Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवकर अकलवारा की गेहू के फसल में लगी आग 🔥 देखते ही देखते जल गई मेहनत की फसल किसानों की आंखों के सामने सब राख हो गया... आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।
KT CHHATTISGARH NEWS
देवकर अकलवारा की गेहू के फसल में लगी आग 🔥 देखते ही देखते जल गई मेहनत की फसल किसानों की आंखों के सामने सब राख हो गया... आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- देवकर अकलवारा की गेहू के फसल में लगी आग 🔥 देखते ही देखते जल गई मेहनत की फसल किसानों की आंखों के सामने सब राख हो गया... आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कई किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा खेतों में लगे पाइप और स्प्रिंकलर सिस्टम भी जलकर नष्ट हो गए।1
- #𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 #𝐅𝐈𝐒𝐓𝐔𝐋𝐀 𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 #𝐒𝐄𝐗𝐔𝐀𝐋 #𝐊𝐀𝐖𝐀𝐑𝐃𝐇𝐀 #𝐏𝐔𝐁𝐋𝐈𝐂1
- शेयर & सब्सक्राइब करें1
- बघमर्रा और पद्मावतीपुर में कार्यक्रम, रानी अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, खैरागढ़ विधायक शामिल, 31 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा 30 मार्च को ग्राम बघमर्रा और ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया और क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम बघमर्रा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पद्मावतीपुर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी के साहस, त्याग और नारी शक्ति के प्रतीक स्वरूप उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की हत्या के मामले में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है, जहां उनके अपने सगे भाई और परिजनों ने ही करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में हत्या की साजिश रची। मुंगेली पुलिस ने त्रिनयन ऐप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस जटिल मामले को सुलझाते हुए 11 आरोपियों और 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले परिवार में विवाद पैदा किया और फिर 10 लाख रुपये और जमीन की सुपारी देकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को जंगल में दफनाया गया और मोबाइल को प्रयागराज में गंगा नदी में फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, कार, बाइक और अन्य सामान भी जब्त किया है। यह मामला रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला है, जहां लालच ने परिवार को ही अपराधी बना दिया।1
- मूंगेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के लालच में अपनों ने ही अपने भाई की हत्या की साजिश रच दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने मृतक की पत्नी और बेटे को ही फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस वीडियो में जानिए पूरा सच, कैसे रची गई साजिश और कैसे पुलिस ने किया पर्दाफाश।1
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- दुर्ग बोरी :धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलोरा कला के ग्राम खिलोरा खुर्द मे विगत दिनो जो खेत खलिहान मे आगजनी की घटना हुई उसका जायजा लेने क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी ग्राम खिलोरा खुर्द पहुंचे। साथ मे तहसीलदार पटवारी व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा ,श्री कृष्णा पटेल धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र भट्ट नीलाम्बर साहू, राजेन्द्र वर्मा, श्यामू शर्मा ,बनऊ वर्मा, संजय पटेल सूरज देशमुख खोमन पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। खेत खलिहान एवं किसान के घर पहुंच कर वास्तविक नुकसान का जायजा किए एवं किसानों से चर्चा किए चर्चा के दौरान किसानों के बताए अनुसार लगभग 3.50 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल का जलना बताया एवं 47ट्राली पैरा स्प्रिंकलर पाईप नोजल का नुकसान एवं 4 मवेशी का जलना बताया गया पैरावट की आग से संतोष पटेल के मकान का कुछ क्षति होना भी बताया। सभी जगह जाकर विधायक महोदय एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं गांव के लोग जाकर वास्तविक स्थिति को देखे एवं उचित मुआवजा हेतु जल्दी से जल्दी दिलवाने हेतु आश्वासन दिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। गांव के किसान लक्ष्मी चंद पटेल गंगाधर पटेल बलदाऊ पटेल जीतू नरेश पटेल लखन पटेल सहित गांव के किसान मौजूद थे ।1