रायला में भाजपा की तिरंगा यात्रा ने भरा देशभक्ति का जोश रायला। कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आनंद आश्रम विश्राम कुंज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में डीजे साउंड और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल नजर आया। तिरंगा यात्रा आनंद आश्रम विश्राम कुंज से रवाना होकर प्रताप सर्कल, आईसीआई बैंक, गढ़ का चौक, सदर बाजार, जीनगर मोहल्ला, लांबिया गेट, बड़े मंदिर, कुंडिया गेट और कुम्हार का मोहल्ला होते हुए शिवसागर तालाब की पाल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह बनेड़ा, मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया, पूर्व प्रधान राजमल खींची, लक्ष्मीलाल सोनी, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचन, भाजपा महामंत्री सत्यनारायण पाराशर, रतनलाल सोमानी, कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने दिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कस्बे के प्रमुख बाजारों और मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सम्मान के साथ हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
रायला में भाजपा की तिरंगा यात्रा ने भरा देशभक्ति का जोश रायला। कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आनंद आश्रम विश्राम कुंज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में डीजे साउंड और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल नजर आया। तिरंगा यात्रा आनंद आश्रम विश्राम कुंज से रवाना होकर
प्रताप सर्कल, आईसीआई बैंक, गढ़ का चौक, सदर बाजार, जीनगर मोहल्ला, लांबिया गेट, बड़े मंदिर, कुंडिया गेट और कुम्हार का मोहल्ला होते हुए शिवसागर तालाब की पाल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह बनेड़ा, मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया, पूर्व प्रधान राजमल खींची, लक्ष्मीलाल सोनी, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचन, भाजपा महामंत्री सत्यनारायण पाराशर, रतनलाल सोमानी, कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने दिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कस्बे के प्रमुख बाजारों और मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सम्मान के साथ हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
- रीको एरिया से जाली काटकर चोरों ने सोलर उपकरणों पर किया हाथ साफ, रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरी की घटना रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरों ने रीको एरिया से जाली काटकर सोलर में उपयोग होने वाले सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर वायर, कनेक्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। वारदात सामने आने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रीको एरिया में फैक्ट्री की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और सोलर में लगने वाले वायर, कनेक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला जब चौकीदार राउंड लगाने के लिए पहुंचा। जाली कटी देखकर उसने परिसर में जांच की तो सामान गायब मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री स्टाफ को दी। इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ सुधीर कुमार ने रायला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सुधीर कुमार की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।4
- *पुर में संकल्प सप्ताह के तीसरे दिन गौ माता को हरा चारा खिलाकर संतों एवं गोभक्तों का किया सम्मान* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *पुर में संकल्प सप्ताह के तीसरे दिन गौ माता को हरा चारा खिलाकर संतों एवं गोभक्तों का किया सम्मान* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा के कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं मेवाड़ के लोकप्रिय नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत आज तीसरे दिन गुरुवार, 13 अगस्त को पुर में संतो एवं गौ भक्तों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान *पंचमुखी हनुमान जी के संत जमना दास जी, मुरारी जी हाथी भाता के संत दास जी, बीड़ा की माताजी, बरेली के बालाजी के संत परमेश्वर दास जी सहित संतों एवं समर्पित गोभक्तों का शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। संतों से आशीर्वाद लेकर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के लिए सहयोग एवं समर्थन मांगा गया। इसके साथ ही गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया गया।* गौ सेवा के क्षेत्र में समर्पण, निस्वार्थ सेवा और निरंतर सहयोग के लिए समर्पित गोभक्तों का सम्मान किया गया। गोभक्तों ने कहा कि गौ माता की सेवा समाज की एकता, संवेदना और मानवता का प्रतीक है। जो लोग अपना समय, श्रम और सहयोग गौ सेवा में लगाते हैं, उनका सम्मान वास्तव में सेवा भावना का सम्मान है। सम्मानित गोभक्तों में सोनू सेन (भीलवाड़ा), दीपक भारद्वाज, शुभम लोयमा, छोटू गाडरी, पियूष विश्नोई , शंकर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, विष्णु बिश्नोई एवं अंकित विश्नोई, सावर गाडरी शामिल रहे। *सम्मान से अभिभूत गोभक्तों ने धीरज गुर्जर, योगेश सोनी, भंवर जाट, राजेश कर्णावट, पुलकित टेलर, श्याम पाराशर एवं ईश्वर सेन द्वारा गोभक्तों का सम्मान किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।