शादी में आए युवक को बाइक की टक्कर से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर लांजी पुलिस थाना अंतर्गत लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के चलते एक युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आमगांव जबरी निवासी युवक सुभाष चुटे लांजी में 30 मार्च को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था इस दौरान रात 11:00 की दरमियान एक तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा साले टेकरी रोड पर उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सा की टीम के द्वारा तत्काल उसे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए एग्री एम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
शादी में आए युवक को बाइक की टक्कर से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर लांजी पुलिस थाना अंतर्गत लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के चलते एक युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आमगांव जबरी निवासी युवक सुभाष चुटे लांजी में 30 मार्च को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था इस दौरान रात 11:00 की दरमियान एक तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा साले टेकरी रोड पर उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सा की टीम के द्वारा तत्काल उसे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए एग्री एम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
- शादी में आए युवक को बाइक की टक्कर से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर लांजी पुलिस थाना अंतर्गत लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही के चलते एक युवक घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया, जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आमगांव जबरी निवासी युवक सुभाष चुटे लांजी में 30 मार्च को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था इस दौरान रात 11:00 की दरमियान एक तेज रफ्तार बाइक सवार के द्वारा साले टेकरी रोड पर उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सा की टीम के द्वारा तत्काल उसे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए एग्री एम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।1
- बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- वारासिवनी। कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडनदस्ते दल द्वारा मंगलवार की सुबह वैध दस्तावेजों के बिना कृषि उपज मिर्ची का परिवहन कर रहे 3 ट्रकों को जप्त कर उनसे 66619 रूपये की राशि टैक्स के रूप जमा करवाई गई है। यह तीनों ट्रक महाराष्ट्र राज्य के नागपुर नगर से बालाघाट के व्यापारियों के लिए मिर्ची लेकर आए हुए थे। इन ट्रकों को कृषि उपज मंडी वारासिवनी के उडऩदस्ता दल के कर्मचारियों ने गुरुनानक धर्मशाला के सामने रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें मिर्ची के बोरे भरे हुए पाए गए। लेकिन इस मिर्ची परिवहन के वैध दस्तावेज इन ट्रकों में सवार चालकों के पास नहीं थे। जिस पर तीनों ट्रकों को कृषि उपज मंडी परिसर में खड़ा करवाया गया। जहॉ पर उनके पूरे दस्तावेजों की जॉच मंडी अमले के द्वारा की गई। ट्रक चालकों के पास मिर्ची परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उन पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। नागपूर से यह ट्रक मिर्ची लेकर बालाघाट के गुजरात किराना, फिजा कारपोरेशन व कासम कच्छी की दुकानों के लिए जा रहे थे। मंडी की ओर से गुजरात किराना पर 18708 रुपये, फिजा कारपोरेशन पर 21326 रुपये और कासम कच्छी पर 26585 रुपये का जुर्माना किया गया, इस प्रकार तीनों ट्रकों से 66619 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्यवाही में एसडीएम व मंडी प्रशासक कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशानुसार सचिव कृषि उपज मंडी वारासिवनी के मार्गदर्शन में मंडी उडऩदस्ता दल वारासिवनी के नगेंद्र रंगारे, विशाल राजपूत, विक्रांत देशमुख, लखन सिंह धुर्वे एवं रूपलाल ऊईके मुख्य रुप से शामिल रहे।1
- बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!1
- धर्म के नाम पर जीव हत्या बंद करो1
- पानी की समस्या को लेकर किया चक्का जाम ग्राम ढाबा। कल शाम 30 मार्च को ग्राम ढाबा में नगर निगम द्वारा पानी की समस्या को लेकर हुआ हंगामा गांव के लोगोबने किया रोड को जाम किया गया पूरे सड़क को घेर दिया गया था जिसमें किसी को आने जाने नहीं दिया गया कल शाम को काम से घर जाने वाले लोग हुए परेशान एवं सभी ग्रामवासी मिलकर यह चक्कर जाम किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन भी उसे भीड़ में थे जो सभी लोगों को , वहां की परिस्थितियों को संभाल रहे थे एवं इनसे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जो दो से तीन घंटे तक रोड को जाम कर दिया गया था पुलिस प्रशासन के द्वारा परिस्थिति को संभाला गया, फिर बाद इतने दिक्कतों के बाद सभी को जाने की अनुमति दी गई।3
- तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सावरगांव में कृषक ईश्वरदयाल माहुले के खेत में रखे पशुचारे में अज्ञात के द्वारा आग लगा दी गई। आगजनी की इस घटना में कृषक को करीब 10 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना गत दिवस 26 मार्च की रात्रि तकरीबन साढ़े 10 बजे के आस-पास की है। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी मिलने पर उसी रात डायल 112 में पुलिस को सूचना दी वहीं दूसरे दिन 27 मार्च को थाने पहुंचकर आगजनी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आगजनी पंजीकरण दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की दी है।1
- जीराटोला में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग, 3 सिलेंडर जब्त, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान क्षेत्र के जीराटोला स्थित एक ढाबे में खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई कर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग का मामला पकड़ा। जांच में 14.2 किलो के 3 सिलेंडर उपयोग में पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। यह कृत्य एलपीजी नियम 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। विभाग ने होटल ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि वे केवल व्यावसायिक सिलेंडर का ही उपयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1