बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- पानी की समस्या को लेकर किया चक्का जाम ग्राम ढाबा। कल शाम 30 मार्च को ग्राम ढाबा में नगर निगम द्वारा पानी की समस्या को लेकर हुआ हंगामा गांव के लोगोबने किया रोड को जाम किया गया पूरे सड़क को घेर दिया गया था जिसमें किसी को आने जाने नहीं दिया गया कल शाम को काम से घर जाने वाले लोग हुए परेशान एवं सभी ग्रामवासी मिलकर यह चक्कर जाम किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन भी उसे भीड़ में थे जो सभी लोगों को , वहां की परिस्थितियों को संभाल रहे थे एवं इनसे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जो दो से तीन घंटे तक रोड को जाम कर दिया गया था पुलिस प्रशासन के द्वारा परिस्थिति को संभाला गया, फिर बाद इतने दिक्कतों के बाद सभी को जाने की अनुमति दी गई।3
- शेयर & सब्सक्राइब करें1
-  स्थान: धरसींवा (रायपुर) – ग्राम बरतोरी/सिलयारी गैस सिलेंडर में कम भराव और अनियमित वितरण से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग धरसींवा विकासखंड के ग्राम बरतोरी एवं सिलयारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि देवेन्द्र भारत गैस वितरण गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलो की जगह 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 (शनिवार) को देवेन्द्र भारत गैस वितरण, सिलयारी की रिफिलिंग गाड़ी (क्रमांक RJ43GA7630) ग्राम बरतोरी पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस लेने पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें 56 दिन से लेकर 5 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है, जबकि नियमानुसार 45 दिन बाद उपभोक्ता गैस लेने के पात्र होते हैं। ग्रामीणों ने जब सिलेंडरों के कम वजन का विरोध किया, तो वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को ग्राम तर्रा में रोका और एजेंसी संचालक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा एजेंसी संचालक द्वारा दबाव बनाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस चौकी सिलयारी बुलाया गया, लेकिन संबंधित एजेंसी संचालक स्वयं उपस्थित नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई। इधर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला रायपुर (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं को सही वजन और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।2
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- देवकर अकलवारा की गेहू के फसल में लगी आग 🔥 देखते ही देखते जल गई मेहनत की फसल किसानों की आंखों के सामने सब राख हो गया... आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।1
- जीराटोला में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग, 3 सिलेंडर जब्त, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान क्षेत्र के जीराटोला स्थित एक ढाबे में खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई कर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग का मामला पकड़ा। जांच में 14.2 किलो के 3 सिलेंडर उपयोग में पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। यह कृत्य एलपीजी नियम 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। विभाग ने होटल ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि वे केवल व्यावसायिक सिलेंडर का ही उपयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1