logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले की पहली ग्राम बनीं जरहा, जहां सरपंच की पहल पर अप्रैल से हुई शराबबंदी रीवा । गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान की ग्राम पंचायत जरहा। जिले की ऐसी पहली ग्राम पंचायत बन चुकी है। जहां सरपंच शिवेंद्र सिंह की पहल पर अप्रैल से शराब बंदी लागू हुई। बता दें कि पहले यह ऐसी ग्राम पंचायत रही जहां शराब बिक्री के अलावा गांजा व कोरेक्स का गढ़ माना जाता था। अब शराबबंदी होने से तस्करों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। और वह अब शराब की पैकारियां खुलवाने में एड़ी चोटी का जोर लगाने जुट गए हैं। लेकिन सरपंच श्री सिंह के दृढ़ संकल्प के आगे तस्करों की दाल गलती नगर नहीं आ रही है। पता चला है कि ग्राम पंचायत में शराब बंदी 1 अप्रैल 2026 से घोषित की गई, जो अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक मिसाल बन गया है। जानकारी देते हुए सरपंच शिवेंद्र सिंह ने बताया है कि पहले गांव में पैकारी के माध्यम से ठेकेदारों द्वारा शराब एवं अन्य नशे की सामग्री की बिक्री करवाई जाती थी। जिससे युवा पीढ़ी नशे के दलदल में घुसने पर मजबूर हो रही थी। गंभीर समस्या को लेकर सरपंच ने पूरे ग्राम पंचायत के लोगों से सलाह-मशवरा करते हुए पूर्णतया शराबबंदी घोषित की। जिसका पूरा समर्थन ग्राम वासियों ने किया। वहीं सरपंच द्वारा शराबखोरी रोकने व शराबबंदी करवाने में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक रीवा, एसडीएम गुढ़, थाना प्रभारी मनगवां व मनिकवार चौकी प्रभारी को पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है। ताकि गांव में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। सरपंच ने कहा है कि जो व्यक्ति शराबबंदी के बाद शराब एवं अन्य मादक पदार्थ बेचने में लिप्त पाए जाएंगे तो शासन से मिलने वाली योजनाएं खाद्यान्न सहित योजनाओं को बंद करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। कहा कि ऐसे लोग समाज को बदनाम कर रहे हैं भगवान ने उन्हें दो हाथ दो आंख सहित मानव शरीर की संरचना दी है। फिर भी ऐसी घटिया नशीले पदार्थों की बिक्री का कार्य कर रहे हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी नशे के दलदल में पहुंच रही है जिसका खामियाजा आने वाले समय में पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा ।

16 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • किसान की फसल बर्बाद हो गई वह नहीं दिखाई देती है
    1
    किसान की फसल बर्बाद हो गई वह नहीं दिखाई देती है
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    1 hr ago
  • Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    1
    Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा कोतवाली कर्वी अंतर्गत ग्राम #लोढ़वारा के हनुमान मंदिर में हुई चोरी के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस व परम्परागत तरीके से घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। #brekingnews #newslive #viralnews
    1
    #चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा कोतवाली कर्वी अंतर्गत ग्राम #लोढ़वारा के हनुमान मंदिर में हुई चोरी के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा  सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस व परम्परागत तरीके से घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। #brekingnews #newslive #viralnews
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीहड़ नदी पुल पर संकट के बदल सवालों के घेरे में प्रशासन
    1
    बीहड़ नदी पुल पर संकट के बदल सवालों के घेरे में प्रशासन
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.