logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्वजों की स्मृति में जरूरतमंदों को संयुक्त रूप से कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-जरूरतमंदों, नि:शक्तजनों, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को विगत कई वर्षों से नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक में आकर ग्राम बारंगी के रहने वाले श्री बृजेश रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी एवं अर्जुन रघुवंशी द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती हीरा रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत एवं ग्राम बांसखापा निवासी श्री भाई जी पटेल एवं श्री मनमोहन पटेल द्वारा भी अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती केराबाई पटेल की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।

14 hrs ago
user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

पूर्वजों की स्मृति में जरूरतमंदों को संयुक्त रूप से कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-जरूरतमंदों, नि:शक्तजनों, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को विगत कई वर्षों से नि:शुल्क भोजन कराने वाली संस्था राम रहीम रोटी बैंक में आकर ग्राम बारंगी के रहने वाले श्री बृजेश रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी एवं अर्जुन रघुवंशी द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती हीरा रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत एवं ग्राम बांसखापा निवासी श्री भाई जी पटेल एवं श्री मनमोहन पटेल द्वारा भी अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती केराबाई पटेल की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jagtapal Yadav g
    1
    Post by Jagtapal Yadav g
    user_Jagtapal Yadav g
    Jagtapal Yadav g
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • जालौन विकास खंड के ग्राम सिकरीराजा सम्पर्क मार्ग में मानको की अनदेखी कर निर्माण कराया जा रहा है। जालौन विकासखंड के ग्राम सिकरी राजा के संपर्क मार्ग में लगभग 43 लाख की लागत से बनायी जा रही 3 किमी सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्राम सिकरीराजा का सम्पर्क मार्ग वर्षों से खराब पड़ा था ।कोंच जालौन मार्ग से लगभग 3 किमी सम्पर्क मार्ग खराब होने से गांव की जनता परेशान थी। खराब सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा 3 किमी लम्बी सड़क का निर्माण 43 लाख की लागत से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में अनदेखा किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव कुमार को सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके घटिया सड़क का निर्माण कर रहे हैं। घटिया निर्माण के चलते सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते सड़क शीघ्र ध्वस्त हो जायेगी। ग्रामीणों महेंद्र प्रताप सिंह, रामनगीना सिंह आशीष कुमार, राजीव सिंह, विपिन सिंह, जितेन्द्र राजावत, आकाश भदोरिया, मानवेंद्र सिंह, पवन कुमार, राममोहन, विवेक, आदर्श आदि ने उपजिलाधिकारी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाईट.. ग्रामवासी 1 बाईट -ग्रामवासी 2
    4
    जालौन विकास खंड के ग्राम सिकरीराजा सम्पर्क मार्ग में मानको की अनदेखी कर निर्माण कराया जा रहा है। 
जालौन विकासखंड के ग्राम सिकरी राजा के संपर्क मार्ग में लगभग 43 लाख की लागत से बनायी जा रही 3 किमी सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। 
ग्राम सिकरीराजा का सम्पर्क मार्ग वर्षों से खराब पड़ा था ।कोंच जालौन मार्ग से लगभग 3 किमी सम्पर्क मार्ग खराब होने से गांव की जनता परेशान थी। खराब सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा 3 किमी लम्बी सड़क  का निर्माण 43 लाख की लागत से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में अनदेखा किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव कुमार को सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके घटिया सड़क का निर्माण कर रहे हैं। घटिया निर्माण के चलते सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते सड़क शीघ्र ध्वस्त हो जायेगी। ग्रामीणों महेंद्र प्रताप सिंह, रामनगीना सिंह आशीष कुमार, राजीव सिंह, विपिन सिंह, जितेन्द्र राजावत, आकाश भदोरिया, मानवेंद्र सिंह, पवन कुमार, राममोहन, विवेक, आदर्श आदि ने उपजिलाधिकारी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बाईट.. ग्रामवासी 1
बाईट -ग्रामवासी 2
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Saikheda, Narsinghpur•
    18 hrs ago
  • https://youtu.be/5nD468cSvq8?si=EqTbWWp0dxyRxUKz #सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकतंत्र सजग प्रहरी पत्रकारों के हितों की बात संसद भवन में मुखरता से रखी
    1
    https://youtu.be/5nD468cSvq8?si=EqTbWWp0dxyRxUKz
#सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकतंत्र सजग प्रहरी पत्रकारों के हितों की बात संसद भवन में मुखरता से रखी
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • न्यूज़ ऐसीपी भारत मैहर से अजय कुमार की रिपोर्ट मैहर। धर्मनगरी मैहर में आज शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर पर जावा विसर्जन उत्सव बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। नगर की अधिष्ठात्री देवी मां शारदा की नगरी आज पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। भव्य शोभायात्रा और आकर्षण उत्सव की शुरुआत चंडी देवी मंदिर से हुई, जहाँ से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बड़ी माई मंदिर तक पहुँची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सिर पर जावा (ज्वारे) रखे हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में 'जय माता दी' और 'मैया के जयकारे' गूंजते रहे। •• इस वर्ष के विसर्जन उत्सव का मुख्य आकर्षण काली माता का नृत्य रहा। अखाड़ों और नृत्य दलों द्वारा प्रस्तुत किए गए मां काली के रौद्र और मनमोहक स्वरूप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सुरक्षा और परंपरा •• प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, जावा विसर्जन की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जो क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। देर शाम बड़ी माई मंदिर के समीप बने विसर्जन कुंड में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ जावा विसर्जित किए गए।