* गोभक्तों ने कहा कि गौ सेवा में जुटे सेवाभावी लोगों का सम्मान उनके उत्साह और सेवा भावना को और मजबूत करता है। इस स्नेह, सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए सभी गोभक्तों ने सम्मानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गौ माता की सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में गोभक्तों ने कहा कि गौ सेवा केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिन-रात निरंतर चलने वाला सेवा संकल्प है। निराश्रित, बीमार एवं घायल गोवंश की देखभाल, उपचार, चारा-पानी उपलब्ध करवाना तथा जरूरतमंद गौवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। सुबह से शाम तक और आवश्यकता पड़ने पर रात में भी गोभक्त पूरी निष्ठा से गौ माता की सेवा में जुटे रहते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा के इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए और निराश्रित एवं बीमार गोवंश के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। गौ सेवा, जीव सेवा और मानवता की सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना ही इस संकल्प सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, शबनम डायर अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रमजान मोहम्मद सोरगर, युवा नेता पुलकित टेलर, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंद वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई, आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन, गोभक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संदेश “गौ माता की सेवा केवल धर्म नहीं, हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। आइए, निराश्रित, बीमार एवं घायल गोवंश की सेवा के लिए आगे आएं और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें। गौ सेवा से बड़ा कोई सेवा संकल्प नहीं।”4
- पूर्व प्रधान स्व. ठाकुर सम्पत सिंह राणावत की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा*1
- आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजाया बिगुल तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बड़ी बैठक AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने का किया आह्वान आसींद / प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर आज अध्यक्ष पद पर लाटरी से आसींद में जनरल सीट घोषित हुई हैं इसी को लेकर आज आसींद कस्बे में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक साथ कार्य करना चाहिए ताकि आसींद पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बने वही आगामी 15 अगस्त को भीलवाड़ा में धीरज गुर्जर के जन्मदिन सप्ताह के चलते गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में शामिल हो आसींद मंजूर 94138895963
- बनास नदी में अचानक बड़ा पानी और तेज़ बहाव बनास नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर बनास नदी में अचानक बड़ा पानी और तेज़ बहाव बनास नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर1
- रायला कस्बे में स्थित श्री राम होटल पर विट्ठल नामदेव छीपा समाज द्वारा एवं नव युव मंडल रायला द्वारा भव्य स्वागत पंढरपुर-घूमन साइकिल यात्रा सर्वे टीम के सदस्य शंकर टेमघरे, मनोज मांढरे, सुभाष भांबुरे एवं राधे श्याम धनोपिया के रायला आगमन पर भव्य स्वागत ! शौर्य की धरा पर अभिनंदनः सत्य, तप और त्याग की प्रतीक रायला की पावन भूमि पर पंढरपुर से आए सभी सर्व टीम के सदस्यों का हृदय से स्वागत है। तिलक लगाकर दुपट्टा पहन कर भव्य स्वागत किया गया। सराहनीय प्रयासः स्वास्थ्य, पर्यावरण और एकता का संदेश देती इस अनूठी साइकिल यात्रा का सर्वे दल अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। ऊर्जा का संचारः इस यात्रा से स्थानीय युवाओं और नागरिकों में शारीरिक फिटनेस और सामाजिक चेतना के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संपूर्ण रायला वासियों की ओर से आपकी इस यात्रा के सफल संचालन और इस कार्यक्रम में रायला नामदेव छीपा समाज के नवयुग मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार धनोपिया अध्यक्ष कोषाध्यक्ष नागेश्वर पुलिया उपाध्यक्ष अनिल डायर अनिल कुमार धनोपिया चंद्र प्रकाश तोलम्बिया बालकिशन टेलर अक्षय राम छिपा समाज के गणना गणमान्य नागरिक उपस्थित थे2
- जमीन विवाद से परेशान युवक ने SP कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप, पुलिसकर्मियों ने बचाया कनेछन कलां में जमीन के लेन-देन को लेकर लंबे समय से परेशान एक युवक ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद युवक लक्ष्मी नारायण खटीक ने पुलिस अधीक्षक सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। लक्ष्मी नारायण खटीक ने आरोप लगाया कि जमीन के पट्टे और प्लॉट देने के नाम पर सांवरमल शर्मा, दयाराम कुमावत, जगदीश कुमावत और सांवरमल मेघवंशी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर करीब 2 से सवा 2 करोड़ रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो जमीन के पट्टे बनाए गए और न ही राशि वापस लौटाई गई। पैसे मांगने पर जातिसूचक गालियां देने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की ओर से उसके और परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक बातें भी कही जाती हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में मौजूद है। उसका कहना है कि विवाद करीब 5 से 6 साल पुराना है और लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद आज तक न रकम वापस मिली और न ही जमीन उसके नाम की गई। खटीक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। उसने बताया कि वर्ष 2023 में भी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को उसने एसपी कार्यालय के बाहर दोबारा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।1
- जयपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या होना बताता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। करणी विहार,जयपुर में ओपन जेल के कैदी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी । राजधानी में इस तरह की वारदात होना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजपा सरकार की अपराध पर लगाम कसने की नीति सिर्फ भाषणों तक सीमित है। जब अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े गोलियां चलाएं, तो सरकार को जवाब देना ही होगा। राजस्थान की जनता को सुरक्षित माहौल चाहिए, खोखले दावे नहीं। @RajCMO @PoliceRajasthan1