Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Super News
बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- अजमेर-जयपुर रोडवेज में चालक की स्टंटबाजी, डैशबोर्ड पर पैर रखकर दौड़ाई बस, वीडियो वायरल अजमेर-जयपुर रोडवेज में चालक की स्टंटबाजी, डैशबोर्ड पर पैर रखकर दौड़ाई बस, वीडियो वायरल मांगलियावास.. यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का एक और मामला सामने आया है। अजमेर से जयपुर जा रही रोडवेज बस के चालक की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहपुरा डिपो की बस क्रमांक RJ14PH0304 का चालक हाईवे पर तेज गति से बस चलाते हुए डैशबोर्ड पर पैर रखकर स्टंट करता दिख रहा है। चलती बस में डैशबोर्ड पर पैर, यात्री दहशत में यह वीडियो अजमेर-जयपुर मार्ग पर बस में सफर कर रहे पीसांगन उपखंड के पिचोलिया निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम सिंह राठौड़ ने बनाया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि चालक सीट पर बैठकर आराम से दोनों पैर डैशबोर्ड पर टिकाकर बस चला रहा है। पीछे की सीटों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री बैठे थे। इस पर ओम सिंह राठौड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, _“ड्राइवर साहब, ऐसी लापरवाही किस काम की? आपको कुछ हो गया तो सरकार आपके परिवार की जिम्मेदारी ले लेगी, लेकिन बस में बैठी 40-50 सवारियों का धणी-धोरी कौन होगा?”_ नियमों की अनदेखी, हादसे का खतरा परिवहन नियमों के अनुसार चलती बस में इस तरह वाहन चलाना गंभीर उल्लंघन है। हाईवे पर तेज रफ्तार में एक पल की चूक भी बड़ा हादसा कर सकती थी। यात्रियों का आरोप है कि चालक की इस लापरवाही से सभी की जान खतरे में थी। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों में रोष है। लोगों ने कहा कि रोडवेज आम आदमी के सफर का भरोसा है। अगर चालक ही इस तरह गैरजिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो आमजन किस पर भरोसा करेंगे। कार्रवाई की मांग, विभाग ने मांगी रिपोर्ट यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन और परिवहन विभाग से मांग की है कि दोषी चालक के खिलाफ तुरंत निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी चालकों के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए। मामले के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने शाहपुरा डिपो से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। मांगलियावास.. राजस्थान रोडवेज बस का चला के चलते बस में स्टैंड करता1
- मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना , मांगी मन्नतें, मेले में झूलों का उठाया लुत्फ, जमकर करी खरीदारीया मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना , मांगी मन्नतें, मेले में झूलों का उठाया लुत्फ, जमकर करी खरीदारीया मांगलियावास- हरियाली अमावस्या के मौके पर बुधवार को मांगलियावास में आयोजित ऐतिहासिक धार्मिक कल्पवृक्ष मेले में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कल्पवृक्ष के पवित्र जोड़े की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और मनौतियां मांगी। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन इन पवित्र वृक्षों के नीचे सच्चे मन से की गई कामना पूर्ण होती है। श्रद्धालुओं ने राजा, रानी और राजकुमार के पवित्र वृक्षों को शुद्ध जल से सींचकर कुमकुम, रोली, अक्षत, मिष्ठान, नारियल और वस्त्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना की, जबकि सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा मौली बांधने से वृक्षों के तने ढक गए और पूजा सामग्री का ढेर लग गया। इस अवसर पर दर्शनीय स्थल राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर में प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। कल्पवृक्ष की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में लगे गगनचुंबी झूलों और चकरी का आनंद लिया। मेले में मिठाई, चाट, पकौड़ी और आइसक्रीम की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्यावर-अजमेर डिपो की ओर से मेला स्पेशल बसें चलाई गईं। चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुर्वेद विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर मरीजों का उपचार किया गया। शिवप्रकाश गुर्जर ने की शिरकत, चार थानों का पुलिस जाब्ता रहा तैनात मेले में नसीराबाद विधानसभा प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर, पीसांगन प्रधान दिनेश नायक, सीआर प्रदीप वाल्मीकि, ब्रिकचियावास सरपंच भैरूलाल धांधड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीसांगन बीडीओ साजिया तबस्सुम, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चौधरी, मांगलियावास थानाधिकारी हरीश चौधरी सहित पीसांगन, नसीराबाद, गेगल और पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात रहा।