य से तहसील के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बनखेड़ी तहसील के ग्राम खरसली में रात्रि 08 बजे एवं कामती में रात्रि 09 बजे विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई। ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे भूमि के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम कामती में आयोजित चौपाल में कृषक सुजय चौकसे ने नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती पर विशिष्ट जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को जलाए बिना उन्हें खाद के रूप में परिवर्तित कर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। खरसली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, ललित पटवा, देवेन्द्र वर्मा, गोविन्द परधान ग्राम कोटवार साहब सिंह मेहरा तथा कामती की चौपाल में भी किसानों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ नरवाई न जलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा, बसंत यादव, कन्हैया साहू, राजेंद्र चौकसे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना मित्र कीटों और जमीन की नमी को खत्म करता है। इसके बजाय किसान हैप्पी सीडर, मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें या अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद बनाएँ।
    1
    बनखेड़ी। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने के उद्देश्य से तहसील के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बनखेड़ी तहसील के ग्राम खरसली में रात्रि 08 बजे एवं कामती में रात्रि 09 बजे विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई। ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे भूमि के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम कामती में आयोजित चौपाल में कृषक सुजय चौकसे ने नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती पर विशिष्ट जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को जलाए बिना उन्हें खाद के रूप में परिवर्तित कर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। खरसली में आयोजित कार्यक्रम में  सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, ललित पटवा, देवेन्द्र वर्मा, गोविन्द परधान  ग्राम कोटवार साहब सिंह मेहरा तथा कामती की चौपाल में भी किसानों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ नरवाई न जलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा, बसंत यादव, कन्हैया साहू,  राजेंद्र चौकसे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना मित्र कीटों और जमीन की नमी को खत्म करता है। इसके बजाय किसान हैप्पी सीडर, मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें या अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद बनाएँ।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कटाई के इस चरम समय पर गेहूँ की फसल गिरने (Lodging) और दानों के झड़ने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। न केवल उपज, बल्कि सिंचाई पाइप और भंडारण जैसी कृषि संपत्तियों को भी भारी क्षति पहुँची है। किसानों में मुआवजे की अनिश्चितता और डिस्ट्रेस सेल (मजबूरी में बिक्री) का भय व्याप्त है। मैं सरकार से निम्नलिखित बिंदुओं पर स्पष्टीकरण और तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती हूँ: नुकसान का आकलन: जिला-वार क्षति का सटीक सर्वे कर रिपोर्ट पूर्ण करने की समय-सीमा तय की जाए। वित्तीय सहायता: क्या प्रभावित क्षेत्रों में NDRF/SDRF के मानदंड लागू कर अतिरिक्त केंद्रीय सहायता दी जाएगी? बीमा दावा :प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरल दस्तावेजीकरण के साथ समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। खरीद में ढील: सरकारी खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के मानकों में शिथिलता बरतते हुए सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए। तात्कालिक राहत: किसानों को इनपुट सब्सिडी और कटाई-पश्चात नुकसान कम करने हेतु आवश्यक कृषि परामर्श जारी किया जाए। सभापति महोदय, अन्नदाता आज संकट में है। मैं सरकार से आग्रह करती हूँ कि प्रभावित किसानों को पारदर्शी और न्यायपूर्ण राहत पहुँचाने हेतु अविलंब कदम उठाए जाएं।
    1
    कटाई के इस चरम समय पर गेहूँ की फसल गिरने (Lodging) और दानों के झड़ने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। न केवल उपज, बल्कि सिंचाई पाइप और भंडारण जैसी कृषि संपत्तियों को भी भारी क्षति पहुँची है।
किसानों में मुआवजे की अनिश्चितता और डिस्ट्रेस सेल (मजबूरी में बिक्री) का भय व्याप्त है। मैं सरकार से निम्नलिखित बिंदुओं पर स्पष्टीकरण और तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती हूँ:
नुकसान का आकलन: जिला-वार क्षति का सटीक सर्वे कर रिपोर्ट पूर्ण करने की समय-सीमा तय की जाए।
वित्तीय सहायता: क्या प्रभावित क्षेत्रों में NDRF/SDRF के मानदंड लागू कर अतिरिक्त केंद्रीय सहायता दी जाएगी?
बीमा दावा :प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरल दस्तावेजीकरण के साथ समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
खरीद में ढील: सरकारी खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के मानकों में शिथिलता बरतते हुए सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए।
तात्कालिक राहत: किसानों को इनपुट सब्सिडी और कटाई-पश्चात नुकसान कम करने हेतु आवश्यक कृषि परामर्श जारी किया जाए।
सभापति महोदय, अन्नदाता आज संकट में है। मैं सरकार से आग्रह करती हूँ कि प्रभावित किसानों को पारदर्शी और न्यायपूर्ण राहत पहुँचाने हेतु अविलंब कदम उठाए जाएं।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    7 hrs ago
  • Post by Jagtapal Yadav g
    1
    Post by Jagtapal Yadav g
    user_Jagtapal Yadav g
    Jagtapal Yadav g
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बुधनी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक वर्धमान फेब्रिक्स में मजदूरी करते थे और बुधनी के पास पीलीकरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बुधनी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक वर्धमान फेब्रिक्स में मजदूरी करते थे और बुधनी के पास पीलीकरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • https://youtu.be/qo8FXTP1HLg?si=uPCncwDinViLqMQe #Narsinghpur हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली
    1
    https://youtu.be/qo8FXTP1HLg?si=uPCncwDinViLqMQe
#Narsinghpur हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा सोहागपुर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर सोमवार सुबह जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जैन चैत्यालय में मंदिर विधि के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।भजन-कीर्तन, बैंड-बाजो ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही अहिंसा, सत्य और शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
    1
    महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सोहागपुर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर सोमवार सुबह जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जैन चैत्यालय में मंदिर विधि के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से  निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।भजन-कीर्तन, बैंड-बाजो ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही अहिंसा, सत्य और शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.