धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। “संतान न होने के ताने से बिगड़ा पति का दिमाग… रस्सी से घोंट दी नवविवाहिता पत्नी की जान! मां भी बनी आरोपी, दोनों जेल में” नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ आज की इस खबर को सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छोटे से गांव में ऐसी घटना घटी है जो परिवार, समाज और इंसानियत सब पर सवाल खड़ा कर देती है। जहां प्यार और साथ निभाने की जगह गुस्सा और हिंसा ने घर को कब्रिस्तान बना दिया। घटना क्या है? धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में रहने वाले चंद्रशेखर यादव और उनकी पत्नी सोमबाई यादव की शादी को चार साल हो चुके थे। सोमबाई 26 साल की युवती थीं। गरियाबंद से उनकी शादी हुई थी। दोनों के बीच एक ही बात पर बार-बार झगड़ा होता था – संतान न होना। चंद्रशेखर अपनी पत्नी को इस बात का ताना मारते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उतारते थे। लेकिन 30 मार्च की शाम को गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर एक काली रस्सी से अपनी पत्नी सोमबाई का गला घोंट दिया। सोमबाई की मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव 46 वर्ष बताया जा रहा है उसने भी इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमबाई को सीने में दर्द था और उसी से उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को जब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले पर साफ-साफ रस्सी के निशान दिखे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन आरोपी चंद्रशेखर ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई काली रस्सी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों – चंद्रशेखर यादव और उनकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं। दोस्तों, ये सिर्फ एक हत्या की खबर नहीं है। ये उस मानसिकता की कहानी है जहां एक पत्नी को सिर्फ इसलिए सजा मिल जाती है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई। समाज में आज भी संतान को लेकर कितना दबाव होता है, ये घटना उसका भयानक उदाहरण है। एक पल रुककर सोचिए… क्या संतान न होना कोई अपराध है? क्या ताना मारना, प्रताड़ित करना प्यार का हिस्सा है? शादी का मतलब साथ निभाना होता है – सुख में और दुख में। लेकिन यहां तो गुस्से ने इंसान को जानवर बना दिया। सोमबाई जैसी कई बहनें आज भी घरों में चुपचाप ताने सह रही होंगी। उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे दर्द छिपा होगा। क्या हम सब मिलकर ऐसे घरों में बदलाव ला सकते हैं? दोस्तों, ये घटना हमें याद दिलाती है कि गुस्सा काबू में रखना कितना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट जाता है। संतान होना या न होना ईश्वर की मर्जी है। लेकिन रिश्तों को तोड़ना इंसान की गलती है। आखिर में द छत्तीसगढ़ चैनल की तरफ से एक अपील – अगर आपके घर में भी संतान को लेकर कोई दबाव, ताना या विवाद चल रहा है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लीजिए, काउंसलिंग करवाइए, लेकिन कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाइए। महिलाओं के प्रति हो रही किसी भी तरह की हिंसा देखें या जानें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर कॉल करें। समाज को बदलना है तो हर घर से शुरू करें। बेटियों को सम्मान दें, बहनों को सपोर्ट करें। संतान न होने पर ताना नहीं, प्यार और समझ दें। अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो रही हो तो चुप न रहिए। आवाज उठाइए। क्योंकि आज की चुप्पी कल किसी और सोमबाई की जान ले सकती है। द छत्तीसगढ़ हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा है। ऐसी खबरों को सामने लाता रहेगा। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। अगर खबर पसंद आई तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद। जय छत्तीसगढ़!

- धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। “संतान न होने के ताने से बिगड़ा पति का दिमाग… रस्सी से घोंट दी नवविवाहिता पत्नी की जान! मां भी बनी आरोपी, दोनों जेल में” नमस्कार जय जोहार जय छत्तीसगढ़ मैं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ आज की इस खबर को सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छोटे से गांव में ऐसी घटना घटी है जो परिवार, समाज और इंसानियत सब पर सवाल खड़ा कर देती है। जहां प्यार और साथ निभाने की जगह गुस्सा और हिंसा ने घर को कब्रिस्तान बना दिया। घटना क्या है? धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में रहने वाले चंद्रशेखर यादव और उनकी पत्नी सोमबाई यादव की शादी को चार साल हो चुके थे। सोमबाई 26 साल की युवती थीं। गरियाबंद से उनकी शादी हुई थी। दोनों के बीच एक ही बात पर बार-बार झगड़ा होता था – संतान न होना। चंद्रशेखर अपनी पत्नी को इस बात का ताना मारते रहते थे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा उतारते थे। लेकिन 30 मार्च की शाम को गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर एक काली रस्सी से अपनी पत्नी सोमबाई का गला घोंट दिया। सोमबाई की मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं, चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव 46 वर्ष बताया जा रहा है उसने भी इस घटना को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमबाई को सीने में दर्द था और उसी से उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को जब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले पर साफ-साफ रस्सी के निशान दिखे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन आरोपी चंद्रशेखर ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई काली रस्सी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों – चंद्रशेखर यादव और उनकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं। दोस्तों, ये सिर्फ एक हत्या की खबर नहीं है। ये उस मानसिकता की कहानी है जहां एक पत्नी को सिर्फ इसलिए सजा मिल जाती है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई। समाज में आज भी संतान को लेकर कितना दबाव होता है, ये घटना उसका भयानक उदाहरण है। एक पल रुककर सोचिए… क्या संतान न होना कोई अपराध है? क्या ताना मारना, प्रताड़ित करना प्यार का हिस्सा है? शादी का मतलब साथ निभाना होता है – सुख में और दुख में। लेकिन यहां तो गुस्से ने इंसान को जानवर बना दिया। सोमबाई जैसी कई बहनें आज भी घरों में चुपचाप ताने सह रही होंगी। उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे दर्द छिपा होगा। क्या हम सब मिलकर ऐसे घरों में बदलाव ला सकते हैं? दोस्तों, ये घटना हमें याद दिलाती है कि गुस्सा काबू में रखना कितना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार टूट जाता है। संतान होना या न होना ईश्वर की मर्जी है। लेकिन रिश्तों को तोड़ना इंसान की गलती है। आखिर में द छत्तीसगढ़ चैनल की तरफ से एक अपील – अगर आपके घर में भी संतान को लेकर कोई दबाव, ताना या विवाद चल रहा है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लीजिए, काउंसलिंग करवाइए, लेकिन कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाइए। महिलाओं के प्रति हो रही किसी भी तरह की हिंसा देखें या जानें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर कॉल करें। समाज को बदलना है तो हर घर से शुरू करें। बेटियों को सम्मान दें, बहनों को सपोर्ट करें। संतान न होने पर ताना नहीं, प्यार और समझ दें। अगर आपके आसपास ऐसी कोई घटना हो रही हो तो चुप न रहिए। आवाज उठाइए। क्योंकि आज की चुप्पी कल किसी और सोमबाई की जान ले सकती है। द छत्तीसगढ़ हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा है। ऐसी खबरों को सामने लाता रहेगा। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। अगर खबर पसंद आई तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद। जय छत्तीसगढ़!1
- पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी1
- *अवैध रेत उत्खनन और एसडीओपी की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी* *भानुप्रतापपुर। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में फल-फूल रहे अवैध रेत उत्खनन और पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थानीय एसडीओपी और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है।*2
- स्लग- हनुमान जन्मोत्सव मानपुर में धूमधाम से मनाया गया लोकेशन - मानपुर संवाददाता - कौशल जंघेल मोहला ,मानपुर ,अंबागढ़ चौकी जिला के मुख्यालय मानपुर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मानपुर के शिवलोक ,कॉलेज पारा ,हनुमान मंदिर (औंधी रोड ) एवं सभी जगह के हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा, रामायण ,सुंदरकांड का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया गया हनुमान जन्मोत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो हनुमान के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है भगवान हनुमान को कलयुग का जागृत देव माना जाता है यह भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं बुजुर्गों का कहना है कि हनुमान जी की पूजा से जीवन के दुख दर्द कम होते हैं और नकारात्मक दूर होती है मानपुर के शिव लोक हनुमान मंदिर में शिवलोक के समिति द्वारा भी पूजा अर्चना किया गया और प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सतीश दुबे ,अजय यादव , ताम्रध्वज,कौशल ,विशाल, कैलाश , मोनू, मनोज व ग्राम वासी मौजूद रहे।