महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा सोहागपुर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर सोमवार सुबह जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जैन चैत्यालय में मंदिर विधि के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।भजन-कीर्तन, बैंड-बाजो ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही अहिंसा, सत्य और शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-जरूरतमंदों, नि:शक्तजनों, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को विगत कई वर्षों से नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक में आकर ग्राम बारंगी के रहने वाले श्री बृजेश रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी एवं अर्जुन रघुवंशी द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती हीरा रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत एवं ग्राम बांसखापा निवासी श्री भाई जी पटेल एवं श्री मनमोहन पटेल द्वारा भी अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती केराबाई पटेल की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- नगर परिषद बनखेड़ी में मार्च समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक वार्षिक बजट पारित नहीं हुआ है। बजट पर चर्चा के लिए आवश्यक परिषद बैठक भी आयोजित नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर होती है। इस देरी के कारण विकास कार्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य जनसेवा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पार्षदों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है और महत्वपूर्ण निर्णय लंबित हैं। समय पर बजट स्वीकृति न होने से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस मुद्दे को पार्षद दुर्गेश बेलवंशी ने प्रमुखता से उठाया है।1
- एशिया का सबसे बड़ा और अनोखा रेलवे फ्लाईओवर (मालगाड़ी फ्लाईओवर) मध्य प्रदेश के कटनी में स्थित है। इसे ' उड़ता जंक्शन ' (Udta Junction) के नाम से भी जाना जाता है। इस फ्लाईओवर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: लंबाई और विस्तार: यह ग्रेड सेपरेटर लगभग 33.40 किलोमीटर लंबा है, जो इसे भारतीय रेलवे का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर बनाता है। यह झलवारा-कटंगी से मझगवां तक फैला हुआ है। उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए एक अलग रास्ता प्रदान करना है ताकि उन्हें मुख्य जंक्शन पर यात्री ट्रेनों को रास्ता देने के लिए रुकना न पड़े। क्षमता: इस फ्लाईओवर पर एक साथ लगभग 50 मालगाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। यहाँ से प्रतिदिन 90 से 100 मालगाड़ियां बिना रुके गुजर सकती हैं। फायदा: इसके संचालन से रेलवे को हर साल लगभग ₹300-400 करोड़ के ईंधन और परिचालन लागत की बचत होने का अनुमान है।1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- https://youtu.be/qo8FXTP1HLg?si=uPCncwDinViLqMQe #Narsinghpur हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली1
- BRC पीसी बोस ने बताया सेंट फ्रांसिस सारणी, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं हो पा रहा एडमिशन का कारण1
- विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनखेड़ी नगर परिषद में नवनियुक्त एल्डरमैन तुला कुशवाहा, महेश साहू, हरिओम मेहरा एवं लेखराम अहिरवार का विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोमवार सुबह 11 बजे सभी विधायक कार्यालय पहुंचे विधायक नागवंशी ने आशा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त एल्डरमैन अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।1
- https://youtu.be/5nD468cSvq8?si=EqTbWWp0dxyRxUKz #सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकतंत्र सजग प्रहरी पत्रकारों के हितों की बात संसद भवन में मुखरता से रखी1
- Post by Dharmendra sahu1