logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजाया बिगुल तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बड़ी बैठक AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने का किया आह्वान आसींद / प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर आज अध्यक्ष पद पर लाटरी से आसींद में जनरल सीट घोषित हुई हैं इसी को लेकर आज आसींद कस्बे में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक साथ कार्य करना चाहिए ताकि आसींद पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बने वही आगामी 15 अगस्त को भीलवाड़ा में धीरज गुर्जर के जन्मदिन सप्ताह के चलते गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में शामिल हो आसींद मंजूर 9413889596

5 hrs ago
user_आसींद मंजूर
आसींद मंजूर
Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
5 hrs ago

आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजाया बिगुल तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बड़ी बैठक AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने का किया आह्वान आसींद / प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर आज अध्यक्ष पद पर लाटरी से आसींद में जनरल सीट घोषित हुई हैं इसी को लेकर आज आसींद कस्बे में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक साथ कार्य करना चाहिए ताकि आसींद पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बने वही आगामी 15 अगस्त को भीलवाड़ा में धीरज गुर्जर के जन्मदिन सप्ताह के चलते गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में शामिल हो आसींद मंजूर 9413889596

More news from Bhilwara and nearby areas
  • आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजाया बिगुल तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बड़ी बैठक AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने का किया आह्वान आसींद / प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर आज अध्यक्ष पद पर लाटरी से आसींद में जनरल सीट घोषित हुई हैं इसी को लेकर आज आसींद कस्बे में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक साथ कार्य करना चाहिए ताकि आसींद पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बने वही आगामी 15 अगस्त को भीलवाड़ा में धीरज गुर्जर के जन्मदिन सप्ताह के चलते गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में शामिल हो आसींद मंजूर 9413889596
    3
    आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजाया बिगुल
तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बड़ी बैठक
AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने का किया आह्वान
आसींद / प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर आज अध्यक्ष पद पर लाटरी से आसींद में जनरल सीट घोषित हुई हैं इसी को लेकर आज आसींद कस्बे में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में AICC सचिव धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक साथ कार्य करना चाहिए ताकि आसींद पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बने वही आगामी 15 अगस्त को भीलवाड़ा में धीरज गुर्जर के जन्मदिन सप्ताह के चलते  गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में शामिल हो
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    5 hrs ago
  • टॉटगढ़ के दूधालेश्वर मेला: पुलिस ने संभाली व्यवस्था; अधिकारियों ने किया मेले का निरीक्षण
    1
    टॉटगढ़ के दूधालेश्वर मेला: पुलिस ने संभाली व्यवस्था; अधिकारियों ने किया मेले का निरीक्षण
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रीको एरिया से जाली काटकर चोरों ने सोलर उपकरणों पर किया हाथ साफ, रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरी की घटना रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरों ने रीको एरिया से जाली काटकर सोलर में उपयोग होने वाले सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर वायर, कनेक्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। वारदात सामने आने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रीको एरिया में फैक्ट्री की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और सोलर में लगने वाले वायर, कनेक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला जब चौकीदार राउंड लगाने के लिए पहुंचा। जाली कटी देखकर उसने परिसर में जांच की तो सामान गायब मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री स्टाफ को दी। इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ सुधीर कुमार ने रायला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सुधीर कुमार की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    4
    रीको एरिया से जाली काटकर चोरों ने सोलर उपकरणों पर किया हाथ साफ, 
रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरी की घटना
रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरों ने रीको एरिया से जाली काटकर सोलर में उपयोग होने वाले सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर वायर, कनेक्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। वारदात सामने आने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रीको एरिया में फैक्ट्री की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और सोलर में लगने वाले वायर, कनेक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला जब चौकीदार राउंड लगाने के लिए पहुंचा। जाली कटी देखकर उसने परिसर में जांच की तो सामान गायब मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री स्टाफ को दी।
इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ सुधीर कुमार ने रायला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सुधीर कुमार की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया 
है।
पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हर विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर 'हरियालो राजस्थान' को मिशन मोड में पूरा करें : जिला कलेक्टर सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "एक पेड़ मां के नाम" "मिशन हरियालो राजस्थान-2026-27" एवं हर घर तिरंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने "हरियालो राजस्थान अभियान" के तहत निर्धारित विभागवार पौधारोपण लक्ष्य को मिशन मोड में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे का संरक्षण, जियो टैगिंग, नियमित देखभाल एवं गैप फिलिंग भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों का जीवित प्रतिशत अधिकतम रहे। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को 15 अगस्त हरियाली तीज के दिन जिले समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में एक साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों को विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 'हर घर तिरंगा'अभियान समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों पर तिरंगा लगाने, तिरंगा रैली, एवं तिरंगे के साथ सैल्फी खींच कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    हर विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर 'हरियालो राजस्थान' को मिशन मोड में पूरा करें : जिला कलेक्टर
सेन्दडा ब्यावर  शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "एक पेड़ मां के नाम" "मिशन हरियालो राजस्थान-2026-27" एवं हर घर तिरंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने  "हरियालो राजस्थान अभियान" के तहत निर्धारित विभागवार पौधारोपण लक्ष्य को मिशन मोड में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे का संरक्षण, जियो टैगिंग, नियमित देखभाल एवं गैप फिलिंग भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों का जीवित प्रतिशत अधिकतम रहे। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को  15 अगस्त हरियाली तीज के दिन जिले समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में एक साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों को विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 'हर घर तिरंगा'अभियान समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों पर तिरंगा लगाने, तिरंगा रैली, एवं तिरंगे के साथ सैल्फी खींच कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा,  सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    5 hrs ago
  • संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट घनश्याम सिंगाड़िया ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा उनके द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सयोजक लूणाराम तंवर ने बताया की संत रविदास जी भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच का विरोध किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। रथ यात्रा के गिरी पहुंचने पर तुलसाराम चोरोटिया, बाबूलाल सिंगाड़िया, लाबूराम,भागुराम चोरोटिया, हाथीराम सिंगाड़िया, रामनिवास फुलवारी, लादूराम, पत्रकार जयराम सिंगाड़िया आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने के आह्वान के साथ हुआ।
    1
    संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l 
जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया 

गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l 
जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया 
गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट घनश्याम सिंगाड़िया ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा उनके द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सयोजक लूणाराम  तंवर ने बताया की संत रविदास जी  भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक थे।
उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया।
उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच का विरोध किया।
उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
रथ यात्रा के गिरी पहुंचने पर तुलसाराम चोरोटिया, बाबूलाल सिंगाड़िया, लाबूराम,भागुराम चोरोटिया, हाथीराम सिंगाड़िया, रामनिवास फुलवारी, लादूराम, पत्रकार जयराम सिंगाड़िया आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने के आह्वान के साथ हुआ।
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    Photographer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बदनोर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में घर में घुसकर 70 साल की महिला की हत्या: आधा किलो चांदी और सोने के गहने लूटे, अहमदाबाद में रहता है बेटा
    1
    बदनोर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में घर में घुसकर 70 साल की महिला की हत्या: आधा किलो चांदी और सोने के गहने लूटे, अहमदाबाद में रहता है बेटा
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जयपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या होना बताता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। करणी विहार,जयपुर में ओपन जेल के कैदी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी । राजधानी में इस तरह की वारदात होना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजपा सरकार की अपराध पर लगाम कसने की नीति सिर्फ भाषणों तक सीमित है। जब अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े गोलियां चलाएं, तो सरकार को जवाब देना ही होगा। राजस्थान की जनता को सुरक्षित माहौल चाहिए, खोखले दावे नहीं। @RajCMO @PoliceRajasthan
    1
    जयपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या होना बताता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। 
करणी विहार,जयपुर में ओपन जेल के कैदी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी । राजधानी में इस तरह की वारदात होना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
भाजपा सरकार की अपराध पर लगाम कसने की नीति सिर्फ भाषणों तक सीमित है। जब अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े गोलियां चलाएं, तो सरकार को जवाब देना ही होगा।
राजस्थान की जनता को सुरक्षित माहौल चाहिए, खोखले दावे नहीं।
@RajCMO @PoliceRajasthan
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.