कटनी नगर//-जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी जी ने फसल कटाई हेतु उपयोग होने वालेकंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगा होना अनिवार्य कर दिया है 🔳जिले में हार्वेस्टर के लिए 'स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम' अनिवार्य 🔳कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश 🔳कटनी – जिले में नरवाई जलाने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने फसल कटाई हेतु उपयोग होने वाले कम्बाईन हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगा होना अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में कहा है कि यदि हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है, तो हार्वेस्टर मालिक को बेलर की व्यवस्था करनी होगी ताकि फसल अवशेषों का प्रबंधन किया जा सके। आदेश का पालन न करने पर संबंधित हार्वेस्टर मालिक पर दण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास और सहायक कृषि यंत्री द्वारा कलेक्टर श्री तिवारी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि जिले में फसल कटाई (खरीफ में धान और रबी में गेहूं) में उपयोग होने वाले हार्वेस्टर बिना 'स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम' के संचालित हो रहे हैं। इसके कारण फसल अवशेष नरवाई को जलाने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जबकि जिले में नरवाई जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में सहायक कृषि यंत्री को जिले में उपलब्ध और बाहर से आने वाले सभी कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों को सूचित करने तथा आदेश के उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

- चंदिया2
- Post by मीडिया1
- कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी जिले के नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर उमरिया के पास की है। सोमवार रात करीब 12 बजे, एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थान: नेशनल हाईवे-43, जगतपुर उमरिया के पास। समय: सोमवार रात, लगभग 12:00 बजे। हताहत: बाइक सवार 4 युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु। पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, चारों युवक बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। हादसे के वक्त कार की गति इतनी अधिक थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। नोट: रात के समय हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सुरक्षा मानकों (जैसे हेलमेट और सीटबेल्ट) का विशेष ध्यान रखें।1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)1
- भारतीय पुलिस सेवा(IPS)में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दर्शना सिंह अपने ननिहाल बांधवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरमनियां पहुंचीं जहां शुभेच्छुओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने दर्शना सिंह की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।दर्शना सिंह की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल भगवानपुर-जनकपुर में हुई।इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की और फिर दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग(UPSC)की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में ही भारतीय पुलिस सेवा(IPS)में सफलता हासिल कर ली।आईपीएस बनने के बाद दर्शना सिंह पहली बार अपने ननिहाल ग्राम सरमनियां पहुंचीं,जहां उनके नाना पूर्व सरपंच विजय सिंह परिहार के निवास पर उनके सहयोगियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिजनों और गुरुजनों को दिया उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उन्होंने क्षेत्र के सभी नवयुवक युवाओं और बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि पहली बार में परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए तो निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत और लगन के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। दर्शना सिंह के पिता अरूण सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विधायक प्रतिनिधि भी हैं,वहीं उनकी माता नगर पंचायत जनकपुर से पार्षद हैं इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ओपी द्विवेदी,पूर्व सरपंच शारदा प्रसाद गौतम,अंबिका प्यासी,अरुण चतुर्वेदी,रामजी प्यासी,मनोज सिंह,शिवकुमार गुप्ता,विजय गौतम,रतीभान सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,त्रिवेणी द्विवेदी,रवि सेन,भोला पटेल,कुश परिहार सहित गांव के सैकड़ों प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।4
- satna rajendra nagar Gali no. 13 ka naliyo ka hal1
- होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट दमोह -कुम्हारी होली मिलन समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह के द्वारा मझगुवा हंसराज में आयोजित करवाया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई | आए हुए सभी क्षेत्रीय,ग्रामीण,वरिष्ठ जन, प्रतिनिधि, जिन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी रंग पंचमी तक यह लगातार त्यौहार मनाया जाता है | जिसमें सभी रंग ग़ुलाल एक दूसरे को लगाते हैं और उत्सव मनाते हैं | रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में कलाकारों ने विशेष प्रस्तुत दिया दी मनमोहक नृत्य किया सभी समर्थक झूमते हुए नजर आए |1
- जबलपुर पुराना बसटैंड दुवरका स्वीट मे गैस सलेंडर फटने से भीसंन आग लगी दुकान पूरी तरह जल गई,भरी नुक्सान हुआ किसी की जन हानि नही। न्यूज़ चैनल jabalpur mobile media news-N-news aapka apna news channel1
- राजेंद्र नगर से रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका। रेलवे ग्राउंड में लगवाए जा रहे हैं ट्रैक्टर। यहां से किसान कलेक्ट्रेट जायेंगे पैदल।1