Shuru
Apke Nagar Ki App…
रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।
रामकुमार भारद्वाज
रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज, चौकी गणेश मोड़, बलरामपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज धारा 4,6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम बलरामपुर, बलरामपुर जिले के चौकी गणेश मोड़, रतन डे पिता अमूल डे उम्र 41 वर्ष साकिन राधाकृष्णनगर चौकी गणेशमोड के द्वारा दिनांक 30/03/26 के रात्रि करीब 12:00 बजे गणेशमोड़ पुलिस को सूचना दिया गया कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलने पर तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के कब्जे से 04 रास गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी. जी 30 एच. 6486 को जप्त किया गया है। मामले में विधि अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2
- बलरामपुर। जिले में गणेशमोड चौकी पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले के एक आरोपी की गिरफ्तार किया है। बलरामपुर जिले के पुलिस ने आज दिनाँक 1 अप्रैल दिन बुधवार को समय तकरीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 30 मार्च की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी निवासी महाराजगंज के कब्जे से 04 नग गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल को जप्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।1
- नमस्कार... मैं हूँ आपकी Richa Dubey और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं और हत्यारे द्वारा इस्तेमाल किया गया होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। रंजिश हो, साजिश हो या लूट का मामला... अभी तक हत्या का साफ कारण पुलिस को नहीं मिला है। FSL टीम को बुलाया गया है। गांव में अभी भी तनाव और डर का माहौल है। पुलिस का कहना है — जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। The Chhattisgarh लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। आपको क्या लगता है — ये लूट थी या पुरानी दुश्मनी? कमेंट में जरूर बताएं। अपडेट्स के लिए चैनल को अभी Subscribe करें और Bell Icon दबाएं। धन्यवाद।1
- कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।1
- Post by ANOKHI KAHANIYAN1
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकता है..बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. जहां एक ओर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है. प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं. प्रदेश में दर्ज तापमान और वर्षा आंकड़े प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. वर्षा के आंकड़ों में तोकापाल में दो सेमी, भनपुरी में एक सेमी और जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई. मौसम परिवर्तन का कारण मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है. यह सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है. रायपुर के लिए खास पूर्वानुमान राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. अगले दो दिनों का दृष्टिकोण आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.1
- एक दूल्हा-दो दुल्हन विवाह पर विवाद, सर्व आदिवासी समाज ने जांच और कार्रवाई के लिए दिया आवेदन फरसगांव :- कोंडागांव जिले में एक अनोखी शादी का मामला सामने आने के बाद सामाजिक विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे द्वारा दो दुल्हनों से एक साथ फेरे लेकर विवाह करने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद इस पर सर्व आदिवासी समाज की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस मामले को लेकर फरसगांव में सर्व आदिवासी समाज ने 31 मार्च को प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी । वहीं 01 अप्रैल को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ने भी फरसगांव तहसीलदार कार्यालय पहुंच तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. समाज के पदाधिकारियों ने इस तरह के विवाह को सामाजिक परंपराओं और मान्यताओं के खिलाफ बताया और इसे गलत ठहराया। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष पनकुराम नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज में विवाह की अपनी परंपराएं और नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज की मर्यादा और परंपराओं के विपरीत हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष पनकुराम नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष सोनधर नेताम, भण्डारवंडी सरपंच लेखराज नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव उपाध्यक्ष नन्द कुमार प्रधान, समेत अन्य उपस्थित रहे।2
- आरोपी विनोद कुमार मानिकपुरी पिता फुलकेश्वर मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष ग्राम सालवाही, चौकी डिंडो, जिला बलरामपुर रामानुजगंज धारा 303 बीएस बलरामपुर, बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी में रामकुमार यादव पिता स्वर्गीय कबीर यादव उम्र 49 वर्ष वन परिक्षेत्र आरक्षक डिंडो के द्वारा चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 13/03/2026 को जलवाही वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 835 में लगे फेंसिंग तार एवं पोल को तोड़कर उसमें लगा फेंसिंग तार को कोई चोरी कर ले गया है। चोरी गए माल करीबन 70 किलो के आसपास फेंसिंग तार का कीमत ₹6000 है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी डिंडो में उपरोक्त अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना दौरान चौकी डिंडो पुलिस के द्वारा संदेही विनोद कुमार मानिकपुरी पिता फुलकेश्वर मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष ग्राम सलवाही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया हुआ तार को बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है कार्यवाही में उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह आरक्षक शिवनारायण सिंह भीम कुमार तिर्की नंदलाल गोस्वामी दीपक बघेल सक्रिय भूमिका रही2
- अम्बिकापुर से झारखंड को जोड़ने वाली NH343 खूबसूरत नजारा1