एक दूल्हा-दो दुल्हन विवाह पर विवाद, सर्व आदिवासी समाज ने जांच और कार्रवाई के लिए दिया आवेदन एक दूल्हा-दो दुल्हन विवाह पर विवाद, सर्व आदिवासी समाज ने जांच और कार्रवाई के लिए दिया आवेदन फरसगांव :- कोंडागांव जिले में एक अनोखी शादी का मामला सामने आने के बाद सामाजिक विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे द्वारा दो दुल्हनों से एक साथ फेरे लेकर विवाह करने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद इस पर सर्व आदिवासी समाज की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस मामले को लेकर फरसगांव में सर्व आदिवासी समाज ने 31 मार्च को प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी । वहीं 01 अप्रैल को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ने भी फरसगांव तहसीलदार कार्यालय पहुंच तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. समाज के पदाधिकारियों ने इस तरह के विवाह को सामाजिक परंपराओं और मान्यताओं के खिलाफ बताया और इसे गलत ठहराया। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष पनकुराम नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज में विवाह की अपनी परंपराएं और नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज की मर्यादा और परंपराओं के विपरीत हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष पनकुराम नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष सोनधर नेताम, भण्डारवंडी सरपंच लेखराज नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव उपाध्यक्ष नन्द कुमार प्रधान, समेत अन्य उपस्थित रहे।
एक दूल्हा-दो दुल्हन विवाह पर विवाद, सर्व आदिवासी समाज ने जांच और कार्रवाई के लिए दिया आवेदन एक दूल्हा-दो दुल्हन विवाह पर विवाद, सर्व आदिवासी समाज ने जांच और कार्रवाई के लिए दिया आवेदन फरसगांव :- कोंडागांव जिले में एक अनोखी शादी का मामला सामने आने के बाद सामाजिक विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे द्वारा दो दुल्हनों से एक साथ फेरे लेकर विवाह करने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद इस पर सर्व आदिवासी समाज की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस मामले को लेकर फरसगांव में सर्व आदिवासी समाज ने 31 मार्च को प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी । वहीं 01 अप्रैल को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ने भी फरसगांव तहसीलदार कार्यालय पहुंच तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. समाज के पदाधिकारियों ने इस तरह के विवाह
को सामाजिक परंपराओं और मान्यताओं के खिलाफ बताया और इसे गलत ठहराया। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष पनकुराम नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज में विवाह की अपनी परंपराएं और नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज की मर्यादा और परंपराओं के विपरीत हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष पनकुराम नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष सोनधर नेताम, भण्डारवंडी सरपंच लेखराज नेताम, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव उपाध्यक्ष नन्द कुमार प्रधान, समेत अन्य उपस्थित रहे।
- रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।3
- स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा इजाफा: कोंडागांव के बेड़े में जुड़ीं 9 नई 108 एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत। दौड़ेगी '108', बचेगा जीवन: कोंडागांव जिला प्रशासन ने सुदृढ़ की स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचा।1
- अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- राजस्व पखवाड़े के जरिए सीधे जनता तक पहुँच रहा प्रशासन राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बस्तर संभाग में जमीनी स्तर पर कार्य तेज हो गया है इसी तारतम्य में बुधवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील के ग्राम आड़ावाल और नानगुर तहसील के ग्राम साड़गुड़ में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर स्थल पर पहुँचकर उन्होंने अधिकारियों कोे निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें, राजस्व संबधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और आम जनता को सहूलियत प्रदान कर शिविर में ही समाधान उपलब्ध कराया जाए।1
- जगदलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जा रही न्याय पदयात्रा, धरना-प्रदर्शन एवं रैली का आज तीसरा दिन रहा। यह पदयात्रा 1 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कुदालगांव से शुरू होकर जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई और सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। पदयात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए रोड जाम की स्थिति बन गई, जिसके कारण करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए जगदलपुर पहुंची। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पदयात्रा के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपने की तैयारी की।1
- आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर से प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।3
- बलरामपुर/राजपुर। बुढाबग़ीचा में घर के सामने खड़ी इको वैन एवँ बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना राजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।2
- कोंडागांव जिले को मिली 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती एंकर :- कोंडागांव जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोंडागांव को 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इनमें से 7 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट और 2 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट से सुसज्जित हैं। वीओ :- कोंडागांव जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई एम्बुलेंसों में से 4 जिला अस्पताल कोंडागांव को दी गई हैं, जबकि शेष 5 एम्बुलेंस विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन पी.एल. मंडावी, भाजपा नेता मनोज जैन और कुलवंत चहल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नगर वासी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने जिले को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी का आभार व्यक्त किया। नई एम्बुलेंसों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने में सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बाइट 01 :- नरपति पटेल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कोंडागांव बाइट02 :- नूपुर राशि पन्ना कलेक्टर कोंडागांव4