logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने लिया थाना प्रभारी की बैठक चिटफंड के आरोपियों पर शिकंजा तथा स्थायी वारंट तामिली में तेजी के निर्देश कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।

3 hrs ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने लिया थाना प्रभारी की बैठक चिटफंड के आरोपियों पर शिकंजा तथा स्थायी वारंट तामिली में तेजी के निर्देश कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।
    1
    कवर्धा।  पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।#Mungeli #ExciseAction #IllegalLiquor #BreakingNews #CGNews
    1
    मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।#Mungeli #ExciseAction #IllegalLiquor #BreakingNews #CGNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    11 hrs ago
  • धरमलाल कौशिक के "बड़े भाई" के निधन पर अमर अग्रवाल सहित कई नेता निज निवास परसदा पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त मंगलवार की रात 9:44 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्व भुलाऊ प्रसाद कौशिक के निधन के इस दुःखद घड़ी पर मंगलवार की रात बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष बिलासपुर दीपक सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, श्रीमती रुखमणि कौशिक एवं राजेश शर्मा साहित कार्यकर्तागण ने निज निवास परसदा पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाए व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल कौशीम परिवार को इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होकर उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
    1
    धरमलाल कौशिक के "बड़े भाई"  के निधन पर अमर अग्रवाल सहित कई नेता निज निवास परसदा पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त
मंगलवार की रात 9:44 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्व भुलाऊ प्रसाद कौशिक के निधन के इस दुःखद घड़ी पर मंगलवार की रात बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष बिलासपुर दीपक सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, श्रीमती रुखमणि कौशिक एवं राजेश शर्मा साहित कार्यकर्तागण ने निज निवास परसदा पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं  शोकाकुल  परिवारजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाए व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल कौशीम परिवार को इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होकर उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • डिंडोरी -जिला में संचालित बसों के चैचिस नम्बर फिटनेस बीमा एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर ने से होगी खुलासा करने को लेकर सभी बस मालिकों से सम्पर्क करने जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है
    3
    डिंडोरी -जिला में संचालित बसों के चैचिस नम्बर फिटनेस बीमा एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर ने से होगी खुलासा  करने को लेकर सभी बस मालिकों से सम्पर्क करने जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर में एसी कॉपर वायर चोरी मामले का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। यह चोरी रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है, जिसमें 80 फीट कॉपर वायर, एसी के पार्ट्स और नगदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज वस्त्रकार, धीरेन्द्र झारिया और कबाड़ी एहसान अली के रूप में हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    बिलासपुर में एसी कॉपर वायर चोरी मामले का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। यह चोरी रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है, जिसमें 80 फीट कॉपर वायर, एसी के पार्ट्स और नगदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज वस्त्रकार, धीरेन्द्र झारिया और कबाड़ी एहसान अली के रूप में हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
    1
    केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार,
