logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

8 hrs ago
user_User4786
User4786
डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए। लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं,
2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार 
विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए।
लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं. दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए. Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की. रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.
    1
    ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार
रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं.
रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं.
दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए.
Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी
इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की.
रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा
पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
    2
    बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया।
तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    9 hrs ago
  • Post by सतभक्ति संदेश
    1
    Post by सतभक्ति संदेश
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • DESCRIPTION (डिस्क्रिप्शन) संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 तिल्दा-नेवरा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शनि मंदिर, तिल्दा बस स्टैंड और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़ 🎤 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल 👉 ऐसी ही सच्ची और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें।
    1
    DESCRIPTION (डिस्क्रिप्शन)
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
तिल्दा-नेवरा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शनि मंदिर, तिल्दा बस स्टैंड और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़
🎤 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल
👉 ऐसी ही सच्ची और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना। बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है। इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम। इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: • दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित) • सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम • कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है। सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है। यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे। द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!
    1
    नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। 
आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना।
बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है।
इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम।
इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया:
•  दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित)
•  सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम
•  कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी
दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है।
सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है।
बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है।
लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है।
यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे।
द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय।
नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • केसीजी जिले को मिली 5 नई 108 एम्बुलेंस, आपात सेवाएं होंगी मजबूत, 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले को 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के तहत 5 नई एम्बुलेंस मिली हैं, जिनमें 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) शामिल हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इन एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि ALS एम्बुलेंस में वेंटिलेटर और डिफिब्रिलेटर जैसे उन्नत उपकरण लगाए गए हैं। नई सेवाओं से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आपात स्थितियों में राहत पहुंचेगी। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर 108 सेवा का उपयोग करने की अपील की है।
    1
    केसीजी जिले को मिली 5 नई 108 एम्बुलेंस, आपात सेवाएं होंगी मजबूत,
2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 
केसीजी जिले को 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के तहत 5 नई एम्बुलेंस मिली हैं, जिनमें 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) शामिल हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने  1 अप्रैल को  हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।
इन एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि ALS एम्बुलेंस में वेंटिलेटर और डिफिब्रिलेटर जैसे उन्नत उपकरण लगाए गए हैं।
नई सेवाओं से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आपात स्थितियों में राहत पहुंचेगी। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर 108 सेवा का उपयोग करने की अपील की है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.