logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram

2 hrs ago
user_KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram
    1
    सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।
    1
    कवर्धा।  पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • ❤️❤️❤️❤️🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
    7
    ❤️❤️❤️❤️🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳🧑‍🍳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
    user_Parmeshwer kumar Dhruwe
    Parmeshwer kumar Dhruwe
    Chef मुंगेली, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
    1
    केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार,
1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।#Mungeli #ExciseAction #IllegalLiquor #BreakingNews #CGNews
    1
    मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।#Mungeli #ExciseAction #IllegalLiquor #BreakingNews #CGNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    15 hrs ago
  • ग्राम गोढ़ि में खेलते वक्त 7 वर्षीय बालक की निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में गिरने से हुई थी मौत मर्ग जांच पर से बिल्हा थाना में अपराध दर्ज आज बुधवार की रात 8 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी - मृतक युजर्वेन्द्र यादव पिता गिरवर यादव उम्र 07 वर्ष साकिन गोढी थाना बिल्हा की ओर से प्र.आर.786 अनिल बंजारे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0 की ओर से आज बुधवार की साम के 19.01 बजे । मामला दर्ज किया गया है कायमीकर्ता – प्र.आर.786 अनिल बंजारे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर विवरण - मै थाना बिल्हा में प्र.आर.गस्ती के पद पर पदस्थ हूं थाना बिल्हा के मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच तस्दीक किया गया जांच पर मृतक युजर्वेन्द्र यादव पिता गिरवर यादव उम्र 07 वर्ष साकिन गोढी थाना बिल्हा को दिनांक 24.01.2026 के शाम 05.00 बजे मृतक युजवेन्द्र यादव अपने साथीयो के साथ गली में खेलते दौरान विद्याचरण वर्मा के निर्माणाधीन मकान के पास बना सेफ्टिक टैंक को विद्याचरण वर्मा के द्वारा लापरवाहीपूर्वक खुला छोड देने से सेफ्टिक टैंक के भरे हुये पानी मे गिरकर डूबने के कारण मृतक युजर्वेन्द्र यादव पिता गिरवर यादव उम्र 07 वर्ष साकिन गोढी थाना बिल्हा को सेफ्टिक टैंक से निकालकर ईलाज हेतु तत्काल सीएचसी बिल्हा लेकर गये जहां डाक्टर साहब द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, मर्ग जांच पर अपराध घटित होना पाये जाने से विद्याचरण वर्मा निवासी गोढी थाना बिल्हा के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) बी एन एस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया सूचक हमराह ग्राम गोढ़ी कोटवार उत्तम दास मानिकपुरी के साथ थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि सूचक के लड़का जो अपने दोस्तो के साथ खेलते हुये पड़ोसी विद्याचरण वर्मा के निर्माणधिन खुला सेफटिक् टैंक मे गिर जाने की सूचना बच्चो के द्वारा प्राप्त होने पर सूचक अपने बड़े पापा कयाराम यादव, भोलू यादव, राजेन्द्र वर्मा के साथ मिलकर बच्चे को सेफटीक टैंक से निकालकर तत्काल ईलाज हेतु सीएचसी बिल्हा अस्पताल मे लेकर आये जहां के डांक्टर द्वारा चेक करने बाद मृत घोषित करने व अस्पताली मेमो पर से सूचक की सूचना पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर जांच पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया है
    1
    ग्राम गोढ़ि में खेलते वक्त 7 वर्षीय बालक की निर्माणाधीन  सेफ्टी टैंक में गिरने से हुई थी मौत मर्ग जांच पर से बिल्हा थाना में अपराध दर्ज      
आज बुधवार की रात 8 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार                                     
प्रार्थी - मृतक युजर्वेन्द्र यादव पिता गिरवर यादव उम्र 07 वर्ष साकिन गोढी थाना बिल्हा की ओर से प्र.आर.786 अनिल बंजारे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0 
की ओर से आज बुधवार की साम के 19.01 बजे । 
मामला दर्ज किया गया है 
कायमीकर्ता                 –  प्र.आर.786 अनिल बंजारे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर 
विवरण  - मै थाना बिल्हा में प्र.आर.गस्ती के पद पर पदस्थ हूं थाना बिल्हा के मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच तस्दीक किया गया जांच पर मृतक युजर्वेन्द्र यादव पिता गिरवर यादव उम्र 07 वर्ष साकिन गोढी थाना बिल्हा को दिनांक 24.01.2026 के शाम 05.00 बजे मृतक युजवेन्द्र यादव अपने साथीयो के साथ गली में खेलते दौरान विद्याचरण वर्मा के निर्माणाधीन मकान के पास बना सेफ्टिक टैंक को विद्याचरण वर्मा के द्वारा लापरवाहीपूर्वक खुला छोड देने से सेफ्टिक टैंक के भरे हुये पानी मे गिरकर डूबने के कारण मृतक युजर्वेन्द्र यादव पिता गिरवर यादव उम्र 07 वर्ष साकिन गोढी थाना बिल्हा को सेफ्टिक टैंक से निकालकर ईलाज हेतु तत्काल सीएचसी बिल्हा लेकर गये जहां डाक्टर साहब द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, मर्ग जांच पर अपराध घटित होना पाये जाने से विद्याचरण वर्मा निवासी गोढी थाना बिल्हा के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) बी एन एस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया सूचक हमराह ग्राम गोढ़ी कोटवार उत्तम दास मानिकपुरी के साथ थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि सूचक के लड़का जो अपने दोस्तो के साथ खेलते हुये पड़ोसी विद्याचरण वर्मा के निर्माणधिन खुला सेफटिक् टैंक मे गिर जाने की सूचना बच्चो के द्वारा प्राप्त होने पर सूचक अपने बड़े पापा कयाराम यादव, भोलू यादव, राजेन्द्र वर्मा के साथ मिलकर बच्चे को सेफटीक टैंक से निकालकर तत्काल ईलाज हेतु सीएचसी बिल्हा अस्पताल मे लेकर आये जहां के डांक्टर द्वारा चेक करने बाद मृत घोषित करने व अस्पताली मेमो पर से