आमागढ़ विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रचनात्मक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा लालटेन की रोशनी में पढ़कर 85% अंक लाने वाले छात्र सोमजी का हुआ सम्मान दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़ ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोदल के अंतर्गत विद्यालय परिवार आमागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 7 मार्च को एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश के साथ की गई। इस दौरान विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका और कुमारी हर्ष प्रिया ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं ओरिगेमी कला में विवेक ने अपनी कुशलता का प्रदर्शन करते हुए एक आकर्षक चलित बंदूक का निर्माण किया, जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। इसी तरह कुमारी युक्ति ने सुंदर कमल का फूल बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। रूपेश और दुर्गा प्रसाद ने मिलकर जहाज का सुंदर मॉडल तैयार किया, जबकि प्रतिभा ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए कैमरे का मॉडल बनाकर सभी की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान ओम ने कागज से बनाए हवाई जहाज को उड़ाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्र सोमजी का सम्मान रहा। सोमजी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोमजी ने अपनी संघर्षपूर्ण सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वे ग्राम Bhejhar से प्रतिदिन लगभग पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर विद्यालय पढ़ने आते हैं। गांव में बिजली की समस्या के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लालटेन की रोशनी में कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की। उनकी प्रेरणादायक कहानी सुनकर उपस्थित विद्यार्थी भावुक हो गए। प्रभारी प्राचार्य उदे राम भुआर्य एवं व्याख्याता डॉ. संजय वस्त्रकार ने सोमजी की मेहनत और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संजय वस्त्रकार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य उदे राम भुआर्य, डॉ. संजय वस्त्रकार, सबल दीवान, बृजेश साहू, विनोद साहू, रामनाथ गोटा, ममता रावटे, अनिल वर्मा, आत्माराम तारमे, भुनेश उसेंडी सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं शैक्षिक समन्वयक सुरेंद्र कुमार उइके के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- *भानुप्रतापपुर/ शराब दुकान में गड़बड़ी के आरोप, विरोध में उतरी शिवसेना , सुपरवाइजर का पुतला दहन किया।** भानुप्रतापपुर, शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता द्वारा तय दर से अधिक दर पर शासकीय शराब बेची जाने एवं गांव गांव में शराब कोचीयाओ से मिली भगत कर गांव गांव में शासकीय शराब भेज कर बिकवा कर क्षेत्र का माहौल खराब करने, शराब उपभोक्ताओं का शोषण करने के कारण शिवसेना द्वारा शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता का पुतला दहन किया गया। विदीत हो की शासकीय शराब दुकान चारामा में कर्मवीर गुप्ता के द्वारा अनियमितता , शराब कोचियों को गांव-गांव में शराब बेचने, तय दर से अधिक दर पर शराब बेचने के कारण बर्खास्त किया जा चुका है। किंतु वह अपने पहुंच के दम पर शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर में सुपरवाइजरी की नौकरी कर रहा है जबकि नियम यह है कि कोई भी बर्खास्त कर्मचारियों को कहीं पर काम में नहीं रखा जाएगा। किंतु मिली भगत कर कर्मवीर गुप्ता भानुप्रतापपुर शासकीय शराब दुकान में सुपरवाइजरी कर रहा है। और अनियमितता करते हुए तय दर से अधिक दर पर शराब बेचकर भानुप्रतापपुर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है। गांव गांव में शासकीय शराब अवैध रूप से भिजवाकर गांव-गांव का माहौल खराब कर रहा है। एवं शासकीय शराब में पानी मिलाकर क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहा है । शिवसेना द्वारा आगे कहा गया है कि अगर भ्रष्ट शासकीय शराब दुकान भानुप्रतापपुर के सुपरवाइजर कर्मवीर गुप्ता पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र के शराब उपभोक्ताओं को उनका हक और अधिकार दिलाया जाएगा।*1
- डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के शीतला मंदिर में ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। बैठक में गांव की समस्याओं और मंदिर में ताला लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बातचीत विवाद में बदल गई और कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इसी बीच अपने चाचा को बचाने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल देशमुख के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!1
- *✰क्या है अमर ग्रन्थ का इतिहास?✰* अवश्य देखिए *गरीब दास जी महाराज की सतलोक यात्रा* स्पेशल *AI वीडियो* 04 अप्रैल 2026 को शनिवार शाम 05:00 बजे सिर्फ *Sant Rampal Ji Maharaj* Youtube Channel पर1
- सरगुजा। नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। दिनांक 03-04-26 को शाम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि जिला रायगढ़ एवं जशपुर के सप्लायर लोग थाना सीतापुर अंतर्गत राधापुर बेरियर के आस-पास भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई करने वाले हैं।सूचना यह भी मिली कि उनमें से एक के पास सफेद रंग की पल्सर बाईक भी होगी जिसका नंबर CG13BB 9565 है। आबकारी उड़नदस्ता की टीम देर शाम से ही सिविल ड्रेस में राधापुर बैरियर के आस-पास घेराबंदी कर निगरानी रखी हुई थी।लगभग रात्रि 9 बजे के आस पास दो पल्सर बाइक में 5 लोग राधापुर बैरियर से बनेया रोड में सुनसान जगह पर जाकर खड़े हुए। आबकारी उड़नदस्ता की टीम चारों तरफ से आगे बढ़ी जिसे देख अचानक सभी बाइक सवार भागने लगे और रात्रि का फायदा उठाकर तीन लोग भाग गए तथा दो लोगों को पकड़ा जा सका। दो लोग पकड़े गए उन्होंने अपना नाम टीकेश्वर यादव निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा खिलेश्वर यादव निवासी राजाआमा जिला जशपुर बताया। भागने वाले तीनों आरोपी का नाम दीनू यादव, किशोर पैकरा एवं प्रदीप यादव है,तीनों राजाआमा थाना बागबहार जिला जशपुर के रहने वाले है। जो दो लोग पकड़े गए उन दोनों के पास पिट्ठू बैग में 7-7 पैकेट गांजा कुल 14 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए कुल गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपए है,तथा पकड़े गए दो बाइक की कीमत पांच लाख रुपए है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जशपुर एवं रायगढ़ जिला गांजा की तस्करी के लिए कुख्यात है क्योंकि दोनों जिला का बॉर्डर ओड़िशा राज्य से लगा हुआ है। ओड़िशा राज्य गाँजा की खेती के लिए कुख्यात है। रायगढ और जशपुर जिले के कुछ लोग इसी बॉर्डर का फायदा उठाकर गांजे का धड़ल्ले से व्यापार करते हैं। उड़ीसा में गाँजा बहुत सस्ता है उसी सस्ते गांजे को लोग छत्तीसगढ़ में महंगे रेट में बेचकर काफी मुनाफा कमाते हैं। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी रंजीत गुप्ता आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी तथा नगर सैनिक रणविजय सिंह..महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- जिले के अंदरुनी क्षेत्रों में अब विकास को मिलेगी नई राह, विभिन्न ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए भूमिपूजन कोंडागांव :- जिले के माओवाद प्रभावित रहे अंदरुनी क्षेत्रों में अब विकास की नई राह खुलती नजर आ रही है। माओवाद मुक्त होते ही ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी द्वारा विभिन्न ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए भूमि पूजन किया गया। कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर अंदर स्थित ग्राम ठोटी मड़ानार पंचायत मुँगवाल, ग्राम पंचायत पेरामपाल एवं ग्राम पंचायत चमई में पेयजल हेतु नल खनन कार्य के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।यह क्षेत्र पहले कभी माओवाद प्रभावित रहे हैं, जहां अब शांति स्थापित होने के बाद विकास कार्यों को गति दी जा रही है। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी विभिन्न समस्याएं भी जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत कोंडागांव के सभापति एवं सदस्य नन्दलाल राठौर, योगेश बैध, गोकुल बैध, सियादास मानिकपुरी (ग्राम सरपंच) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- Post by Simant Prajapati1
- जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।1