logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।

4 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
    1
    केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार,
1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • मड़कापार पंचायत सचिव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल : किया गया रेफर जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कापार के पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये ओटेकसा निवासी, अपनी मोटरसाइकिल से रिसेवाड़ा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे तभी बम्हनवाड़ा के समीप लांजी की ओर से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने यशवंतराव मलाये की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में यशवंतराव मलाये के पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
    1
    मड़कापार पंचायत सचिव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल : किया गया रेफर 
जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कापार के पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पंचायत सचिव यशवंतराव मलाये ओटेकसा निवासी, अपनी मोटरसाइकिल से रिसेवाड़ा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे तभी बम्हनवाड़ा के समीप लांजी की ओर से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने यशवंतराव मलाये की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में यशवंतराव मलाये के पैर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • Post by ANOKHI KAHANIYAN
    1
    Post by ANOKHI KAHANIYAN
    user_ANOKHI KAHANIYAN
    ANOKHI KAHANIYAN
    Graphic designer Durg, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकता है..बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. जहां एक ओर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है. प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं. प्रदेश में दर्ज तापमान और वर्षा आंकड़े प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. वर्षा के आंकड़ों में तोकापाल में दो सेमी, भनपुरी में एक सेमी और जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई. मौसम परिवर्तन का कारण मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है. यह सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है. रायपुर के लिए खास पूर्वानुमान राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. अगले दो दिनों का दृष्टिकोण आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
    1
    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकता है..बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. जहां एक ओर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है. प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं.
प्रदेश में दर्ज तापमान और वर्षा आंकड़े
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. वर्षा के आंकड़ों में तोकापाल में दो सेमी, भनपुरी में एक सेमी और जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई.
मौसम परिवर्तन का कारण
मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है. यह सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है.
रायपुर के लिए खास पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
अगले दो दिनों का दृष्टिकोण
आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।
    1
    कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश
बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत  क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने  उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा।
इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।
    user_सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    46 min ago
  • सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram
    1
    सबसे बड़े शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा जानकीबन बिपतरा कवर्धा।।JankiBan Shivmandir #ktnews #kawardha #reels #कवर्धा #reelsinstagram
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    28 min ago
  • नमस्कार... मैं हूँ आपकी Richa Dubey और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं और हत्यारे द्वारा इस्तेमाल किया गया होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। रंजिश हो, साजिश हो या लूट का मामला... अभी तक हत्या का साफ कारण पुलिस को नहीं मिला है। FSL टीम को बुलाया गया है। गांव में अभी भी तनाव और डर का माहौल है। पुलिस का कहना है — जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। The Chhattisgarh लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। आपको क्या लगता है — ये लूट थी या पुरानी दुश्मनी? कमेंट में जरूर बताएं। अपडेट्स के लिए चैनल को अभी Subscribe करें और Bell Icon दबाएं। धन्यवाद।
    1
    नमस्कार... मैं हूँ आपकी Richa Dubey और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं और हत्यारे द्वारा इस्तेमाल किया गया होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है।
रंजिश हो, साजिश हो या लूट का मामला... अभी तक हत्या का साफ कारण पुलिस को नहीं मिला है। FSL टीम को बुलाया गया है।
गांव में अभी भी तनाव और डर का माहौल है।
पुलिस का कहना है — जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
The Chhattisgarh लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
आपको क्या लगता है — ये लूट थी या पुरानी दुश्मनी? कमेंट में जरूर बताएं।
अपडेट्स के लिए चैनल को अभी Subscribe करें और Bell Icon दबाएं।
धन्यवाद।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • शादी में आए युवक को बाइक की टक्कर से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर लांजी पुलिस थाना अंतर्गत लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के चलते एक युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आमगांव जबरी निवासी युवक सुभाष चुटे लांजी में 30 मार्च को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था इस दौरान रात 11:00 की दरमियान एक तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा साले टेकरी रोड पर उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सा की टीम के द्वारा तत्काल उसे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए एग्री एम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    1
    शादी में आए युवक को बाइक की टक्कर से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
लांजी पुलिस थाना अंतर्गत लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के चलते एक युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आमगांव जबरी निवासी युवक सुभाष चुटे लांजी में 30 मार्च को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था इस दौरान रात 11:00 की दरमियान एक तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा साले टेकरी रोड पर उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सा की टीम के द्वारा तत्काल उसे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए एग्री एम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.