Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आड़ावाल और साड़गुड़ राजस्व शिविरों का किया निरीक्षण राजस्व पखवाड़े के जरिए सीधे जनता तक पहुँच रहा प्रशासन राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बस्तर संभाग में जमीनी स्तर पर कार्य तेज हो गया है इसी तारतम्य में बुधवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील के ग्राम आड़ावाल और नानगुर तहसील के ग्राम साड़गुड़ में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर स्थल पर पहुँचकर उन्होंने अधिकारियों कोे निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें, राजस्व संबधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और आम जनता को सहूलियत प्रदान कर शिविर में ही समाधान उपलब्ध कराया जाए।
SAMYAK NAHATA
बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आड़ावाल और साड़गुड़ राजस्व शिविरों का किया निरीक्षण राजस्व पखवाड़े के जरिए सीधे जनता तक पहुँच रहा प्रशासन राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बस्तर संभाग में जमीनी स्तर पर कार्य तेज हो गया है इसी तारतम्य में बुधवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील के ग्राम आड़ावाल और नानगुर तहसील के ग्राम साड़गुड़ में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर स्थल पर पहुँचकर उन्होंने अधिकारियों कोे निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें, राजस्व संबधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और आम जनता को सहूलियत प्रदान कर शिविर में ही समाधान उपलब्ध कराया जाए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- राजस्व पखवाड़े के जरिए सीधे जनता तक पहुँच रहा प्रशासन राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बस्तर संभाग में जमीनी स्तर पर कार्य तेज हो गया है इसी तारतम्य में बुधवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील के ग्राम आड़ावाल और नानगुर तहसील के ग्राम साड़गुड़ में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिविर स्थल पर पहुँचकर उन्होंने अधिकारियों कोे निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें, राजस्व संबधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और आम जनता को सहूलियत प्रदान कर शिविर में ही समाधान उपलब्ध कराया जाए।1
- जगदलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जा रही न्याय पदयात्रा, धरना-प्रदर्शन एवं रैली का आज तीसरा दिन रहा। यह पदयात्रा 1 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कुदालगांव से शुरू होकर जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई और सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। पदयात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए रोड जाम की स्थिति बन गई, जिसके कारण करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए जगदलपुर पहुंची। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पदयात्रा के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपने की तैयारी की।1
- रांधना का वार्षिक मेला हुआ संपन्न, आस पास गाँवो के देवी देवता सहित ग्रामीण हुए शामिल कोंडागांव :- जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रांधना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक देव मेले का आयोजन आज बुधवार को किया गया था । जहां इस मेले में क्षेत्र के सभी गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।3
- स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा इजाफा: कोंडागांव के बेड़े में जुड़ीं 9 नई 108 एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत। दौड़ेगी '108', बचेगा जीवन: कोंडागांव जिला प्रशासन ने सुदृढ़ की स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचा।1
- अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर से प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।3
- बलरामपुर/राजपुर। बुढाबग़ीचा में घर के सामने खड़ी इको वैन एवँ बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना राजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।2
- कोंडागांव जिले को मिली 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती एंकर :- कोंडागांव जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोंडागांव को 9 नई 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इनमें से 7 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट और 2 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट से सुसज्जित हैं। वीओ :- कोंडागांव जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई एम्बुलेंसों में से 4 जिला अस्पताल कोंडागांव को दी गई हैं, जबकि शेष 5 एम्बुलेंस विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन पी.एल. मंडावी, भाजपा नेता मनोज जैन और कुलवंत चहल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नगर वासी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने जिले को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी का आभार व्यक्त किया। नई एम्बुलेंसों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने में सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बाइट 01 :- नरपति पटेल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कोंडागांव बाइट02 :- नूपुर राशि पन्ना कलेक्टर कोंडागांव4