logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।

3 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। “संतान न होने के ताने से बिगड़ा पति का दिमाग… रस्सी से घोंट दी नवविवाहिता पत्नी की जान! मां भी बनी आरोपी, दोनों जेल में” नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ आज की इस खबर को सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छोटे से गांव में ऐसी घटना घटी है जो परिवार, समाज और इंसानियत सब पर सवाल खड़ा कर देती है। जहां प्यार और साथ निभाने की जगह गुस्सा और हिंसा ने घर को कब्रिस्तान बना दिया। घटना क्या है? धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में रहने वाले चंद्रशेखर यादव और उनकी पत्नी सोमबाई यादव की शादी को चार साल हो चुके थे। सोमबाई 26 साल की युवती थीं। गरियाबंद से उनकी शादी हुई थी। दोनों के बीच एक ही बात पर बार-बार झगड़ा होता था – संतान न होना। चंद्रशेखर अपनी पत्नी को इस बात का ताना मारते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उतारते थे। लेकिन 30 मार्च की शाम को गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर एक काली रस्सी से अपनी पत्नी सोमबाई का गला घोंट दिया। सोमबाई की मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव 46 वर्ष बताया जा रहा है उसने भी इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमबाई को सीने में दर्द था और उसी से उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को जब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले पर साफ-साफ रस्सी के निशान दिखे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन आरोपी चंद्रशेखर ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई काली रस्सी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों – चंद्रशेखर यादव और उनकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं। दोस्तों, ये सिर्फ एक हत्या की खबर नहीं है। ये उस मानसिकता की कहानी है जहां एक पत्नी को सिर्फ इसलिए सजा मिल जाती है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई। समाज में आज भी संतान को लेकर कितना दबाव होता है, ये घटना उसका भयानक उदाहरण है। एक पल रुककर सोचिए… क्या संतान न होना कोई अपराध है? क्या ताना मारना, प्रताड़ित करना प्यार का हिस्सा है? शादी का मतलब साथ निभाना होता है – सुख में और दुख में। लेकिन यहां तो गुस्से ने इंसान को जानवर बना दिया। सोमबाई जैसी कई बहनें आज भी घरों में चुपचाप ताने सह रही होंगी। उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे दर्द छिपा होगा। क्या हम सब मिलकर ऐसे घरों में बदलाव ला सकते हैं? दोस्तों, ये घटना हमें याद दिलाती है कि गुस्सा काबू में रखना कितना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट जाता है। संतान होना या न होना ईश्वर की मर्जी है। लेकिन रिश्तों को तोड़ना इंसान की गलती है। आखिर में द छत्तीसगढ़ चैनल की तरफ से एक अपील – अगर आपके घर में भी संतान को लेकर कोई दबाव, ताना या विवाद चल रहा है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लीजिए, काउंसलिंग करवाइए, लेकिन कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाइए। महिलाओं के प्रति हो रही किसी भी तरह की हिंसा देखें या जानें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर कॉल करें। समाज को बदलना है तो हर घर से शुरू करें। बेटियों को सम्मान दें, बहनों को सपोर्ट करें। संतान न होने पर ताना नहीं, प्यार और समझ दें। अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो रही हो तो चुप न रहिए। आवाज उठाइए। क्योंकि आज की चुप्पी कल किसी और सोमबाई की जान ले सकती है। द छत्तीसगढ़ हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा है। ऐसी खबरों को सामने लाता रहेगा। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। अगर खबर पसंद आई तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद। जय छत्तीसगढ़!
    1
    धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।
“संतान न होने के ताने से बिगड़ा पति का दिमाग… रस्सी से घोंट दी नवविवाहिता पत्नी की जान! मां भी बनी आरोपी, दोनों जेल में”
नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ 
आज की इस खबर को सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छोटे से गांव में ऐसी घटना घटी है जो परिवार, समाज और इंसानियत सब पर सवाल खड़ा कर देती है। जहां प्यार और साथ निभाने की जगह गुस्सा और हिंसा ने घर को कब्रिस्तान बना दिया।
घटना क्या है?
धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में रहने वाले चंद्रशेखर यादव और उनकी पत्नी सोमबाई यादव की शादी को चार साल हो चुके थे। सोमबाई 26 साल की युवती थीं। गरियाबंद से उनकी शादी हुई थी। दोनों के बीच एक ही बात पर बार-बार झगड़ा होता था – संतान न होना।
चंद्रशेखर अपनी पत्नी को इस बात का ताना मारते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उतारते थे। लेकिन 30 मार्च की शाम को गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर एक काली रस्सी से अपनी पत्नी सोमबाई का गला घोंट दिया। सोमबाई की मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव  46 वर्ष बताया जा रहा है उसने भी इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमबाई को सीने में दर्द था और उसी से उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस को जब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले पर साफ-साफ रस्सी के निशान दिखे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन आरोपी चंद्रशेखर ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई काली रस्सी भी बरामद कर ली है।
दोनों आरोपियों – चंद्रशेखर यादव और उनकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं।
दोस्तों, ये सिर्फ एक हत्या की खबर नहीं है। ये उस मानसिकता की कहानी है जहां एक पत्नी को सिर्फ इसलिए सजा मिल जाती है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई। समाज में आज भी संतान को लेकर कितना दबाव होता है, ये घटना उसका भयानक उदाहरण है।
एक पल रुककर सोचिए…
क्या संतान न होना कोई अपराध है? क्या ताना मारना, प्रताड़ित करना प्यार का हिस्सा है? शादी का मतलब साथ निभाना होता है – सुख में और दुख में। लेकिन यहां तो गुस्से ने इंसान को जानवर बना दिया।
सोमबाई जैसी कई बहनें आज भी घरों में चुपचाप ताने सह रही होंगी। उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे दर्द छिपा होगा। क्या हम सब मिलकर ऐसे घरों में बदलाव ला सकते हैं?
दोस्तों,
ये घटना हमें याद दिलाती है कि गुस्सा काबू में रखना कितना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट जाता है। संतान होना या न होना ईश्वर की मर्जी है। लेकिन रिश्तों को तोड़ना इंसान की गलती है।
आखिर में द छत्तीसगढ़ चैनल की तरफ से एक  अपील –
अगर आपके घर में भी संतान को लेकर कोई दबाव, ताना या विवाद चल रहा है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लीजिए, काउंसलिंग करवाइए, लेकिन कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाइए। महिलाओं के प्रति हो रही किसी भी तरह की हिंसा देखें या जानें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर कॉल करें।
समाज को बदलना है तो हर घर से शुरू करें। बेटियों को सम्मान दें, बहनों को सपोर्ट करें। संतान न होने पर ताना नहीं, प्यार और समझ दें।
अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो रही हो तो चुप न रहिए। आवाज उठाइए। क्योंकि आज की चुप्पी कल किसी और सोमबाई की जान ले सकती है।
द छत्तीसगढ़ हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा है। ऐसी खबरों को सामने लाता रहेगा।
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
अगर खबर पसंद आई तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
धन्यवाद।
जय छत्तीसगढ़!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा: तिल्दा नेवरा स्थित राजिम सदन, कोटा रोड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्यता करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए दोनों संगठनों का संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी समय में जनजागरूकता अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता, अनुशासन और मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
    4
    तिल्दा-नेवरा:
तिल्दा नेवरा स्थित राजिम सदन, कोटा रोड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ किया गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य फोकस सदस्यता अभियान पर रहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्यता करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
संगठन के वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए दोनों संगठनों का संयुक्त प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी समय में जनजागरूकता अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की एकता, अनुशासन और मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • 📰 संक्षिप्त समाचार मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा। इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
    1
    📰 संक्षिप्त समाचार
मोहला में 7 अप्रैल से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव शुरू
मोहला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहला में 7 से 14 अप्रैल 2026 तक मिनी स्टेडियम परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रैल को कलश यात्रा और मंगलाचरण के साथ होगा।
इस दौरान आचार्य पं. युवराज पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन-अर्चन एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन रहेगा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।
    1
    नगर परिषद लांजी में बजट बैठक संपन्न: 52 करोड़ के कार्याें को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति
