रतनपुर में बढ़ती गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में रतनपुर में बढ़ती गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में नमस्कार, मैं हूं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। रतनपुर क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, वसूली और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने अब आर-पार की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रतनपुर इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पहली घटना 30 मार्च की है, जब सुमित कुमार रजवाड़े अपने भतीजे के साथ ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे। जूनाशहर बायपास के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोककर शराब के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना 29 मार्च की रात की है। शादी समारोह से लौट रहे राहुल सिदार को जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर रोक लिया गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को स्वीकार किया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मरावी और विक्रम मरावी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले सिद्धार्थ धुर्व्रे और उमेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रतनपुर क्षेत्र में अब गुंडागर्दी, वसूली और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल के लिए इतना ही, बाकी खबरों के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ। धन्यवाद।

- बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।2
- Post by सतभक्ति संदेश1
- बिजली कटौती से जनता परेशान, आप ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो आप करेगा उग्र आंदोलन कोंडागांव :- जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बड़े डोंगर बिरजू सलाम, मुकेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा सरवन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान, विद्यार्थी और आम जनता बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जल्द ही व्यापक स्तर पर पदयात्रा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिजली समस्या को लेकर पार्टी पहले भी मजबूती से आवाज उठा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस बार पार्टी बड़ी संख्या में लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।2
- खबर आज 1 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे की है ,थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय (37) की हत्या उसकी ही पत्नी, बड़े भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।1
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। *कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण* जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- baniya para sthit Shri Radha Krishna Mandir mein 108 bar Hanuman chalisa Hanuman jayanti mahapaur ATI harsolas se manaya Gaya1
- नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना। बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है। इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम। इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: • दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित) • सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम • कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है। सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है। यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे। द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!1
- रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।3
- मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़ी बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का नामांतरण कर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी छगनलाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि जमीन पहले ही 1975 में खरीदी जा चुकी थी, लेकिन नामांतरण नहीं हुआ था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने दोबारा पंजीयन कराया। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज भी जप्त किए हैं।1