सूचक की सूचना पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर जांच पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह, गांव में निकाली गई रैली घुघरी। मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव स्थित जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक खेमचंद सिंगराम के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मां सरस्वती के चलचित्र पर तिलक बंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। बताया गया कि श्री खेमचंद सिंगराम वर्ष 1998 से शासकीय सेवा में कार्यरत रहे और लगभग 28 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में रहकर बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे डिंडोरी स्थित अपने घर से प्रतिदिन सुबह 7 बजे विद्यालय के लिए निकलते थे। बस चालक और परिचालक भी उनके समर्पण को देखते हुए उनके लिए सीट सुरक्षित रखते थे। बस से उतरने के बाद उन्हें लगभग चार किलोमीटर रास्ते पर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता था। बरसात के समय रास्ता कीचड़ से भरा रहता था, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे नियमित रूप से सुबह लगभग 10:30 बजे तक शाला पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। विदाई समारोह के बाद शाला परिसर से गांव के अंदर होते हुए बड़ा देव ठाना तक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी तथा गांव के अनेक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे गांव में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित तिलक मरावी प्रभारी शिक्षक, चेतराम वरकडे़, तरूण भवेदी, कृष्ण कुमार , दशरथ वरकडे़,आशा झारिया, चन्दरा मरावी, संगीता भारतीया , भावना,कविता झारिया , हनुमान आर्मो, चौधरी सैयाम, बलसिंह सैयाम,बीर सिंह धुर्वे, पोहोप सिंह उईके,महेश कुमार परते, सामाजसेवी इन्द्रमेन मार्को एवं स्कूल छात्र छात्राओं गांव के समस्त लोगों ने श्री खेमचंद सिंगराम की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित कर नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    प्राथमिक शिक्षक  खेमचंद सिंगराम की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह, गांव में निकाली गई रैली
घुघरी। मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव स्थित जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक  खेमचंद सिंगराम के सेवानिवृत्ति उपरांत विद्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मां सरस्वती के चलचित्र पर तिलक बंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
बताया गया कि श्री खेमचंद सिंगराम वर्ष 1998 से शासकीय सेवा में कार्यरत रहे और लगभग 28 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में रहकर बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे डिंडोरी स्थित अपने घर से प्रतिदिन सुबह 7 बजे विद्यालय के लिए निकलते थे। बस चालक और परिचालक भी उनके समर्पण को देखते हुए उनके लिए सीट सुरक्षित रखते थे। बस से उतरने के बाद उन्हें लगभग चार किलोमीटर रास्ते पर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता था। बरसात के समय रास्ता कीचड़ से भरा रहता था, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे नियमित रूप से सुबह लगभग 10:30 बजे तक शाला पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे।
विदाई समारोह के बाद शाला परिसर से गांव के अंदर होते हुए बड़ा देव ठाना तक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी तथा गांव के अनेक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे गांव में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित तिलक मरावी प्रभारी शिक्षक, चेतराम वरकडे़, तरूण भवेदी, कृष्ण कुमार , दशरथ वरकडे़,आशा झारिया, चन्दरा मरावी, संगीता भारतीया , भावना,कविता झारिया , हनुमान आर्मो, चौधरी सैयाम, बलसिंह सैयाम,बीर सिंह धुर्वे, पोहोप सिंह उईके,महेश कुमार परते, सामाजसेवी इन्द्रमेन मार्को एवं स्कूल छात्र छात्राओं गांव के समस्त लोगों ने श्री खेमचंद सिंगराम की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित कर नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धरमलाल कौशिक के "बड़े भाई" के निधन पर अमर अग्रवाल सहित कई नेता निज निवास परसदा पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त मंगलवार की रात 9:44 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्व भुलाऊ प्रसाद कौशिक के निधन के इस दुःखद घड़ी पर मंगलवार की रात बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष बिलासपुर दीपक सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, श्रीमती रुखमणि कौशिक एवं राजेश शर्मा साहित कार्यकर्तागण ने निज निवास परसदा पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाए व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल कौशीम परिवार को इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होकर उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
    1
    धरमलाल कौशिक के "बड़े भाई"  के निधन पर अमर अग्रवाल सहित कई नेता निज निवास परसदा पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त
मंगलवार की रात 9:44 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्व भुलाऊ प्रसाद कौशिक के निधन के इस दुःखद घड़ी पर मंगलवार की रात बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष बिलासपुर दीपक सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, श्रीमती रुखमणि कौशिक एवं राजेश शर्मा साहित कार्यकर्तागण ने निज निवास परसदा पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं  शोकाकुल  परिवारजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाए व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल कौशीम परिवार को इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होकर उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.