logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए। लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए। लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    30 min ago
  • पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी
    1
    पिकनिक मनाने आए युवक की खरखरा केनाल में डूबने से हुई मौत राजनांदगांव से आए थे 4 दोस्त 
राजनांदगांव से घूमने आए चार दोस्तों की पिकनिक उस वक्त मातम में बदल गई, जब नहाने के दौरान एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के तुलसीपुर निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ संकरी क्षेत्र स्थित खरखरा केनाल में पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने उतरे, तभी प्रवीण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। *कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण* जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    3
    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता
समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। 
*कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण*
जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने। स्थान- मोहला छत्तीसगढ़। स्लग- सप्रेम भेंट। *डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सप्रेम भेंट दी* मोहला। दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. के जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो, पेन एवं सहयोग राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि— तिलेश्वरी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुंवर सिंह निषाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया, देविका रावटे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कक्ष में आयोजित इस स्नेहिल सम्मान समारोह में डॉ. अमित कुमार गुप्ता के साथ श्री प्रमोद जुरेशिया एवं श्री भानु वर्मा भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
    1
    रिपोर्टर- योगेन्द्र सिंगने। 
स्थान- मोहला छत्तीसगढ़। 
स्लग- सप्रेम भेंट। 
*डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सप्रेम भेंट दी*
मोहला। दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय, मोहला में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. के जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो, पेन एवं सहयोग राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि—
तिलेश्वरी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,
कुंवर सिंह निषाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया,
देविका रावटे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कक्ष में आयोजित इस स्नेहिल सम्मान समारोह में डॉ. अमित कुमार गुप्ता के साथ श्री प्रमोद जुरेशिया एवं श्री भानु वर्मा भी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • DESCRIPTION (डिस्क्रिप्शन) संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 तिल्दा-नेवरा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शनि मंदिर, तिल्दा बस स्टैंड और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़ 🎤 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल 👉 ऐसी ही सच्ची और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें।
    1
    DESCRIPTION (डिस्क्रिप्शन)
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
तिल्दा-नेवरा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शनि मंदिर, तिल्दा बस स्टैंड और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़
🎤 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल
👉 ऐसी ही सच्ची और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • “क्रूरता की सारी हदें पार… अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग दादी की आंख निकालकर हत्या, तलवार से काटे गए 7 निर्दोष” नमस्कार, मैं हूँ आपका एंकर योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई है जो देखने वाले के रोंगटे खड़े कर देगी। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में पुरानी रंजिश और कथित अवैध संबंध के शक ने इतना खूनी रूप ले लिया कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर उनकी हत्या कर दी गई। पूरे परिवार पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दोस्तों, यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब तीन हमलावर शेख सलीम को मारने के इरादे से उनके घर पहुंचे। लेकिन शेख सलीम घर पर नहीं थे। गुस्से में भरे हमलावरों ने जो सामने आया, उसी पर हमला बोल दिया। लाठियां, डंडे और तलवारें चलीं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावरों ने गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। बुजुर्ग महिला मुराद बी (60) का गला रेत दिया गया और उनकी आंख तक निकाल ली गई। एक घायल छात्रा ने रोते हुए बताया, “दादी की आंख निकाल ली… भाई का चेहरा कट गया… चाची पर भी वार किया।” गांव के रहने वाले शेख सलीम पर नरेश श्रीवास को शक था कि उनकी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पहले भी कई बार कहासुनी और छोटे-मोटे झगड़े हो चुके थे। लेकिन बुधवार को नरेश श्रीवास और उनके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावर शेख सलीम और चांदी खान को टारगेट कर रहे थे, लेकिन दोनों नहीं मिले। निराशा और गुस्से में उन्होंने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। हमले में मुराद बी की मौत हो गई, जबकि रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राज्यपाल के दौरे के चलते उनकी पहले की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह घटना हो गई। द छत्तीसगढ़ इस क्रूर घटना की निंदा करता है। ऐसे जघन्य अपराधों में कोई भी पक्ष सही नहीं हो सकता। हम अपील करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द पूरी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। साथ ही, गांव में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के सांप्रदायिक या पारिवारिक तनाव को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन तुरंत कदम उठाए। सभी नागरिकों से भी अपील है – रंजिश हो या शक, हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। छोटी-छोटी बातों को कानूनी तरीके से सुलझाएं, ताकि निर्दोषों की जान न जाए। अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी या वीडियो है, तो हमें तुरंत संपर्क करें। हमारी टीम लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए है। अगली खबर तक के लिए… नमस्कार। योगेश कुमार साहू द छत्तीसगढ़
    1
    “क्रूरता की सारी हदें पार… अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग दादी की आंख निकालकर हत्या, तलवार से काटे गए 7 निर्दोष”
नमस्कार,
मैं हूँ आपका एंकर योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसी वारदात हुई है जो देखने वाले के रोंगटे खड़े कर देगी। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में पुरानी रंजिश और कथित अवैध संबंध के शक ने इतना खूनी रूप ले लिया कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर उनकी हत्या कर दी गई। पूरे परिवार पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