    1
    न्यूज़ ऐसीपी भारत मैहर से अजय कुमार की रिपोर्ट 
मैहर। धर्मनगरी मैहर में आज शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर पर जावा विसर्जन उत्सव बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। नगर की अधिष्ठात्री देवी मां शारदा की नगरी आज पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई।
भव्य शोभायात्रा और आकर्षण
उत्सव की शुरुआत चंडी देवी मंदिर से हुई, जहाँ से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बड़ी माई मंदिर तक पहुँची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सिर पर जावा (ज्वारे) रखे हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में 'जय माता दी' और 'मैया के जयकारे' गूंजते रहे।
•• इस वर्ष के विसर्जन उत्सव का मुख्य आकर्षण काली माता का नृत्य रहा। अखाड़ों और नृत्य दलों द्वारा प्रस्तुत किए गए मां काली के रौद्र और मनमोहक स्वरूप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
सुरक्षा और परंपरा
•• प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, जावा विसर्जन की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जो क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। देर शाम बड़ी माई मंदिर के समीप बने विसर्जन कुंड में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ जावा विसर्जित किए गए।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Vineet maheshwari
    1
    Post by Vineet maheshwari
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    3 min ago
  • रायसेन के बम्होरी में 11KV लाइन से गिरी चिंगारी ने हाकम सिंह लोधी की 10 एकड़ फसल जला दी। आग बुझाने में भतीजा झुलसा और 90 पाइप खाक हो गए। नगर परिषद होने के बावजूद दमकल नहीं पहुंची! ग्रामीणों ने खुद आग बुझाई। अब मुआवजे और सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    रायसेन के बम्होरी में 11KV लाइन से गिरी चिंगारी ने हाकम सिंह लोधी की 10 एकड़ फसल जला दी। आग बुझाने में भतीजा झुलसा और 90 पाइप खाक हो गए। नगर परिषद होने के बावजूद दमकल नहीं पहुंची! ग्रामीणों ने खुद आग बुझाई। अब मुआवजे और सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राम नवमी पर साईंखेड़ा में भव्य जुलूस, धर्ममय हुआ नगर का वातावरण* नरसिंहपुर साईंखेड़ा। राम नवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद साईंखेड़ा में भव्य एवं विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्ध तपस्वी संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर त्यागी जी टाटम्बरी सरकार (पांसी घाट) तथा सियाराम दास जी महाराज का नगर आगमन हुआ, जिनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर निकले इस जुलूस ने नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति रंग में रंग दिया। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा खिरका मोहल्ला स्थित महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 51 ज्वारे कलश स्थापना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधिवत आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। संत त्यागी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके आशीर्वचन से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। उनके सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम अनुभव किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और भव्य बना। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद थाना प्रभारी रोहित कानोड़िया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रही।
    2
    राम नवमी पर साईंखेड़ा में भव्य जुलूस, धर्ममय हुआ नगर का वातावरण* 
नरसिंहपुर साईंखेड़ा। राम नवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद साईंखेड़ा में भव्य एवं विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिद्ध तपस्वी संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर त्यागी जी टाटम्बरी सरकार (पांसी घाट) तथा सियाराम दास जी महाराज का नगर आगमन हुआ, जिनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर निकले इस जुलूस ने नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति रंग में रंग दिया। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा खिरका मोहल्ला स्थित महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 51 ज्वारे कलश स्थापना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधिवत आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
संत त्यागी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके आशीर्वचन से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। उनके सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम अनुभव किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और भव्य बना।
यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
थाना प्रभारी रोहित कानोड़िया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रही।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Saikheda, Narsinghpur•
    18 hrs ago
  • रायसेन के सिलवानी के चंदपुरा महोत्सव 2026 में बुंदेली गायिका रामदेवी की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। उनके मशहूर गीत “रपट लिख लो ना दरोगा जी” पर हजारों की भीड़ झूम उठी। लोकगीतों की गूंज और दर्शकों के उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया
    1
    रायसेन के सिलवानी के चंदपुरा महोत्सव 2026 में बुंदेली गायिका रामदेवी की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। उनके मशहूर गीत “रपट लिख लो ना दरोगा जी” पर हजारों की भीड़ झूम उठी। लोकगीतों की गूंज और दर्शकों के उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.