logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!

5 hrs ago
user_YOGESH KUAMR SAHU
YOGESH KUAMR SAHU
News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!
    1
    बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका।
धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
“सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।”
द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं।
अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें।
सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के शीतला मंदिर में ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। बैठक में गांव की समस्याओं और मंदिर में ताला लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बातचीत विवाद में बदल गई और कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इसी बीच अपने चाचा को बचाने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल देशमुख के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    1
    डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के शीतला मंदिर में ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। बैठक में गांव की समस्याओं और मंदिर में ताला लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बातचीत विवाद में बदल गई और कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इसी बीच अपने चाचा को बचाने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी
मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल देशमुख के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • 📰 संक्षिप्त समाचार मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा। इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
    1
    📰 संक्षिप्त समाचार
मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू
मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा।
इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही।
PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए।
जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
मैच के मुख्य आकर्षण:
प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया।
श्रेयस अय्यर की फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी।
CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा।
संक्षिप्त स्कोर:
CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45*
PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39
नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    Durg, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।
    1
    घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
लोकेशन - धमधा 
हेमंत उमरे 
दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली।
धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया।
इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे।
शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा।
इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • Post by Simant Prajapati
    1
    Post by Simant Prajapati
    user_Simant Prajapati
    Simant Prajapati
    Voice of people Nagri, Dhamtari•
    1 hr ago
  • द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।
    1
    द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। 
इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है ।
फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं।
लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Convention information bureau धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला नमस्कार, मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं आपका अपना न्यूज़ चैनल। बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा 28 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया। न्यायालय ने आरोपी तेजप्रकाश किसाने, उम्र 23 वर्ष, निवासी बगदई, थाना गुरूर, जिला बालोद को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में भी दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, 11 फरवरी 2019 को नाबालिग पीड़िता स्कूल से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर 15 फरवरी 2019 को थाना डौंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे हैदराबाद ले गया, जहां मंदिर में जबरन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। कानून ऐसे अपराधों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ। धन्यवाद।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला
नमस्कार, मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं आपका अपना न्यूज़ चैनल।
बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा 28 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया।
न्यायालय ने आरोपी तेजप्रकाश किसाने, उम्र 23 वर्ष, निवासी बगदई, थाना गुरूर, जिला बालोद को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में भी दोषी पाया गया।
विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, 11 फरवरी 2019 को नाबालिग पीड़िता स्कूल से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों की शिकायत पर 15 फरवरी 2019 को थाना डौंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे हैदराबाद ले गया, जहां मंदिर में जबरन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पूरी विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया।
इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है।
कानून ऐसे अपराधों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा।
फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ। धन्यवाद।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.