मेले के आयोजन में सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़, कल्पवृक्ष धाम संस्था अध्यक्ष रामदेव पूनिया, उपाध्यक्ष रामदेव गुर्जर, सचिव छोटूलाल जाखड़, राजेंद्र जांगिड़, उपसरपंच शंकरलाल पूनिया, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश संचेती राजू सारस्वत, एडवोकेट नरपत सिंह, वार्डपंच शंकर लाल चिड़ीवाल,कंचन देवी, सुमेर औलानिया, कनिष्ठ सहायक निहाल सिंह, मनीष पूनिया, शिवजीराम जाखड़, पंचायत सहायक जितेंद्र गैना सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। सुबह से आरंभ हुई जो खबर लिखे जाने तक देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी था। पुलिस ने मेले में 10 से ज्यादा ऐसा सामाजिक तत्वों को जिन्होंने शांति भंग करने का प्रयास किया था थाने में डिटेन किया। फोटो कैप्शन: कल्पवृक्ष की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु और मेले में झूलों का आनंद लेते लोग।1
- हर विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर 'हरियालो राजस्थान' को मिशन मोड में पूरा करें : जिला कलेक्टर सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "एक पेड़ मां के नाम" "मिशन हरियालो राजस्थान-2026-27" एवं हर घर तिरंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने "हरियालो राजस्थान अभियान" के तहत निर्धारित विभागवार पौधारोपण लक्ष्य को मिशन मोड में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे का संरक्षण, जियो टैगिंग, नियमित देखभाल एवं गैप फिलिंग भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों का जीवित प्रतिशत अधिकतम रहे। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को 15 अगस्त हरियाली तीज के दिन जिले समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में एक साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों को विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 'हर घर तिरंगा'अभियान समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों पर तिरंगा लगाने, तिरंगा रैली, एवं तिरंगे के साथ सैल्फी खींच कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।3
- संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट घनश्याम सिंगाड़िया ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा उनके द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सयोजक लूणाराम तंवर ने बताया की संत रविदास जी भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच का विरोध किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। रथ यात्रा के गिरी पहुंचने पर तुलसाराम चोरोटिया, बाबूलाल सिंगाड़िया, लाबूराम,भागुराम चोरोटिया, हाथीराम सिंगाड़िया, रामनिवास फुलवारी, लादूराम, पत्रकार जयराम सिंगाड़िया आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने के आह्वान के साथ हुआ।1
- सामान्य महिला वर्ग से होंगी अजमेर की मेयर I पिछले चुनाव में अजमेर नगर निगम में जीते हुए महिला पार्षदों की सूची यह थ1 सामान्य महिला वर्ग से होंगी अजमेर की मेयर I पिछले चुनाव में अजमेर नगर निगम में जीते हुए महिला पार्षदों की सूची यह थ11
- 30वीं कावड़ यात्रा का भव्य समापन, 151 किलो की जलधारा लेकर रामसर पहुंचे शिवभक्त 30वीं कावड़ यात्रा का भव्य समापन, 151 किलो की जलधारा लेकर रामसर पहुंचे शिवभक्त1
- नव प्रवेशित बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत रूपनगढ़ (अजमेर)। स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रूपनगढ़ में नव प्रवेशित बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानू वार्ष्णेय ने नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के नियम, अनुशासन एवं बी.एड. पाठ्यक्रम की जानकारी दी। महाविद्यालय प्रभारी रमेश मीणा ने कहा कि भावी शिक्षकों को अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को गंभीरता से समझना चाहिए, क्योंकि जिम्मेदार शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वरिष्ठ प्रशिक्षणार्थियों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक, मौली बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। फ्रेशर पार्टी में नृत्य, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं और माहौल को उत्साह से भर दिया। महाविद्यालय सचिव डॉ. बी.एल. देवेंदा ने वीडियो संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष बजरंग लाल भाकर ने भावी शिक्षकों से नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन इंद्रा मेघवाल एवं नीतू कंवर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और मनोरंजन के शानदार संगम के रूप में यादगार बन गया।3