1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ● *ग्राम बिनौरी में गला घोंटकर हत्या करने 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* ● *मृतक रामकुमार साय की हत्या करने वाले आरोपियों में मृतक की पत्नी, भाई एवं रिश्तेदार है शामिल* ● *मनोवैज्ञानिक, विश्लेषणात्मक निरंतर पूछताछ व भावनात्मक लिडिंग प्रश्नों से आरोपियों के झूठ को समझकर घटना में संलिप्त होने तथा हत्या करने के आरोप की स्वीकारोक्ति तक़ पहुचे* ● *आरोपी पूर्ण रूप से तैयार थे, पुलिस के प्रश्नों का जवाब देने के लिए, लेकिन साक्ष्य को छुपा ना सके* ● *प्रकरण में परत दर परत तथ्यों को जोड़ा गया* ● *फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी पूरा सहयोग दिया व मौत को संदिग्ध मानते हुए वैज्ञानिक तथ्यों से पुलिस क़ो कराया अवगत* ● *मृतक का रोज ही नशे मे आकर परिजनों क़ो मानसिक, शारीरिक प्रताडित करना ही हत्या की मुख्य वजह* ● *रिश्ते मे भतीजा एक अन्य आरोपी का घटना स्थल मे रात्रि में उपस्थिति क़ो परिजनों द्वारा छुपाना भी संलिप्त होने के संदेह क़ो किया गहरा* ● *एक आरोपी घटना के बाद रायपुर चला गया तथा जिसे पलारी पुलिस ने समझदारी से तलब कर तथ्यों को जोड़कर घटना में संलिप्त होना स्वीकार कराया* *घटना का विवरण*- मर्ग क्र. 34/2026 के मृतक राम कुमार साय उम्र 37 साल निवासी बिनौरी का दिनांक 29.03.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 30.03.2026 के 02.30 बजे के बीच मृत्यु होने पर सूचक मृतक की पत्नी श्रीमती मीना बाई साय की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर PM करवाया गया। मृतक की मृत्यु के संबंध में मृतक के परिजन एवं शव पंचनामा कार्यवाही एवं डाक्टरो की टीम से प्राप्त शार्ट PM रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा होमिसाइडल प्रकृति का होना लेख किया गया। *जांच के दौरान घटना एवं मृतक की हत्या होने के संबंध में पता चला*- मर्ग जांच के मृतक राम कुमार साय के साथ दिनांक 29.03.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 30.03.2026 के 02.30 बजे के मध्य घटना स्थल मृतक का घर खेत पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला घोट कर हत्या करने मृत्यु होना पाए जाने से प्रथम दृष्टिया में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 103 (1) BNS का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की जांच एवं वारदात का तरीका*- दौरान विवेचना के प्रकरण में संदेही मृतक की पत्नी मीना बाई साय, संदेही बड़े भाई महावीर साय, संदेही वैभव उर्फ़ अंशु को थाना तलब कर पृथक-पृथक घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी गणों ने अपने अपने मेमो. कथन में बताया कि, मृतक बहुत शराबी क़िस्म का व्यक्ति था, जो घर के सभी लोगो को बहुत परेशांन किया करता था एवं मृतक अपने बेटी के ऊपर भी बुरी नियत रखता था, जिससे मृतक की पत्नी एवं मृतक का भाई परेशान रहता था। इसी नियत से मृतक के सोने के बाद घाट पर मीना बाई साय, संदेही बड़े भाई महावीर साय, संदेही वैभव उर्फ़ अंशु द्वारा योजना बनाकर मृतक राम कुमार साय का गमछा से गला घोटकर हत्या करना एवं घटना में प्रयुक्त गमछा को पत्थर में बाँध कर घर के पास कुआ में फेकना बताया गया, जो आरोपी गणों के द्वारा साक्ष्य छुपाने की नियत से कुआ में फेकना पाया गया है। *जांच कार्यवाही*- प्रकरण में आरोपी गणों के द्वारा योजना बनाकर घटना घटित करना एवं घटना में उपयोग गमछा को साक्ष्य मिटाने की नियत से कुआ में फेंकना पाये जाने से प्रकरण में धारा 61[2],238 [क]3[5] BNS जोड़ी गई है। बाद प्रकरण के आरोपी गणों से घटना के समय उपयोग मोबाईल को पृथक पृथक जप्त किया गया है। घटना स्थल के निरीक्षण, मृतक के पिता के निशान देही पर तैयार किया गया है एवं आरोपी महावीर साय के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त गमछा 03 नग एवं पत्थर को कुंआ से जप्त किया गया है। *आरोपियों की गिरफ्तारी*- प्रकरण में अब तक की विवेचना शव पंचनामा आरोपी गणों के द्वारा मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपी 01. महावीर साय 02. श्रीमती मीना बाई, 03. वैभव उर्फ़ अंशु बघेल के विरुद्ध अपराध धारा घटित करना सबुत पाए जाने से उक्त आरोपी गणों को दिनांक 31.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। *पुलिस टीम की सफलता*- उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में, श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में थाना पलारी से निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी, सउनि राजेश कुमार सेन, आर. संजय गुप्ता, कृष्णा यादव, पूनाराम घृतलहरे एवं वैज्ञानिक अधिकारी सीन आफ क्राईम यूनिट बलौदाबाजार राजीव पंकज व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आरोपियों के नाम 1. महावीर साय उम्र 40 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी 2. श्रीमती मीना बाई साय उम्र 36 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी 3. वैभव उर्फ़ अंशु बघेल उम्र 19 साल निवासी बिजराडीह थाना गिधपुरी