दोस्तों, यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब तीन हमलावर शेख सलीम को मारने के इरादे से उनके घर पहुंचे। लेकिन शेख सलीम घर पर नहीं थे। गुस्से में भरे हमलावरों ने जो सामने आया, उसी पर हमला बोल दिया। लाठियां, डंडे और तलवारें चलीं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावरों ने गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। बुजुर्ग महिला मुराद बी (60) का गला रेत दिया गया और उनकी आंख तक निकाल ली गई। एक घायल छात्रा ने रोते हुए बताया, “दादी की आंख निकाल ली… भाई का चेहरा कट गया… चाची पर भी वार किया।”
गांव के रहने वाले शेख सलीम पर नरेश श्रीवास को शक था कि उनकी पत्नी का शेख सलीम से अवैध संबंध है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पहले भी कई बार कहासुनी और छोटे-मोटे झगड़े हो चुके थे। लेकिन बुधवार को नरेश श्रीवास और उनके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया।
हमलावर शेख सलीम और चांदी खान को टारगेट कर रहे थे, लेकिन दोनों नहीं मिले। निराशा और गुस्से में उन्होंने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। हमले में मुराद बी की मौत हो गई, जबकि रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन और साहिस्ता परवीन समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
घटना के बाद तीनों आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राज्यपाल के दौरे के चलते उनकी पहले की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह घटना हो गई।
द छत्तीसगढ़ इस क्रूर घटना की निंदा करता है। ऐसे जघन्य अपराधों में कोई भी पक्ष सही नहीं हो सकता। हम अपील करते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द पूरी जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। साथ ही, गांव में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के सांप्रदायिक या पारिवारिक तनाव को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन तुरंत कदम उठाए।
सभी नागरिकों से भी अपील है – रंजिश हो या शक, हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। छोटी-छोटी बातों को कानूनी तरीके से सुलझाएं, ताकि निर्दोषों की जान न जाए।
अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी या वीडियो है, तो हमें तुरंत संपर्क करें। हमारी टीम लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए है।
अगली खबर तक के लिए…
नमस्कार।
योगेश कुमार साहू
द छत्तीसगढ़
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    31 min ago
  • रतनपुर में बढ़ती गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में नमस्कार, मैं हूं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। रतनपुर क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, वसूली और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने अब आर-पार की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रतनपुर इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पहली घटना 30 मार्च की है, जब सुमित कुमार रजवाड़े अपने भतीजे के साथ ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे। जूनाशहर बायपास के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोककर शराब के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना 29 मार्च की रात की है। शादी समारोह से लौट रहे राहुल सिदार को जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर रोक लिया गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को स्वीकार किया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मरावी और विक्रम मरावी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले सिद्धार्थ धुर्व्रे और उमेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रतनपुर क्षेत्र में अब गुंडागर्दी, वसूली और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल के लिए इतना ही, बाकी खबरों के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ। धन्यवाद।
    1
    रतनपुर में बढ़ती गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में
नमस्कार, मैं हूं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। रतनपुर क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, वसूली और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने अब आर-पार की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रतनपुर इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
पहली घटना 30 मार्च की है, जब सुमित कुमार रजवाड़े अपने भतीजे के साथ ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे। जूनाशहर बायपास के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोककर शराब के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
दूसरी घटना 29 मार्च की रात की है। शादी समारोह से लौट रहे राहुल सिदार को जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर रोक लिया गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को स्वीकार किया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मरावी और विक्रम मरावी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले सिद्धार्थ धुर्व्रे और उमेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रतनपुर क्षेत्र में अब गुंडागर्दी, वसूली और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फिलहाल के लिए इतना ही, बाकी खबरों के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ। धन्यवाद।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ऑपरेशन FACE के तहत बालाघाट पुलिस ने ढहाया फर्जी सिम कार्ड का साम्राज्य,AI तकनीक से पाँच चेहरों से चल रही थीं 450 फर्जी सिम, 19 पर केस दर्ज* एंकर - ​बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत डिजिटल धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। शातिर जालसाज मासूम लोगों के आधार कार्ड का उपयोग कर उसमें अपनी फोटो लगाकर और खुद का OTP इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर रहे थे। भारत सरकार के AI फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पाया गया कि महज पाँच यूनिक चेहरों का इस्तेमाल कर 450 सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे। ​पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेन्द्र पटले और उसकी पत्नी प्रियंका पटले निवासी बैहर सहित खुमेश गौतम निवासी परसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है! पुलिस ने बताया की इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ नए दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गईं है! ​
    1
    ऑपरेशन FACE के तहत बालाघाट पुलिस ने ढहाया फर्जी सिम कार्ड का साम्राज्य,AI तकनीक से पाँच चेहरों से चल रही थीं 450 फर्जी सिम, 19 पर केस दर्ज*
एंकर - ​बालाघाट पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत डिजिटल धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। शातिर जालसाज मासूम लोगों के आधार कार्ड का उपयोग कर उसमें अपनी फोटो लगाकर और खुद का OTP इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर रहे थे। भारत सरकार के AI फेस एनालिसिस टूल की मदद से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पाया गया कि महज पाँच यूनिक चेहरों का इस्तेमाल कर 450 सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे।
​पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेन्द्र पटले और उसकी पत्नी प्रियंका पटले  निवासी बैहर सहित खुमेश गौतम निवासी परसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है! पुलिस ने बताया की इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी जुड़े पाए गए हैं।
आरोपियों के खिलाफ नए दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गईं है!
​
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.