Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजा विक्रमादित्य और दुष्ट सांप की अनोखी कहानी। कहानी जो दे मनोरंजन और सीख।
ANOKHI KAHANIYAN
राजा विक्रमादित्य और दुष्ट सांप की अनोखी कहानी। कहानी जो दे मनोरंजन और सीख।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by ANOKHI KAHANIYAN1
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकता है..बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. जहां एक ओर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है. प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं. प्रदेश में दर्ज तापमान और वर्षा आंकड़े प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. वर्षा के आंकड़ों में तोकापाल में दो सेमी, भनपुरी में एक सेमी और जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई. मौसम परिवर्तन का कारण मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है. यह सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है. रायपुर के लिए खास पूर्वानुमान राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. अगले दो दिनों का दृष्टिकोण आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.1
- कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।1
- केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।1
- नमस्कार... मैं हूँ आपकी Richa Dubey और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं और हत्यारे द्वारा इस्तेमाल किया गया होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। रंजिश हो, साजिश हो या लूट का मामला... अभी तक हत्या का साफ कारण पुलिस को नहीं मिला है। FSL टीम को बुलाया गया है। गांव में अभी भी तनाव और डर का माहौल है। पुलिस का कहना है — जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। The Chhattisgarh लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। आपको क्या लगता है — ये लूट थी या पुरानी दुश्मनी? कमेंट में जरूर बताएं। अपडेट्स के लिए चैनल को अभी Subscribe करें और Bell Icon दबाएं। धन्यवाद।1
- मड़कापार पंचायत सचिव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल : किया गया रेफर जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कापार के पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये ओटेकसा निवासी, अपनी मोटरसाइकिल से रिसेवाड़ा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे तभी बम्हनवाड़ा के समीप लांजी की ओर से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने यशवंतराव मलाये की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में यशवंतराव मलाये के पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।1
- सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं THE CHHATTISGARH, मैं हूं लवली साहू। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 14 साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दो दिन से लापता बच्ची का शव बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर लावारिस हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला गांव की रहने वाली 14 वर्षीय देविका वर्मा, जो कक्षा 8वीं की छात्रा थी, अचानक 28 मार्च की रात अपने मामा के घर पिपरिया से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ। 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि वह शव देविका वर्मा का ही है। इस दर्दनाक खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देविका चार बहनों में से एक थी, उसके पिता स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर और मां आंगनबाड़ी में रसोइया के रूप में कार्यरत हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद वे अपनी बेटी की पढ़ाई को लेकर बेहद सजग थे। घटना के बाद चिचोला गांव में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि यदि समय रहते खोजबीन तेज की जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हर पहलू—चाहे वह दुर्घटना हो, आत्महत्या हो या किसी आपराधिक साजिश—सभी की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस मासूम की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है… हादसा, साजिश या कुछ और? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, और पूरे इलाके की निगाहें अब इस केस के खुलासे पर टिकी हैं।1