    3
    ● *ग्राम बिनौरी में गला घोंटकर हत्या करने 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *मृतक रामकुमार साय की हत्या करने वाले आरोपियों में मृतक की पत्नी, भाई एवं रिश्तेदार है शामिल*
● *मनोवैज्ञानिक, विश्लेषणात्मक निरंतर पूछताछ व भावनात्मक लिडिंग प्रश्नों से आरोपियों के झूठ को समझकर घटना में संलिप्त होने तथा हत्या करने के आरोप की स्वीकारोक्ति तक़ पहुचे*
● *आरोपी पूर्ण रूप से तैयार थे, पुलिस के प्रश्नों का जवाब देने के लिए, लेकिन साक्ष्य को छुपा ना सके*
● *प्रकरण में परत दर परत तथ्यों को जोड़ा गया*
● *फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी पूरा सहयोग दिया व मौत को संदिग्ध मानते हुए वैज्ञानिक तथ्यों से पुलिस क़ो कराया अवगत*
● *मृतक का रोज ही नशे मे आकर परिजनों क़ो मानसिक, शारीरिक प्रताडित करना ही हत्या की मुख्य वजह*
● *रिश्ते मे भतीजा एक अन्य आरोपी का घटना स्थल मे रात्रि में उपस्थिति क़ो परिजनों द्वारा छुपाना भी संलिप्त होने के संदेह क़ो किया गहरा*
● *एक आरोपी घटना के बाद रायपुर चला गया तथा जिसे पलारी पुलिस ने समझदारी से तलब कर तथ्यों को जोड़कर घटना में संलिप्त होना स्वीकार कराया*
*घटना का विवरण*- मर्ग क्र. 34/2026 के मृतक राम कुमार साय उम्र 37 साल निवासी बिनौरी का दिनांक 29.03.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 30.03.2026 के 02.30 बजे के बीच मृत्यु होने पर सूचक मृतक की पत्नी श्रीमती मीना बाई साय की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर PM करवाया गया। मृतक की मृत्यु के संबंध में मृतक के परिजन एवं शव पंचनामा कार्यवाही एवं डाक्टरो की टीम से प्राप्त शार्ट PM रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा होमिसाइडल प्रकृति का होना लेख किया गया। 
*जांच के दौरान घटना एवं मृतक की हत्या होने के संबंध में पता चला*- मर्ग जांच के मृतक राम कुमार साय के साथ दिनांक 29.03.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 30.03.2026 के 02.30 बजे के मध्य घटना स्थल मृतक का घर खेत पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला घोट कर हत्या करने मृत्यु होना पाए जाने से प्रथम दृष्टिया में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 103 (1) BNS का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 
*पुलिस की जांच एवं वारदात का तरीका*- दौरान विवेचना के प्रकरण में संदेही मृतक की पत्नी मीना बाई साय, संदेही बड़े भाई महावीर साय, संदेही वैभव उर्फ़ अंशु को थाना तलब कर पृथक-पृथक घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी गणों ने अपने अपने मेमो. कथन में बताया कि, मृतक बहुत शराबी क़िस्म का व्यक्ति था, जो घर के सभी लोगो को बहुत परेशांन किया करता था एवं मृतक अपने बेटी के ऊपर भी बुरी नियत रखता था, जिससे मृतक की पत्नी एवं मृतक का भाई परेशान रहता था। इसी नियत से मृतक के सोने के बाद घाट पर मीना बाई साय, संदेही बड़े भाई महावीर साय, संदेही वैभव उर्फ़ अंशु द्वारा योजना बनाकर मृतक राम कुमार साय का गमछा से गला घोटकर हत्या करना एवं घटना में प्रयुक्त गमछा को पत्थर में बाँध कर घर के पास कुआ में फेकना बताया गया, जो आरोपी गणों के द्वारा साक्ष्य छुपाने की नियत से कुआ में फेकना पाया गया है।
*जांच कार्यवाही*- प्रकरण में आरोपी गणों के द्वारा योजना बनाकर घटना घटित करना एवं घटना में उपयोग गमछा को साक्ष्य मिटाने की नियत से कुआ में फेंकना पाये जाने से प्रकरण में धारा 61[2],238 [क]3[5] BNS जोड़ी गई है। बाद प्रकरण के आरोपी गणों से घटना के समय उपयोग मोबाईल को पृथक पृथक जप्त किया गया है। घटना स्थल के निरीक्षण, मृतक के पिता के निशान देही पर तैयार किया गया है एवं आरोपी महावीर साय के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त गमछा 03 नग एवं पत्थर को कुंआ से जप्त किया गया है। 
*आरोपियों की गिरफ्तारी*- प्रकरण में अब तक की विवेचना शव पंचनामा आरोपी गणों के द्वारा मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपी 01. महावीर साय 02. श्रीमती मीना बाई, 03. वैभव उर्फ़ अंशु बघेल के विरुद्ध अपराध धारा घटित करना सबुत पाए जाने से उक्त आरोपी गणों को दिनांक 31.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 
