मालगाड़ी का फ्लाई ओवर........ देखिये एशिया का सबसे पहला फ्लाइओवर............ एशिया का सबसे बड़ा और अनोखा रेलवे फ्लाईओवर (मालगाड़ी फ्लाईओवर) मध्य प्रदेश के कटनी में स्थित है। इसे ' उड़ता जंक्शन ' (Udta Junction) के नाम से भी जाना जाता है। इस फ्लाईओवर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: लंबाई और विस्तार: यह ग्रेड सेपरेटर लगभग 33.40 किलोमीटर लंबा है, जो इसे भारतीय रेलवे का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर बनाता है। यह झलवारा-कटंगी से मझगवां तक फैला हुआ है। उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए एक अलग रास्ता प्रदान करना है ताकि उन्हें मुख्य जंक्शन पर यात्री ट्रेनों को रास्ता देने के लिए रुकना न पड़े। क्षमता: इस फ्लाईओवर पर एक साथ लगभग 50 मालगाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। यहाँ से प्रतिदिन 90 से 100 मालगाड़ियां बिना रुके गुजर सकती हैं। फायदा: इसके संचालन से रेलवे को हर साल लगभग ₹300-400 करोड़ के ईंधन और परिचालन लागत की बचत होने का अनुमान है।
मालगाड़ी का फ्लाई ओवर........ देखिये एशिया का सबसे पहला फ्लाइओवर............ एशिया का सबसे बड़ा और अनोखा रेलवे फ्लाईओवर (मालगाड़ी फ्लाईओवर) मध्य प्रदेश के कटनी में स्थित है। इसे ' उड़ता जंक्शन ' (Udta Junction) के नाम से भी जाना जाता है। इस फ्लाईओवर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: लंबाई और विस्तार: यह ग्रेड सेपरेटर लगभग 33.40 किलोमीटर लंबा है, जो इसे भारतीय रेलवे का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर बनाता है। यह झलवारा-कटंगी से मझगवां तक फैला हुआ है। उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए एक अलग रास्ता प्रदान करना है ताकि उन्हें मुख्य जंक्शन पर यात्री ट्रेनों को रास्ता देने के लिए रुकना न पड़े। क्षमता: इस फ्लाईओवर पर एक साथ लगभग 50 मालगाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। यहाँ से प्रतिदिन 90 से 100 मालगाड़ियां बिना रुके गुजर सकती हैं। फायदा: इसके संचालन से रेलवे को हर साल लगभग ₹300-400 करोड़ के ईंधन और परिचालन लागत की बचत होने का अनुमान है।
- पलकमति नदी के किनारे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ नगर परिषद ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत सोहागपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और रास्ता अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर संजय परसाई द्वारा रविवार शाम 5 बजे लुखमान खान निवासी राजेंद्र वार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पलकमति नदी के पास मातापुरा वार्ड में कबाड़ा सामग्री रखकर आम रास्ता बाधित किया गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 329(3) और 285 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-जरूरतमंदों, नि:शक्तजनों, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को विगत कई वर्षों से नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक में आकर ग्राम बारंगी के रहने वाले श्री बृजेश रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी एवं अर्जुन रघुवंशी द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती हीरा रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत एवं ग्राम बांसखापा निवासी श्री भाई जी पटेल एवं श्री मनमोहन पटेल द्वारा भी अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती केराबाई पटेल की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- बनखेड़ी। प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने के उद्देश्य से तहसील के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बनखेड़ी तहसील के ग्राम खरसली में रात्रि 08 बजे एवं कामती में रात्रि 09 बजे विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई। ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे भूमि के सूक्ष्म पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। सहायक नोडल अधिकारी शिवशंकर सरयाम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम कामती में आयोजित चौपाल में कृषक सुजय चौकसे ने नरवाई प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती पर विशिष्ट जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फसल अवशेषों को जलाए बिना उन्हें खाद के रूप में परिवर्तित कर खेती की लागत कम की जा सकती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। खरसली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, ललित पटवा, देवेन्द्र वर्मा, गोविन्द परधान ग्राम कोटवार साहब सिंह मेहरा तथा कामती की चौपाल में भी किसानों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ नरवाई न जलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुर्गा प्रसाद मेहरा, बसंत यादव, कन्हैया साहू, राजेंद्र चौकसे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को यह समझाना है कि नरवाई जलाना मित्र कीटों और जमीन की नमी को खत्म करता है। इसके बजाय किसान हैप्पी सीडर, मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करें या अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद बनाएँ।1
- Post by Vineet maheshwari1
- रायसेन के बम्होरी में 11KV लाइन से गिरी चिंगारी ने हाकम सिंह लोधी की 10 एकड़ फसल जला दी। आग बुझाने में भतीजा झुलसा और 90 पाइप खाक हो गए। नगर परिषद होने के बावजूद दमकल नहीं पहुंची! ग्रामीणों ने खुद आग बुझाई। अब मुआवजे और सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।1
- Post by Chhagan Kushawaha1
- रायसेन के सिलवानी के चंदपुरा महोत्सव 2026 में बुंदेली गायिका रामदेवी की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। उनके मशहूर गीत “रपट लिख लो ना दरोगा जी” पर हजारों की भीड़ झूम उठी। लोकगीतों की गूंज और दर्शकों के उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया1
- नगर परिषद बनखेड़ी में मार्च समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक वार्षिक बजट पारित नहीं हुआ है। बजट पर चर्चा के लिए आवश्यक परिषद बैठक भी आयोजित नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर होती है। इस देरी के कारण विकास कार्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य जनसेवा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पार्षदों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है और महत्वपूर्ण निर्णय लंबित हैं। समय पर बजट स्वीकृति न होने से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस मुद्दे को पार्षद दुर्गेश बेलवंशी ने प्रमुखता से उठाया है।1
- छोटे तालाब के पास तलैया थाना रोड पर चक्का जाम करके और लगातार भोपाल का माहोल ख़राब करने की कोशिश करने वालों पर सख़्त करवाई करने की मांग लो लेकर विधायक आरिफ मसूद साहब ने कमिश्नर भोपाल पुलिस से मुलाक़ात करी|1