भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। विधायक देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। घेराव के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के
खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। विधायक देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। घेराव के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। *कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण* जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- खबर आज 1 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे की है ,थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय (37) की हत्या उसकी ही पत्नी, बड़े भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।1
- मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़ी बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का नामांतरण कर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी छगनलाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि जमीन पहले ही 1975 में खरीदी जा चुकी थी, लेकिन नामांतरण नहीं हुआ था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने दोबारा पंजीयन कराया। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज भी जप्त किए हैं।1
- baniya para sthit Shri Radha Krishna Mandir mein 108 bar Hanuman chalisa Hanuman jayanti mahapaur ATI harsolas se manaya Gaya1
- बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।2
- बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास अनियंत्रित कार के नीचे फसे दो गायों की छतौना गौ सेवा धाम की टीम ने किया रेस्क्यू आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात 9:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को सूचना मिली की बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास एक अनियंत्रित कार चालक ने चौक पर बैठे दो गायों के ऊपर कार चढ़ा दी है और दोनों गाय कार के नीचे फंस गए है रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते हैं गौ सेवा धाम छतौना की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची यहां लोगो की भीड़ लगी थी दो गौ वंश कार के नीचे फंसे हुए थे काफी दूर तक गयो को घसीटा गया था जिसके बाद उपस्थित लोगों की मदद से कार को उठाकर दोनो गायों को बाहर निकला गया इस दुर्घटना में दोनों गायों के पैर पेट और पीठ में गंभीर चोटे आई थी जिसकी वजह से कार चालक भाग नहीं पाया और बताया की चौक पर बैठी गायों को ओ देख नही पाया जिसकी वजह से दोनो गाय नीचे फस गई कार चालक ने अपनी गलती मानी और उन्होंने दोनों गायों का इलाज करवाया इसके बाद दोनों घायल गायों को देख रेख और इलाज के लिए गौ सेवा धाम छतौना ले जाया गया है जहां दोनों घायल गायों का इलाज जारी है आपको बता दे की क्षेत्र में एक्सीडेंटल गायों की सेवा के लिए प्रसिद्ध गौ सेवा धाम छतौना के द्वारा एक्सीडेंटल लावारिस गायों की मदद कर इलाज की जाती है जिनके कार्यों की छेत्र में काफी प्रशंसा की जाती है क्योंकि यह गौ सेवा धाम छतौना यूवायो की एक टीम है जिसमे ऐसे लोग सामिल है जो गौ वंश प्रेमी है जो बेजुबान एक्सीडेंटल गौ वंश की निशुल्क सेवा के लिए दिन हो या रात हमेशा तत्पर रहते है1
- नमस्कार, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ में। आज हम बात कर रहे हैं उस ऐतिहासिक पल की, जिसने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक मोड़ साबित किया है। केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन के ठीक आखिरी दिन नक्सलियों ने हथियार डाल दिए और सुरक्षा बलों को मिला अब तक का सबसे बड़ा खजाना। बीजापुर जिले में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया। इनमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर के बाद इनकी निशानदेही पर बीजापुर में 14 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा डंप बरामद हुआ, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये नकदी और 7 किलो सोना (मूल्य करीब 11 करोड़ रुपये) शामिल है। इसे बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप माना जा रहा है। इन सरेंडर करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मंगल कोरसा उर्फ मोटू (8 लाख इनामी, 12 बड़ी घटनाओं में शामिल), डीवीसीएम शंकर मुचाकी (8 बड़े वारदातों में शामिल), एसीएम राजू रैयाम उर्फ मुन्ना और एसीएम पाले कुरसम। इसी दिन चार जिलों में कुल 34-35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: • दंतेवाड़ा में 5 नक्सली (4 महिलाएं सहित) • सुकमा में 2 महिला नक्सली — जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), दोनों पर 8-8 लाख का इनाम • कांकेर में 2 नक्सली — पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने दावा किया कि जिले के अंतिम सक्रिय नक्सलियों के सरेंडर के साथ अब दंतेवाड़ा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां अब हिंसा नहीं, बल्कि अमन, चैन और शांति की आबोहवा है। सुकमा में सरेंडर के बाद मिले इनपुट पर हथियारों और 5 लाख रुपये नकदी का डंप भी बरामद हुआ। कांकेर में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, हालांकि जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक 1003 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। इस अवधि में कुल 19.43 करोड़ रुपये का डंप बरामद हुआ है, जिसमें 6.63 करोड़ नकदी और 8.20 किलो सोना (12.80 करोड़ मूल्य) शामिल है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र खोले गए, आधार-राशन कार्ड जारी किए गए और लोगों को पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि देश अब नक्सल मुक्त होने की ओर है। यह हमारे सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों, सरकार की सख्त नीति और विकास योजनाओं का नतीजा है। नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह देख रहा है। आशा है कि बचे हुए कुछ नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आकर इस शांति की यात्रा में शामिल होंगे। द छत्तीसगढ़ — सच्ची खबर, सही समय। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़… शांत बस्तर… विकसित भारत। जय हिंद!1
- ग्राम हरदीकला मे शार्टसर्किट से ग्रामीण के घर मे लगी आग / हरदीकला ,बिलासपुर #bilaspurnews #bilaspurbreakingnews #hardikalabilaspur1
- ग्राम पिरैया की 32 वर्षीय महिला बिन बताये घर से हुई फरार पति ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराई गुमसुदगी रिपोर्ट बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम प्राथों विनोद कुमार भारद्वाज पिता रामफल भारद्वाज उम्र 35 साल साकिन ग्राम पिरैया थाना। चकरभाठा जिला बिलासपुर ने बुधवार की साम 5 बजे के करीब थाना चकरभाठा मे अपनी पत्नी गुम इसान आरती भारद्वाज पति विनोद कुमार भारद्वाज आम्र 32 साल साकिन ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग की गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि आरती भारद्वाज पति विनोद कुमार भारद्वाज उम्र 32 साल साकिन ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छग जो दिनांक 31/03/2026 को सुबह करीबन 11:00 बजे घर ग्राम पिश्या से बिना बताये कही चली गई है जिसका आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया कोई पता नहीं चला हलिया कद 5 फिट 4 इंच रंग गोरी, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा, लाल रंग की साड़ी पहनी है छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है घर में रखे सोने का सामान लेकर चली गई है अपने साथ मोबइल रखी है बंद बता रहा है सूचक की सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 28/2026 कायम कर पतासाजी में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है1