*पुलिस टीम की सफलता*- उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में, श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में थाना पलारी से निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी, सउनि राजेश कुमार सेन, आर. संजय गुप्ता, कृष्णा यादव, पूनाराम घृतलहरे एवं वैज्ञानिक अधिकारी सीन आफ क्राईम यूनिट बलौदाबाजार राजीव पंकज व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा। 
आरोपियों के नाम 
1. महावीर साय उम्र 40 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी 
2. श्रीमती मीना बाई साय उम्र 36 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी 
3. वैभव उर्फ़ अंशु बघेल उम्र 19 साल निवासी बिजराडीह थाना गिधपुरी
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • नेशनल हाईवे किनारे नगरौड़ी में मिले अज्ञात 35 वर्षीय युवक के शव का चकरभाठा का पुलिस ने पीएम के पश्चात किया कफन दफन मंगलवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचक सूरज कुमार साहू पिता नेतराम साहू उम्र 25 साल निवासी नगरोडौं थाना चकरभाठ जिला बिलासपुर विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 30-03-2026 को 9.30 गाव नगरीडी से नेशनल हाईवे तरफ घूमने आने दौरान रहगमों से सूचना प्राप्त हुई कि एक 35 वर्ष का अज्ञात पुरूष नोवा गोल्ड बांधिया पहना रोड किनारे शुभम कृषि फार्म हाउस के सामने मारा चित हालत में पड़ा है शब सडने लगा है जिससे लगता है कि 02 दिनों पूर्व से मरा पड़ा है सचक की सूबना पर बिना नंबरी गर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया है एवं एवं मंगलवार को मृतक के 100 को उठाकर पीएम हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां पीएम के पश्चात अमृता की पहचान न होने पर चक्रभाता पुलिस द्वारा सरकंडा मुक्तिधाम में मृतक के 100 का कफन दफन किया गया आपको बता दें कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि शुभम कृषि फार्म। हाउस नगरौड़ि के सामने नेशनल हाईवे के किनारे एक अज्ञात 35 वर्षीय शख्स की लाश पड़ी हुई है मृतक के सिर व शरीर में कई जगह चोट के निशान थे 100 दो दिन पुरानी होने की वजह से सड़ चुकी थी और शव काली हो चुकी थी हाथ के तर्जनी उंगली पर एक चांदी का अंगूठी मिला है मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो इसके बाद मृतक के शव का पी एम पश्चात शव को सुरकंडा के मुक्तिधाम में मंगलवार की साम 6.30 बजे कफन दफन किया गया है और चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है की मृतक कौन था कहां का रहने वाला था अगर किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो ताकत भाटा पुलिस को सूचना दे सकते हैं
    1
    नेशनल हाईवे किनारे नगरौड़ी में मिले अज्ञात 35 वर्षीय युवक के शव का चकरभाठा का पुलिस ने पीएम के पश्चात किया कफन दफन 
मंगलवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचक
सूरज कुमार साहू पिता नेतराम साहू उम्र 25 साल निवासी नगरोडौं थाना चकरभाठ जिला बिलासपुर 
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 30-03-2026 को 9.30 गाव नगरीडी से नेशनल हाईवे तरफ घूमने आने दौरान रहगमों से सूचना प्राप्त हुई कि एक 35 वर्ष का अज्ञात पुरूष नोवा गोल्ड बांधिया पहना रोड किनारे शुभम कृषि फार्म हाउस के सामने मारा चित हालत में पड़ा है शब सडने लगा है जिससे लगता है कि 02 दिनों पूर्व से मरा पड़ा है सचक की सूबना पर बिना नंबरी गर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया है 
एवं एवं मंगलवार को मृतक के 100 को उठाकर पीएम हेतु सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां पीएम के पश्चात अमृता की पहचान न होने पर चक्रभाता पुलिस द्वारा सरकंडा मुक्तिधाम में मृतक के 100 का कफन दफन किया गया आपको बता दें कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि शुभम कृषि फार्म। हाउस नगरौड़ि  के सामने नेशनल हाईवे के किनारे एक अज्ञात 35 वर्षीय शख्स की लाश पड़ी हुई है मृतक के सिर व शरीर में कई जगह चोट के निशान थे 100 दो दिन पुरानी होने की वजह से सड़ चुकी थी और शव काली हो चुकी थी हाथ के तर्जनी उंगली पर एक चांदी का अंगूठी मिला है मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो इसके बाद मृतक के शव का पी एम पश्चात शव को सुरकंडा के मुक्तिधाम में मंगलवार की साम 6.30 बजे कफन दफन किया गया है और चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
की मृतक कौन था कहां का रहने वाला था अगर किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो ताकत भाटा पुलिस को सूचना दे सकते हैं
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.