1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुभाष उमरे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हेमंत उमरे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और हास्य परंपरा को जीवंत रखने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और लाफ्टर लेखक सुभाष उमरे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लिटिया सेमरिया में जन्मे सुभाष उमरे ने अपनी अनोखी हास्य शैली और मंचीय अभिनय से हजारों लोगों को वर्षों तक हंसाया। 1 मार्च 1959 को जन्मे सुभाष उमरे ने 1 अप्रैल 2026 की शाम अपने ही गांव में अंतिम सांस ली। सुभाष उमरे सात भाइयों में तीसरे स्थान पर थे और परिवार में उनका विशेष स्थान था। भाई अजय उमरे ने बताया कि सुभाष उमरे बचपन से ही हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों को हंसाना ही उनका जुनून बन गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य और नाचा मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई। चंदैनी गोंदा, लोकरंग अर्जुंदा और संत समाज हटूवा जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति में सहजता, देसी अंदाज और सामाजिक व्यंग्य का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता था। सुभाष उमरे ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों पप्पू चंद्राकर , कुलेश्वर ताम्रकार , घेवर यादव के साथ कई मंचों पर कॉमेडी रोल निभाए। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और जैसे ही वे मंच पर आते, माहौल ठहाकों से गूंज उठता था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोककला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कलाकारों, प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनके पैतृक गांव सेमरिया के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। सुभाष उमरे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कला और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।1
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- “क्रूरता की सारी हदें पार… अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग दादी की आंख निकालकर हत्या, तलवार से काटे गए 7 निर्दोष” नमस्कार, मैं हूँ आपका एंकर योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई है जो देखने वाले के रोंगटे खड़े कर देगी। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में पुरानी रंजिश और कथित अवैध संबंध के शक ने इतना खूनी रूप ले लिया कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर उनकी हत्या कर दी गई। पूरे परिवार पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोस्तों, यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब तीन हमलावर शेख सलीम को मारने के इरादे से उनके घर पहुंचे। लेकिन शेख सलीम घर पर नहीं थे। गुस्से में भरे हमलावरों ने जो सामने आया, उसी पर हमला बोल दिया। लाठियां, डंडे और तलवारें चलीं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावरों ने गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। बुजुर्ग महिला मुराद बी (60) का गला रेत दिया गया और उनकी आंख तक निकाल ली गई। एक घायल छात्रा ने रोते हुए बताया, “दादी की आंख निकाल ली… भाई का चेहरा कट गया… चाची पर भी वार किया।” गांव के रहने वाले शेख सलीम पर नरेश श्रीवास को शक था कि उनकी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पहले भी कई बार कहासुनी और छोटे-मोटे झगड़े हो चुके थे। लेकिन बुधवार को नरेश श्रीवास और उनके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावर शेख सलीम और चांदी खान को टारगेट कर रहे थे, लेकिन दोनों नहीं मिले। निराशा और गुस्से में उन्होंने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। हमले में मुराद बी की मौत हो गई, जबकि रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राज्यपाल के दौरे के चलते उनकी पहले की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह घटना हो गई। द छत्तीसगढ़ इस क्रूर घटना की निंदा करता है। ऐसे जघन्य अपराधों में कोई भी पक्ष सही नहीं हो सकता। हम अपील करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द पूरी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। साथ ही, गांव में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के सांप्रदायिक या पारिवारिक तनाव को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन तुरंत कदम उठाए। सभी नागरिकों से भी अपील है – रंजिश हो या शक, हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। छोटी-छोटी बातों को कानूनी तरीके से सुलझाएं, ताकि निर्दोषों की जान न जाए। अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी या वीडियो है, तो हमें तुरंत संपर्क करें। हमारी टीम लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए है। अगली खबर तक के लिए… नमस्कार। योगेश कुमार साहू द छत्तीसगढ़1