लांजी। नवीन वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ ही 2 अप्रैल को लांजी नगर परिषद कार्यालय में बजट संबंधी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले, उपाध्यक्ष संदीप रामटेक्कर, राजस्व सभापति किशोर रामटेक्कर सहित सभी पार्षदगण, सीएमओ मयूर वाहने एवं नगर परिषद के कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे। 52 करोड़ 47 लाख 24 हजार 265 रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं सभापति राजस्व द्वारा बताया गया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुये कोई नया कर नही जोड़ा गया है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। बाद में दिनांक 01/03/2026 को आरोपी महिला द्वारा नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया गया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन में देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया गया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर लिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा एवं थाना कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    1
    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज
कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला  मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। बाद में दिनांक 01/03/2026 को आरोपी महिला द्वारा नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया गया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन में देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया गया, जिससे वह  मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका।
बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर लिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा एवं थाना कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    6 hrs ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा: ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एवं एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर व उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत भी किया गया। शिविर के दौरान 3 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से एमजीएम हॉस्पिटल में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने एवं रहने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की गई है। इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग बनाना है। शिविर में निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया। विकास कार्यों की जानकारी: सीएसआर मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, सड़क कांक्रीटीकरण एवं मंदिर के पास रंगमंच और कमरे का निर्माण भी कराया गया है। उपस्थित जनप्रतिनिधि व सहयोगी: कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
    5
    तिल्दा-नेवरा:
ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एवं एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर व उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत भी किया गया।
शिविर के दौरान 3 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से एमजीएम हॉस्पिटल में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने एवं रहने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की गई है।
इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग बनाना है।
शिविर में निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया।
विकास कार्यों की जानकारी:
सीएसआर मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, सड़क कांक्रीटीकरण एवं मंदिर के पास रंगमंच और कमरे का निर्माण भी कराया गया है।
उपस्थित जनप्रतिनिधि व सहयोगी:
कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • स्लग- हनुमान जन्मोत्सव मानपुर में धूमधाम से मनाया गया लोकेशन - मानपुर संवाददाता - कौशल जंघेल मोहला ,मानपुर ,अंबागढ़ चौकी जिला के मुख्यालय मानपुर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मानपुर के शिवलोक ,कॉलेज पारा ,हनुमान मंदिर (औंधी रोड ) एवं सभी जगह के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा, रामायण ,सुंदरकांड का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया गया हनुमान जन्मोत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो हनुमान के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है भगवान हनुमान को कलयुग का जागृत देव माना जाता है यह भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं बुजुर्गों का कहना है कि हनुमान जी की पूजा से जीवन के दुख दर्द कम होते हैं और नकारात्मक दूर होती है मानपुर के शिव लोक हनुमान मंदिर में शिवलोक के समिति द्वारा भी पूजा अर्चना किया गया और प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सतीश दुबे ,अजय यादव , ताम्रध्वज,कौशल ,विशाल, कैलाश , मोनू, मनोज व ग्राम वासी मौजूद रहे।
    1
    स्लग- हनुमान जन्मोत्सव मानपुर में धूमधाम से मनाया गया 
लोकेशन - मानपुर 
संवाददाता - कौशल जंघेल 
मोहला ,मानपुर ,अंबागढ़ चौकी जिला के मुख्यालय मानपुर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मानपुर के शिवलोक ,कॉलेज पारा ,हनुमान मंदिर (औंधी रोड ) एवं सभी जगह के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा, रामायण ,सुंदरकांड का पाठ किया और  प्रसाद वितरण किया गया 
हनुमान जन्मोत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो हनुमान के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है भगवान हनुमान को कलयुग का जागृत देव माना जाता है यह भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं बुजुर्गों का कहना है कि हनुमान जी की पूजा से जीवन के दुख दर्द कम होते हैं और नकारात्मक दूर होती है मानपुर के शिव लोक हनुमान मंदिर में शिवलोक के समिति द्वारा भी पूजा अर्चना किया गया और प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सतीश दुबे ,अजय यादव , ताम्रध्वज,कौशल ,विशाल, कैलाश , मोनू, मनोज व ग्राम वासी मौजूद रहे।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.