बलरामपुर जिले के डुमरखी बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया,धू-धू कर जल उठा वाहन बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
बलरामपुर जिले के डुमरखी बेरियर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया,धू-धू कर जल उठा वाहन बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
- रतनपुर में बढ़ती गुंडागर्दी पर पुलिस का सख्त प्रहार, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में नमस्कार, मैं हूं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। रतनपुर क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, वसूली और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने अब आर-पार की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रतनपुर इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पहली घटना 30 मार्च की है, जब सुमित कुमार रजवाड़े अपने भतीजे के साथ ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे। जूनाशहर बायपास के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोककर शराब के लिए पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना 29 मार्च की रात की है। शादी समारोह से लौट रहे राहुल सिदार को जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर रोक लिया गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को स्वीकार किया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मरावी और विक्रम मरावी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले सिद्धार्थ धुर्व्रे और उमेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रतनपुर क्षेत्र में अब गुंडागर्दी, वसूली और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल के लिए इतना ही, बाकी खबरों के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ। धन्यवाद।1
- रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।3
- ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं. दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए. Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की. रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.1
- कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।1
- भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। विधायक देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। घेराव के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।2
- SUPPORT & SUBSCRIBE 🙏🏼1
- आरोपी विनोद कुमार मानिकपुरी पिता फुलकेश्वर मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष ग्राम सालवाही, चौकी डिंडो, जिला बलरामपुर रामानुजगंज धारा 303 बीएस बलरामपुर, बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी में रामकुमार यादव पिता स्वर्गीय कबीर यादव उम्र 49 वर्ष वन परिक्षेत्र आरक्षक डिंडो के द्वारा चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 13/03/2026 को जलवाही वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 835 में लगे फेंसिंग तार एवं पोल को तोड़कर उसमें लगा फेंसिंग तार को कोई चोरी कर ले गया है। चोरी गए माल करीबन 70 किलो के आसपास फेंसिंग तार का कीमत ₹6000 है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी डिंडो में उपरोक्त अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना दौरान चौकी डिंडो पुलिस के द्वारा संदेही विनोद कुमार मानिकपुरी पिता फुलकेश्वर मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष ग्राम सलवाही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया हुआ तार को बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है कार्यवाही में उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह आरक्षक शिवनारायण सिंह भीम कुमार तिर्की नंदलाल गोस्वामी दीपक बघेल सक्रिय भूमिका रही2
- नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना। बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है। इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम। इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: • दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित) • सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम • कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है। सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है। यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे। द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!1
- कोंडागांव जिले को मिली 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती एंकर :- कोंडागांव जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोंडागांव को 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इनमें से 7 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट और 2 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट से सुसज्जित हैं। वीओ :- कोंडागांव जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई एम्बुलेंसों में से 4 जिला अस्पताल कोंडागांव को दी गई हैं, जबकि शेष 5 एम्बुलेंस विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन पी.एल. मंडावी, भाजपा नेता मनोज जैन और कुलवंत चहल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नगर वासी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने जिले को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी का आभार व्यक्त किया। नई एम्बुलेंसों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने में सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बाइट 01 :- नरपति पटेल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कोंडागांव बाइट02 :- नूपुर राशि पन्ना कलेक्टर कोंडागांव4