तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।

- अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- ढाई वर्ष से फरार चल रहे इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी साउथ ने दी जानकारी1
- यूपी : ग्रेटर नोएडा में पुलिस कस्टडी से भागा चेन स्नेचर एक सोसाइटी में घुस गया। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।1
- कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण1
- उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।1
- बीमा क्लेम के लिए रची पत्नी की हत्या की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार हमीरपुर। ललपुरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात महिला हत्याकांड का सफल अनावरण कर चार आरोपियों को घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या बीमा क्लेम की रकम हासिल करने के उद्देश्य से सुनियोजित ढंग से की गई थी। पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई को पौथिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतका की पहचान रीता पत्नी अमर सिंह निवासी बमरौली, थाना मौदहा के रूप में हुई। 31 जुलाई को मृतका के पिता सर्वेश गुप्ता की तहरीर पर अमर सिंह व उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने अमर सिंह के साथ अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेन्द्र सोनी उर्फ साहिल तथा अभय सिंह उर्फ गोलू की संलिप्तता के साक्ष्य जुटाए। चारों आरोपियों को 31 जुलाई की शाम कुण्डौरा रोड स्थित साई दांता आश्रम के पास से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार व एक एयरटेल सिम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुष्पेन्द्र से बड़ी धनराशि उधार ले रखी थी। कर्ज चुकाने के लिए अमर सिंह को पत्नी रीता के नाम कराए गए जीवन बीमा का क्लेम हासिल करने की योजना में शामिल किया गया। योजना के तहत रीता को पौथिया नहर मार्ग पर बुलाया गया, जहां अर्टिगा कार से उसे कई बार कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।1